scorecardresearch
 

मामी से एकतरफा इश्क में भांजे ने खेला खूनी खेल: पहले मामा को बीयर पिलाई, फिर घोंट दिया गला

रामपुर में एक तरफा प्यार के जुनून ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया. यहां एक भांजे ने अपनी ही मामी को पाने के लिए अपने सगे मामा की गला घोंटकर हत्या कर दी. शातिर आरोपी ने मर्डर को सड़क हादसा दिखाने के लिए शव को बाइक पर रखकर एक्सीडेंट का रूप दिया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पोल खोल दी.

Advertisement
X
मामा की हत्या कर एक्सीडेंट का रूप देने का प्रयास (Photo- ITG)
मामा की हत्या कर एक्सीडेंट का रूप देने का प्रयास (Photo- ITG)

Uttar Pradesh News: रामपुर जिले के थाना क्षेत्र टांडा के सैदनगर में 13 मार्च की रात एक युवक का शव और पास ही उसकी मोटरसाइकिल बरामद हुई. शुरुआती नजर में यह एक सामान्य सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रही थी, लेकिन मृतक के गले और चेहरे के निशानों ने शक पैदा कर दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंटना (स्ट्रैगुलेशन) आने के बाद पुलिस ने सघन जांच शुरू की. 

पुलिस ने खुलासा किया कि हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मृतक के ही भांजे वीरेंद्र ने अपने साथी जितेंद्र उर्फ छोटू के साथ मिलकर की थी. आरोपी वीरेंद्र अपनी मामी से एक तरफा प्यार करता था और मामा को रास्ते से हटाने के लिए उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

शराब पिलाकर मफलर से घोंटा गला

अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर अनुराग सिंह के अनुसार, आरोपियों ने हत्या की पूरी योजना फिल्मी अंदाज में बनाई थी. आरोपी भांजा वीरेंद्र अपने मामा को खेत में ले गया, जहां  उसने मामा को जमकर बीयर पिलाई. जब मामा नशे में धुत होकर बेसुध हो गया, तो वीरेंद्र ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मफलर से गला घोंटकर उसकी जान ले ली. इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद दोनों ने साक्ष्यों को मिटाने और पुलिस को गुमराह करने की साजिश रची.

Advertisement

मर्डर को एक्सीडेंट दिखाने का 'डेमो'

पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपियों ने शव को मोटरसाइकिल पर बैठाया और दोनों तरफ से पकड़कर बाइक स्टार्ट की. उन्होंने एक्सीलेटर देकर बाइक को सड़क किनारे गिरा दिया ताकि देखने वालों को लगे कि युवक की मौत एक्सीडेंट में हुई है. हालांकि, पुलिस की सूझबूझ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के वैज्ञानिक साक्ष्यों के सामने यह चालाकी धरी की धरी रह गई. एएसपी ने बताया कि फिलहाल एक तरफा प्रेम प्रसंग के एंगल पर विवेचना जारी है और पकड़े गए दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement