scorecardresearch
 

जब 18 मिलियन वाले अमेरिकी फिटनेस इन्फ्लुएंसर ने की बृजभूषण सिंह से मुलाकात, आलीशान घर और हेलीकॉप्टर देख रह गया हैरान

अमेरिकी फिटनेस इन्फ्लुएंसर एश्टन हॉल ने अपने भारत दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश के गोंडा का दौरा किया. वहां उन्होंने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके परिवार से मुलाकात की, पहलवानों को किट बांटी, बच्चों के साथ क्रिकेट खेला और उनके आवास का भ्रमण कर भारतीय खेल संस्कृति को करीब से जाना.

Advertisement
X
यूपी के गोंडा में अमेरिकी फिटनेस इन्फ्लुएंसर एश्टन हॉल (Photo- Screengrab)
यूपी के गोंडा में अमेरिकी फिटनेस इन्फ्लुएंसर एश्टन हॉल (Photo- Screengrab)

अमेरिकी फिटनेस आइकॉन और मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एश्टन हॉल अपने भारत दौरे के तहत उत्तर प्रदेश के गोंडा पहुंचे. उन्होंने नंदिनी नगर महाविद्यालय में पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह से उनके कार्यालय में खास मुलाकात की सोशल मीडिया की ताकत और चंबल के योगेंद्र कुशवाहा से जुड़ाव के कारण भारत आए एश्टन ने यहां युवा पहलवानों को फिटनेस के टिप्स दिए, कुश्ती किट वितरित की और बच्चों के साथ क्रिकेट खेलकर भारतीय खेल संस्कृति का आनंद लिया. मुलाकात के दौरान एश्टन हॉल बृजभूषण के रुतबे से काफी प्रभावित नजर आये. उन्होंने पूर्व सांसद को 'फाइनल बॉस' तक कह डाला. 

एश्टन हॉल का गोंडा में भव्य स्वागत

बीते दिन गोंडा के नंदिनी नगर महाविद्यालय पहुंचने पर इंस्टाग्राम पर 18.2 मिलियन फॉलोअर्स रखने वाले एश्टन हॉल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एश्टन और उनके साथ आए विदेशी मेहमानों को माला पहनाकर सम्मानित किया. इसके बाद दोनों दिग्गजों के बीच खेल, फिटनेस और युवाओं के विकास को लेकर काफी देर तक बातचीत हुई. इस खास मुलाकात को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा रही. 

पहलवानों को दिए फिटनेस टिप्स और बांटी किट

मुलाकात के बाद बृजभूषण शरण सिंह अमेरिकी अतिथि को भारतीय कुश्ती संघ के कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र ले गए. वहां एश्टन हॉल ने अभ्यास कर रहे युवा पहलवानों से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं. इस दौरान बृजभूषण शरण सिंह और एश्टन ने कई खिलाड़ियों को कुश्ती किट वितरित कर उन्हें मन लगाकर अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित कियाहां 

Advertisement

मैदान पर खेला क्रिकेट और लिए संस्कृति के मजे

कुश्ती केंद्र के बाद एश्टन हॉल नंदिनी नगर महाविद्यालय के मैदान में पहुंचे. यहां  उन्होंने स्थानीय बच्चों के साथ क्रिकेट खेलकर भारतीय खेल संस्कृति का जमकर लुत्फ उठाया. विदेशी मेहमान को बल्लेबाज़ी करते देख वहां मौजूद लोग बेहद उत्साहित हो गए. एश्टन ने भारत की खेल संस्कृति की जमकर तारीफ की और अपने इस खास अनुभव के कई यादगार पलों को सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए अपने कैमरे में कैद किया.

बृजभूषण के आवास पर अस्तबल और हेलीकॉप्टर का दौरा

क्रिकेट खेलने के बाद एश्टन हॉल सीधे बृजभूषण शरण सिंह के आवास पर पहुंचे. वहां उन्होंने पूरे परिसर का दौरा करते हुए अस्तबल, घोड़ों और हेलीकॉप्टर को देखा. इस दौरान 'इंडियन एश्टन हॉल आईडी' चलाने वाले मुरैना (चंबल) के साधारण युवक योगेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहे, जिनसे मिलने एश्टन विशेष रूप से भारत आए हैंहां बृजभूषण ने कहा कि अमेरिकी मेहमान का स्थानीय लोगों ने पूरे उत्साह और गर्मजोशी से स्वागत किया. 

सांसद करण भूषण सिंह से भी मिले 

गोंडा दौरे के दौरान एश्टन हॉल ने निशानेबाजी की इच्छा जताई, जिसके बाद सांसद करण भूषण सिंह ने उन्हें नंदिनी नगर शूटिंग रेंज में अभ्यास कराया. एश्टन के साथ आए 'इंडियन एश्टन हॉल' योगेंद्र कुशवाहा को भी सांसद ने निशानेबाजी सिखाई. इसके बाद दोनों बृजभूषण शरण सिंह के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने हेलीकॉप्टर देखा, घुड़सवारी की और जिम में हनुमान जी की गदा उठाकर एक्सरसाइज की. करण भूषण सिंह ने एश्टन की फिटनेस की तारीफ करते हुए उनका अतिथि सत्कार किया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement