scorecardresearch
 

लखनऊ: सुनसान मकान में मानसिक रूप से बीमार नाबालिग के साथ गैंगरेप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में 15 साल मानसिक रूप से असमर्थ किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी दिनेश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है.

Advertisement
X
नाबालिग की उम्र 15 साल बताई जा रही है. (Photo- Representaional)
नाबालिग की उम्र 15 साल बताई जा रही है. (Photo- Representaional)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक सूने मकान में 15 साल नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया. 

पीड़िता विशेष रूप से सक्षम है और मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है. इस मामले में पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दिनेश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही कुछ अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ये पूरी वारदात जानकीपुरम थाना क्षेत्र की है. मुख्य आरोपी दिनेश कश्यप और उसके एक अज्ञात साथी ने मिलकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. 

बहला-फुसलाकर खाली पड़े मकान में ले गए आरोपी

आरोपी मानसिक रूप से पीड़ित किशोरी को अकेले पाकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए. वो उसे इलाके के ही एक खाली पड़े मकान में ले गए, जहां दोनों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया. इस खौफनाक घटना का पता जब पीड़ित किशोरी के परिवार को चला, तो घर में कोहराम मच गया.

Advertisement

इसके बाद पीड़ित किशोरी की मां ने हिम्मत दिखाई और सीधे थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. मां की तहरीर पर जानकीपुरम थाने में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ पुलिस तुरंत हरकत में आ गई. पुलिस की टीमों ने दबिश देकर मुख्य आरोपी दिनेश कश्यप को चौबीस घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें: 12वीं की छात्रा से रेप, घर और होटल में बनाए शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर खुला राज

दूसरे संदिग्धों से पूछताछ जारी

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस इस मामले में शामिल दूसरे अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है. पुलिस ने वारदात में शामिल होने के शक में कुछ दूसरे युवकों को भी हिरासत में लिया है. पकड़े गए इन संदिग्धों से थाने में पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है और मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement