scorecardresearch
 

मर्डर कर एसिड से जलाया बॉयफ्रेंड का चेहरा...अश्लील वीडियो दिखाकर शादीशुदा गर्लफ्रेंड को कर रहा था ब्लैकमेल

बलिया के लोहटा गांव में 10 फरवरी को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. युवक का चेहरा तेजाब से इस कदर झुलसा दिया गया था कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया. लेकिन जांच में जो खुलासा हुआ उससे पुलिस भी हैरान रह गई.

Advertisement
X
शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने एसिड से जलाया बॉयफ्रेंड का चेहरा (Photo: itg)
शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने एसिड से जलाया बॉयफ्रेंड का चेहरा (Photo: itg)

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में प्यार,भरोसे और ब्लैकमेलिंग का खौफनाक अंत सामने आया है. रसड़ा थाना क्षेत्र के लोहटा गांव में 10 फरवरी को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. युवक का चेहरा तेजाब से इस कदर झुलसा दिया गया था कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया. लेकिन पुलिस की तफ्तीश में जो सच निकला, वो रोंगटे खड़े कर देने वाला था.

अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक आजमगढ़ निवासी पंकज गुप्ता था, जिसका पास के गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था.युवती की शादी हो जाने के बाद वह इस रिश्ते को खत्म करना चाहती थी, लेकिन पंकज कथित तौर पर अश्लील वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर रहा था. मानसिक दबाव और बदनामी के डर से परेशान युवती ने अपने भाई और भाभी को पूरी बात बताई.

बहाने से बुलाकर घोंटा गला  

5 फरवरी को एक शादी में हत्या की साजिश रची गई और इसके बाद परिवार ने मिलकर साजिश रची और 7 फरवरी को बहाने से बुलाकर पंकज की गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने मामले में प्रेमिका समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: लखनऊ कांड: जेल में रातभर बड़बड़ाया अक्षत, खाना भी छोड़ा...पिता का कत्ल कर छिपाया था ड्रम में

परेशान होकर युवती ने किया मर्डर

इधर, बलिया के एसपी ओमवीर सिंह ने बताया की 'पंकज गुप्ता युवती को परेशान कर रहा था. परिजनों ने मिलकर उसे बुलाया और हत्या कर दी. हमने 5 नामजद आरोपियों में से 3 को गिरफ्तार कर लिया है, 2 फरार हैं.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement