scorecardresearch
 

'वैभव नहीं खेला तो मैच नहीं देखूंगा...', फैंस की एक ही डिमांड- अब डेब्यू जरूरी है!

क्या आज वैभव खेलेगा? भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले से पहले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा है. फैंस लगातार उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग कर रहे हैं और उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Advertisement
X
 वैभव के लिए दीवानगी सोशल मीडिया पर देखी जा रही है  (Photo:Reuters)
 वैभव के लिए दीवानगी सोशल मीडिया पर देखी जा रही है (Photo:Reuters)

भारत और इंग्लैंड के बीच आज होने वाले पहले टी20 मुकाबले से पहले अगर किसी एक खिलाड़ी का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है, तो वह हैं 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, Instagram और Facebook पर हजारों पोस्ट में सिर्फ एक सवाल पूछा जा रहा है- क्या आज वैभव खेलेगा?

आईपीएल में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनिया का ध्यान खींचने वाले वैभव पहली बार भारतीय सीनियर टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं. ऐसे में उनके फैंस बेसब्री से प्लेइंग इलेवन का इंतजार कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी लगातार यही सवाल ट्रेंड कर रहा है कि आखिर कप्तान उन्हें डेब्यू का मौका देंगे या नहीं.

आखिर इतना बज क्यों बना हुआ है?

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले कुछ महीनों में जिस अंदाज में बल्लेबाजी की है, उसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. आईपीएल में उनकी विस्फोटक पारियां, भारत अंडर-19 और इंडिया-ए के लिए शानदार प्रदर्शन और बेखौफ बल्लेबाजी ने उन्हें भारतीय टीम तक पहुंचाया. यही वजह है कि जब भी भारत की प्लेइंग इलेवन की चर्चा होती है, सबसे पहले वैभव का नाम सामने आता है.

कप्तान ने भी सस्पेंस नहीं हटाया

Advertisement

मैच से पहले जब कप्तान श्रेयस अय्यर से वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए सिर्फ इतना कहा, "कुछ भी हो सकता है." यानी उन्होंने यह साफ नहीं किया कि वैभव को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी या नहीं. उनके इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं और तेज हो गईं.

टीम मैनेजमेंट का क्या है रुख?

पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू होने की संभावना कम है. वहीं बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक भी संकेत दे चुके हैं कि मौजूदा ओपनिंग जोड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में सिर्फ नए खिलाड़ी को मौका देने के लिए टीम में बदलाव करना आसान फैसला नहीं होगा.

सोशल मीडिया पर फैंस की दीवानगी

मैच शुरू होने में अभी कुछ समय बाकी है, लेकिन सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी के फैंस पूरी तरह सक्रिय हैं. X पर कई यूजर्स लगातार पोस्ट कर रहे हैं कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना चाहिए.

यह भी पढ़ें: 'मैं वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाऊंगा', वर्ल्ड कप विजेता का प्लेइंग 11 बड़ा फैसला, बताई पूरी वजह

एक अन्य यूजर ने लिखा-बुमराह और कोहली के नहीं होने पर भारत में वैभव सूर्यवंशी से बेहतर कोई खिलाड़ी नहीं है. लेकिन चयन प्रक्रिया की वजह से वह शायद अगले 2-3 साल तक बेंच पर ही बैठे रहेंगे.

Advertisement

 

एक यूजर ने लिखा-अगर वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग इलेवन में नहीं हुआ, तो मैं यह मैच नहीं देखूंगा. बल्कि मैं चाहूंगा कि भारत फिर से व्हाइटवॉश हो जाए.

वहीं दूसरे यूजर्स का कहना है कि वैभव जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी को इंतजार नहीं कराना चाहिए. कई फैंस का मानना है कि अगर उन्हें आज मौका मिलता है तो वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से मैच का रुख बदल सकते हैं.

 

एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अगर आज वैभव सूर्यवंशी नहीं खेले, तो क्या अभिजीत दीपके इंग्लैंड जाएंगे या फिर जंतर-मंतर पर अनशन करेंगे?

 

वैभव के नाम कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड?

भारतीय टीम में जगह बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में शामिल.
आईपीएल में विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरी दुनिया का ध्यान खींचा.
भारत अंडर-19 के लिए रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया.
इंडिया-ए के लिए भी लगातार प्रभावशाली पारियां खेलीं.
अगर आज डेब्यू होता है तो भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक और रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो सकता है.
फिलहाल सोशल मीडिया पर सिर्फ एक ही सवाल गूंज रहा है- क्या आज वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा?

इस सवाल का जवाब टॉस के बाद ही मिलेगा, जब भारतीय टीम अपनी आधिकारिक प्लेइंग इलेवन का ऐलान करेगी. तब तक करोड़ों क्रिकेट फैंस की नजरें सिर्फ टीम शीट पर टिकी रहेंगी. अगर वैभव को मौका मिलता है तो यह सिर्फ उनके करियर का नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए भी एक यादगार पल साबित हो सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement