scorecardresearch
 

बरेली: शरीर से उठती रहीं आग की लपटें, चीखते हुए गली में भागा हुसैनी मस्जिद का मुअज्जिन! बीवी से विवाद में आत्मदाह

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में हुसैनी मस्जिद के मुअज्जिन अब्दुल कादिर ने पत्नी से विवाद के बाद आत्मदाह कर लिया। इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। घटना का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज और अस्पताल का बयान वायरल होने के बाद पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

Advertisement
X
 बरेली में मौलाना ने पत्नी से विवाद में की आत्महत्या (Photo- Screengrab)
बरेली में मौलाना ने पत्नी से विवाद में की आत्महत्या (Photo- Screengrab)

Uttar Pradesh News: बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में हुसैनी मस्जिद के मुअज्जिन अब्दुल कादिर ने पत्नी से विवाद के बाद खुद को आग के हवाले कर दिया. आग की लपटों से घिरे मुअज्जिन का गली में दौड़ने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. स्थानीय लोगों ने कंबल और पानी से आग बुझाकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद बुधवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. अस्पताल से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उन्होंने पत्नी पर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर सीसीटीवी और वीडियो साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

चीख-पुकार और आग की लपटों में दौड़ता शख्स

मोहल्ला अंसारी में अचानक चीख-पुकार मचने पर लोगों ने देखा कि अब्दुल कादिर के शरीर से तेज लपटें उठ रही थीं. वह दर्द से तड़पते हुए घर से निकलकर गली में भाग रहे थे. सीसीटीवी में यह मंजर कैद हो गया. आसपास के लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आग बुझाई, लेकिन वे बुरी तरह झुलस चुके थे.

अस्पताल के वायरल वीडियो में पत्नी पर लगाए आरोप

गंभीर हालत में भर्ती अब्दुल कादिर का अस्पताल में इलाज के दौरान एक वीडियो रिकॉर्ड हुआ, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने अपनी इस हालत के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है. मुअज्जिन अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं, जिससे परिवार में मातम पसरा है.

साक्ष्यों के आधार पर पुलिस कर रही कानूनी कार्रवाई

Advertisement

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, अस्पताल के बयान और परिजनों से पूछताछ के आधार पर आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement