scorecardresearch
 

बागपत में 'चाट युद्ध' के बाद अब 'लेडीज लठ युद्ध': घर में घुसकर महिलाओं के बीच छिड़ी जंग, देखें- VIDEO

बागपत के सिंघावली अहीर क्षेत्र के बरसिया गांव में नाली के विवाद को लेकर महिलाओं के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में महिलाएं दूसरे पक्ष के घर में घुसकर मारपीट करती नजर आ रही हैं. इस हिंसक संघर्ष में 8 महिलाओं सहित 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है.

Advertisement
X
बागपत में महिलाओं के बीच लड़ाई (Photo- Screengrab)
बागपत में महिलाओं के बीच लड़ाई (Photo- Screengrab)

Uttar Pradesh News: बागपत में 'चाट युद्ध' के बाद अब 'लेडीज लठ युद्ध' लड़ा गया. नाली के विवाद में महिलाओं के बीच जमकर लाठी-डंडे चले. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हाथों में लाठियां थामे महिलाएं दूसरे पक्ष के घर में घुसकर मारपीट करती नजर आ रही हैं. आधा दर्जन से ज्यादा महिलाएं इस झगड़े में शामिल दिखाई दे रही हैं, जबकि कुछ पुरुष भी बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं. मामूली से दिखने वाले नाली विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि मामला हिंसक संघर्ष में बदल गया. इस मारपीट में 8 महिलाओं सहित 13 लोगों पर एफआईआर हुई है.

दरअसल, पूरा मामला बागपत जिले के थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के बरसिया गांव का है. यहां नाली को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि एक पक्ष की महिलाएं हाथों में लाठियां लेकर दूसरे पक्ष के घर में घुस गईं और वहां मौजूद महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें: VIDEO: बागपत में 'चाट युद्ध' के बाद 'केला वॉर'.... एक दर्जन केले के चक्कर में बीच सड़क चले लात-घूंसे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कई महिलाएं हाथों में लाठियां लिए दिखाई दे रही हैं. महिलाएं दूसरे पक्ष की महिलाओं पर हमला करती नजर आती हैं. इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ पुरुष झगड़े को रोकने और बीच-बचाव करने की कोशिश करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में दोनों पक्षों के बीच तनाव और अफरा-तफरी का माहौल नजर आ रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बागपत में चाट युद्ध के बाद 'कुर्सी-युद्ध'....अफसरों के सामने दनादन 'कुर्सीबाजी' और 'चप्पल-मार'

बताया जा रहा है कि इस संघर्ष में कई लोग घायल हुए हैं.  गांव में नाली को लेकर शुरू हुआ विवाद आखिर किस बात पर इतना बढ़ गया कि महिलाएं लाठियां लेकर दूसरे पक्ष के घर पहुंच गईं, यह जांच का विषय है. फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने गांव में हुए इस विवाद को चर्चा का विषय बना दिया है. मामले में पुलिस ने हमलावर पक्ष की 8 महिलाओ सहित 13 लोगो पर BNS की धारा 191(2), 115,(2),351(2) व 333 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement