scorecardresearch
 

मेट्रो में मारपीट का एक और वीडियो वायरल... ऐसी लड़ाई शायद ही देखी होगी!

हाल ही में सोशल मीडिया पर मेट्रो में हुए एक जबरदस्त झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में तीन यात्रियों के बीच सीट को लेकर मारपीट और बहस देखी जा सकती है. ऐसा पहली बार नहीं है जब मेट्रो से इस तरह का वीडियो सामने आया है. 

Advertisement
X
हाल ही में सोशल मीडिया पर मेट्रो में हुए एक जबरदस्त झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है.(Photo: x/@1K_Nazar)
हाल ही में सोशल मीडिया पर मेट्रो में हुए एक जबरदस्त झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है.(Photo: x/@1K_Nazar)

राजधानी की मेट्रो में यात्रियों के बीच हुई एक जबरदस्त झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो पक्षों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि हाथापाई तक जा पहुंची. इसकी वजह थी मेट्रो में सीट न मिलना. यह घटना को देखकर कई लोग हैरान रह गए. 

वीडियो में देखा जा रहा है कि मेट्रो के डिब्बे में यात्री सामान्य रूप से यात्रा कर रहे थे, तभी अचानक सीट को लेकर बहस छिड़ गई जो हाथापाई पर पहुंच गई . इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @1K_Nazar अकाउंट से शेयर किया गया है. 

पहले भी आ चुके हैं ऐसे वीडियो 

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली मेट्रो से इस तरह के वीडियो सामने आ रहे हैं. इस तरह के वीडियो पहले भी सोशल मीडिया पर कई बार वायरल हो चुके हैं. मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों के बीच झगड़े और हाथापाई की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रहती हैं. ये वीडियो अक्सर यात्रियों और प्रशासन दोनों के लिए चिंता का कारण बनते हैं, क्योंकि भीड़भाड़ वाले डिब्बों में छोटी सी बहस भी हिंसक रूप ले सकती है.

Advertisement

वीडियो के कैप्शन में क्या लिखा?

वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा कि सीट का संग्राम! दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है, मार चारों तरफ से पड़ेंगी. दो लड़के मिलकर एक आदमी को पीट रहे हैं.    

सोशल मीडिया 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. कुछ लोग इसे मेट्रो सुरक्षा की कमी बता रहे हैं, तो कुछ ने यात्रियों की असुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. कई यूजर्स ने लिखा कि दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है. मेट्रो प्रशासन ने फिलहाल इस वीडियो को लेकर कोई बयान नहीं दिया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement