scorecardresearch
 

'डार्लिंग, तुम पर फिदा हूं...' छात्रा को कॉल करने वाला प्रोफेसर गिरफ्तार, लखनऊ यूनिवर्सिटी में जांच शुरू

छात्रा के साथ बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि प्रोफेसर छात्रा का शोषण करने के लिए पेपर लीक करने का लालच दे रहा था. परीक्षा नियंत्रक ने हसनगंज थाने में FIR दर्ज कराई, जिसके बाद उसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया. इसी के साथ लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने कमेटी गठित कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
छात्रा से बातचीत का ऑडियो हुआ था वायरल. (Photo: ITG)
छात्रा से बातचीत का ऑडियो हुआ था वायरल. (Photo: ITG)

लखनऊ यूनिवर्सिटी के जूलॉजी डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह पर गंभीर आरोप लगे हैं. दरअसल, बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा के साथ कथित अशोभनीय बातचीत और पेपर लीक कराने के दावे वाला ऑडियो सामने आया, जिसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन में हड़कंप मच गया. इस मामले में परीक्षा नियंत्रक की ओर से हसनगंज थाने में केस दर्ज कराया गया. वहीं, यूनिवर्सिटी में विशाखा कमेटी के तहत गठित इंटरनल कंप्लेंट कमेटी ने भी जांच शुरू कर दी है.

यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द कार्रवाई होगी. वहीं जूलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. अमिता कनौजिया ने कहा कि ऑडियो उनके संज्ञान में आया है और आवाज आरोपी प्रोफेसर की लग रही है. यूनिवर्सिटी प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने कहा कि जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

lucknow university professor arrested paper leak lure girl student audio viral

ऑडियो में आरोपी प्रोफेसर छात्रा को छुट्टी से लौटकर मिलने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं. प्रोफेसर दावा कर रहे हैं कि उन्होंने कोर और इलेक्टिव दोनों पेपर आउट करा दिए हैं. बातचीत के दौरान छात्रा लगातार घर की स्थिति का हवाला देकर मिलने से इनकार करती सुनाई देती है.

यह भी पढ़ें: Jharkhand: फोन पर अश्लील बातें और अकेले मिलने के लिए बुलाता था ASI, एसपी ने किया सस्पेंड

Advertisement

ऑडियो में प्रोफेसर छात्रा से कहते हैं- डार्लिंग, तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है, मैं तुम पर फिदा हूं. सब कुछ रेडी है. और मुझे डिच मत करना... छात्रा ऑडियो में कहती सुनाई देती है कि वह मिलने नहीं जाएगी और उसे पेपर नहीं चाहिए. छात्रा आरोप लगाती है कि प्रोफेसर दोबारा उसका शोषण करना चाहते हैं.

फोन पर छात्रा से प्रोफेसर ने क्या-क्या बातें कहीं...

प्रोफेसर: 4 दिन के अंदर आ जाओ, तुम्हारे लिए दोनों पेपर आउट कर लिए हैं.
छात्रा: सर, घर की स्थिति ठीक नहीं है, अभी कुछ कह नहीं सकती.
प्रोफेसर: मैं तुम्हारे साथ बहुत इमोशनली अटैच हूं... मुझे डिच मत करना.
छात्रा: जी सर...
प्रोफेसर: कोर और इलेक्टिव दोनों पेपर तुम्हारे लिए निकाल रखे हैं.
छात्रा: नहीं सर, मैंने पढ़ लिया है। मुझे पेपर नहीं चाहिए.
प्रोफेसर: मैंने तुम्हारे लिए MSc, PhD और स्टैनफोर्ड तक सब रेडी कर दिया है.
छात्रा: सर, अभी घर पर मम्मी को देखना है.
प्रोफेसर: अगर कहोगी तो मैं खुद आ जाऊंगा... कोई फाइनेंशियल हेल्प चाहिए तो बताना डार्लिंग.
छात्रा: जी सर, सब ठीक है.
प्रोफेसर: मम्मा ठीक हैं?
छात्रा: हां सर.
फोन कटने के बाद छात्रा की आवाज आती है, वो कहती है कि- ये मुझे बुला रहे हैं... मुझे पेपर नहीं चाहिए... ये फिर से मोलेस्ट करना चाहते हैं.

Advertisement

lucknow university professor arrested paper leak lure girl student audio viral

फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि क्या आरोपी प्रोफेसर पहले भी किसी छात्रा के साथ इसी तरह का व्यवहार कर चुके हैं. मोबाइल फोन, कॉल रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है. ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद छात्र संगठनों ने भी जांच की मांग की है. कई लोगों का कहना है कि अगर पेपर लीक और शोषण जैसी बातें सही साबित होती हैं, तो यह केवल एक व्यक्ति का मामला नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम के लिए गंभीर चेतावनी है.

इस मामले को लेकर सवाल है कि क्या सच में पेपर लीक हुआ? अगर कोई प्रोफेसर छात्रा से कह रहा है कि तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है, तो यह सिस्टम पर सवाल है. क्या पेपर तक पहुंच इतनी आसान थी? या यह सिर्फ बहाना बनाकर दबाव बनाने की कोशिश थी? दूसरा सवाल यह कि क्या छात्रा के साथ पहले भी कुछ हुआ था? क्योंकि फोन कटने के बाद छात्रा के शब्द थे- ये फिर से मोलेस्ट करना चाहते हैं. यानी आरोप सिर्फ पहली बार का नहीं लग रहा. पुलिस अब इसी पहलू की भी जांच कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement