अलीगढ़ (Aligarh) उत्तर प्रदेश राज्य का एक जिला है (District of Aligarh). यह जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है. राज्य की राजधानी लखनऊ के उत्तर-पश्चिम में 342 किलोमीटर और देश की राजधानी नई दिल्ली से लगभग 130 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है. अलीगढ़ से सटे जिलों में गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, संभल, बदायूं, कासगंज, हाथरस, एटा और मथुरा हैं. 2011 तक, अलीगढ़ भारत का 53वां सबसे अधिक आबादी वाला शहर है (Geographical Location).
अलीगढ़ का दर्ज इतिहास 16वीं शताब्दी में अलीगढ़ किले की स्थापना के साथ शुरू होता है. यह एक विश्वविद्यालय शहर है, जो अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की सीट के रूप में उल्लेखनीय है (Aligarh University), जिसे यहां 1875 में मुहम्मडन एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज के रूप में स्थापित किया गया था, जिसने अलीगढ़ आंदोलन की शुरुआत की थी.
शहर एक कृषि व्यापार केंद्र है. अलीगढ़ उत्तर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र है और अपने ताला उद्योग के लिए सबसे प्रसिद्ध है. अलीगढ़ के ताले दुनिया भर में निर्यात किए जाते हैं. 1870 में, अलीगढ़ में जॉनसन एंड कंपनी पहली अंग्रेजी लॉक फर्म थी. 1890 में, कंपनी ने यहां छोटे पैमाने पर तालों का उत्पादन शुरू किया. अलीगढ़ अपने पीतल के हार्डवेयर और मूर्तिकला के लिए भी प्रसिद्ध है. शहर में पीतल, कांस्य, लोहा और एल्यूमीनियम उद्योगों में शामिल हजारों निर्माता और निर्यातक हैं (Aligarh Economy).
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एएमयू के पूर्व प्रोफेसर की पत्नी की मौत के ढाई महीने बाद शव को कब्र से बाहर निकाला गया है. भतीजे ने हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी, जबकि मृतका के बच्चों ने इसे संपत्ति हड़पने की साजिश बताया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
Aligarh Audi Case Update: अलीगढ़ ऑडी हिट एंड रन मामले में मुख्य आरोपी विक्रांत गिरफ्तार. पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष का है भतीजा. हॉर्न के विवाद में कुचलकर की गई थी हत्या. पढ़ें रिपोर्ट.
अलीगढ़ के चर्चित ऑडी हत्याकांड में पुलिस ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह के भतीजे विक्रांत को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से विक्रांत की पहचान ऑडी कार चालक के रूप में हुई. वहीं, देवराज सिंह ने भतीजे को बेगुनाह बताते हुए कहा कि घटना के समय वह अलीगढ़ में मौजूद नहीं था.
अलीगढ़ में 20 अक्टूबर को मनोज की मौत के मामले में परिजनों ने ऑडी सवार लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिवार का दावा है कि हॉर्न बजाने और रास्ते को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद बाइक को टक्कर मारी गई और सड़क पर गिरे मनोज को ऑडी पीछे करके कुचल दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
अलीगढ़ के एक स्कूल में छात्रों द्वारा बैग से कट्टे और कारतूस दिखाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि डीएसपी ने बताया कि यह घटना दो साल पुरानी है और तब छात्रों पर कार्रवाई की गई थी.
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में नेशनल इंटर कॉलेज के दो छात्रों का स्कूल बैग से अवैध हथियार और कारतूस निकालकर दिखाने का वीडियो वायरल हुआ है. DSP सर्वम सिंह के मुताबिक, घटना करीब दो साल पुरानी है और उस समय दोनों छात्रों को स्कूल से निष्कासित कर दिया गया था.
अलीगढ़ उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण जिला है. ताला और हार्डवेयर कारोबार के साथ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी इसकी प्रमुख पहचान हैं. जिले की सात विधानसभा सीटों पर भाजपा ने 2017 और 2022 में जीत दर्ज की थी. यहां मुस्लिम, दलित, ओबीसी, जाट, राजपूत और गुर्जर मतदाताओं की भूमिका चुनावी नतीजों में महत्वपूर्ण मानी जाती है.
टीम इंडिया के क्रिकेटर रिंकू सिंह और उनका परिवार 4 दिनों तक लगातार परेशान रहा. रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह ने सोशल मीडिया पर भावुक अपील करते हुए लोगों से मदद भी मांगी. जानिए क्या है पूरा मामला.
अलीगढ़ के जवां थाना क्षेत्र के बरौली गांव में 10 अक्टूबर को एक नाबालिग बच्ची के साथ कथित अभद्रता और जबरन किस करने का मामला सामने आया. घटना का CCTV वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठे. इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही के आरोप में थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया.
हाथरस के मशहूर बीबीसीएन रेस्टोरेंट को पानी की बोतल पर 2 रुपये अतिरिक्त वसूलना भारी पड़ गया है. उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाने के साथ-साथ कानूनी फीस और मानसिक क्षतिपूर्ति देने का आदेश सुनाया है.
मथुरा से रेलवे की मुख्य लाइन गुजरती है, लेकिन करीब 60 किलोमीटर दूर अलीगढ़ जाने के लिए आज भी सीधी रेल कनेक्टिविटी नहीं है. अब इस परेशानी को दूर करने की दिशा में कदम बढ़ा है. रेलवे ने मथुरा-अलीगढ़ के बीच प्रस्तावित नई रेल लाइन के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे शुरू कर दिया है.
उत्तर प्रदेश में एक भयानक सड़क हादसा हो गया. खंदौली थाना क्षेत्र में दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई. बताया जा रहा है टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से ट्रक के ड्राइवर और कंडक्टर की मौत हो गई.
मथुरा की थाना कोतवाली पुलिस ने समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव राजन रिजवी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर एक महिला बैंक कर्मचारी को अश्लील मैसेज भेजने, पीछा करने और परेशान करने का आरोप है. पुलिस ने उसे अलीगढ़ के क्वार्सी इलाके से पकड़ा.
अलीगढ़ के एक गांव में अवैध संंबंधों के शक में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई. उसका आधा सिर और दाढ़ी मुंडवा दी गई और फिर उसे पेड़ से बांधकर जबरन पेशाब पिलाया गया. पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं.
अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है. आरोप है कि शादीशुदा महिला से संबंध के शक में उसे पीटा गया, सिर और दाढ़ी के कुछ हिस्से मुंडवाए गए, पेड़ से बांधा गया और जबरन पेशाब पिलाया गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
अलीगढ़ में सवर्ण महापंचायत के दौरान हुई विवादित टिप्पणी से भड़के लोगों ने क्षत्रिय युवा करणी सेना के जिलाध्यक्ष सचिन राघव की पिटाई कर दी. पीड़ित को खींचकर अंबेडकर पार्क ले जाया गया और नारेबाजी कराई गई. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है.
अलीगढ़ के सिविल लाइन इलाके में क्षत्रिय युवा करणी सेना के जिलाध्यक्ष सचिन राघव के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि सवर्ण महापंचायत में हुई कथित टिप्पणी के बाद विवाद बढ़ा. वायरल वीडियो में भीड़ सचिन को पीटती और अंबेडकर पार्क तक ले जाती दिख रही है. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर सीसीटीवी और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की है.
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज में हॉस्टल के खाने को लेकर छात्राओं ने प्रदर्शन किया. छात्राओं ने खाने में गंदगी और कीड़े मिलने का आरोप लगाया. प्रदर्शन के दौरान प्रॉक्टोरियल टीम और छात्राओं के बीच कहासुनी के बाद खींचतान और हाथापाई की स्थिति बन गई. छात्राओं ने कुछ कर्मचारियों पर बदसलूकी और अनुचित तरीके से छूने के गंभीर आरोप लगाए.
यूपी के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज में हॉस्टल के खाने की क्वालिटी को लेकर छात्राओं ने प्रदर्शन किया. छात्राओं ने खाने में गंदगी और कीड़े मिलने का आरोप लगाया है. प्रदर्शन के दौरान प्रॉक्टोरियल टीम से कहासुनी और खींचतान हुई. छात्राओं ने बदसलूकी के भी आरोप लगाए हैं.
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है. आरोप है कि डेटिंग ऐप के जरिए युवकों से संपर्क कर उन्हें मुलाकात के बहाने हॉस्टल बुलाया जाता था. एक युवक से कथित तौर पर 25 हजार रुपये वसूले गए. शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की और एएमयू के बीबीए छात्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
उत्तर प्रदेश के अतरौली विधानसभा क्षेत्र में एक सरकारी प्राइमरी स्कूल की जर्जर इमारत और गिरती छत के कारण बच्चों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया. स्कूल की बीम टूटी हुई है, दीवारों का प्लास्टर गिर रहा है और परिसर में सांपों का डेरा है, जिससे बच्चों की सुरक्षा खतरे में है.