scorecardresearch
 

कोरोना में छूटी नौकरी, गांव लौटे तो जमीन पर था दबंगों का कब्जा; CM पोर्टल ने ऐसे दिलाई अमेठी के वीरेंद्र को अपनी जमीन

उत्तर प्रदेश सरकार के एंटी भूमाफिया अभियान के तहत अमेठी में एक बड़ा मामला सामने आया है. करीब 50 वर्षों से अवैध कब्जे में रही दो बीघा जमीन आखिरकार उसके असली मालिक वीरेंद्र कुमार मौर्य को वापस मिल गई है. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज होने के बाद राजस्व प्रशासन ने यह कार्रवाई की.

Advertisement
X
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और एंटी भूमाफिया अभियान का असर (Photo- ITG)
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और एंटी भूमाफिया अभियान का असर (Photo- ITG)

Uttar Pradesh News: अमेठी के जंगल रामनगर स्थित पूरे नरपत गांव निवासी किसान वीरेंद्र कुमार मौर्य को एंटी भूमाफिया अभियान के तहत उनकी पैतृक भूमि पर 50 साल बाद कब्जा वापस मिल गया है. रोजी-रोटी के लिए पंजाब के लुधियाना में नौकरी करने वाले वीरेंद्र 2021 में कोरोना काल में नौकरी छूटने के बाद गांव लौटे थे. 

यहां आने पर उन्होंने दबंगों के कब्जे में मौजूद अपनी गाटा संख्या 2148 की दो बीघा जमीन पर कब्जा चाहा, लेकिन उन्हें धमकियां मिलीं. राजस्व अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी समाधान न मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद प्रशासन ने कब्जा हटवाया.

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और एंटी भूमाफिया अभियान का असर

वर्ष 2021 से लगातार प्रयास करने के बावजूद जब पीड़ित किसान की सुनवाई नहीं हुई, तो उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल का सहारा लिया. शिकायत का संज्ञान लेते हुए राजस्व प्रशासन हरकत में आया और एंटी भूमाफिया अभियान के तहत मौके पर पहुंचकर जांच की. अधिकारियों ने मौके से दबंगों का अवैध कब्जा हटवाया और किसान वीरेंद्र कुमार मौर्य को उनकी जमीन पर विधिवत कब्जा दिला दिया.

भावुक हुए पति-पत्नी, खेत में रोपी धान की फसल

Advertisement

जमीन का हक वापस मिलने के बाद वीरेंद्र कुमार मौर्य और उनकी पत्नी अनीता ने जीवन में पहली बार अपने खेत में धान की रोपाई की. 50 साल का इंतजार खत्म होने पर भावुक हुए दंपति ने कहा कि इसी खेत से अब वे अपने परिवार का पेट पालेंगे. किसान और उनकी पत्नी ने बिना लड़ाई-झगड़े के न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का आभार जताया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement