scorecardresearch
 

भारत की सड़कों पर उतरी Elon Musk की उड़ने वाली कार तो क्या होगा? मीम्स में दिखा नजारा

Elon Musk की Tesla Roadster की उड़ने वाली क्षमता ने सोशल मीडिया यूजर्स की कल्पना को पंख दे दिए हैं. लोगों ने सोचना शुरू कर दिया कि अगर ऐसी कार भारत की संकरी गलियों, भीड़भाड़ वाली सड़कों और ट्रैफिक के बीच पहुंच गई तो क्या होगा.

Advertisement
X
Tesla Roadster को लेकर कई मीम्स सामने आए (Photo: Social Media)
Tesla Roadster को लेकर कई मीम्स सामने आए (Photo: Social Media)

टेस्ला की उड़ने वाली कार Tesla Roadster को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है. कार के सामने आते ही इंटरनेट पर लोगों ने इसके फीचर्स से ज्यादा इसके साथ होने वाली मजेदार परिस्थितियों की कल्पना शुरू कर दी. देखते ही देखते Tesla Roadster को लेकर तरह-तरह के मीम्स वायरल होने लगे. सबसे ज्यादा इमेजिनेशन इस बात को लेकर किया गया कि अगर यह कार भारत की संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले रास्तों पर आ गई तो इसकी टेक्नोलॉजी कैसे काम करेगी.

एक मीम सबसे ज्यादा वायरल हुआ, जिसमें यह कल्पना की गई कि अगर यह कार भारतीय ट्रैफिक में उतर गई तो क्या होगा. भारत की सड़कों, बिजली के तारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों के साथ Tesla की इस उड़ने वाली कार का ऐसा कनेक्शन बनाया गया कि मीम्स देखकर हंसी रोकना मुश्किल है.

यह भी पढ़ें: टेस्ला फाउंडर एलॉन मस्क खुद ही Tesla कार में नहीं चल रहे, क्या है डर? दिखे इस नई कार में

एक मीम में Tesla की उड़ने वाली कार को भारतीय अंदाज में Mahindra Thar Roadster बना दिया गया. इसके साथ लिखा गया कि यह कार टोल बूथ पार करने के लिए बनाई गई है. यानी जहां बाकी गाड़ियां टोल लाइन में खड़ी होंगी, वहां Thar Roadster सीधे हवा में निकल जाएगी.

देखें वीडियो

 

Advertisement

क्या भविष्य ऐसा होगा

 

रोहित शेट्टी ने पहले ही बना ली थी फ्लाइंग कार

 

देखिए बाकी मजेदार मीम्स

 

कहीं नजारा ऐसा ना हो

Tesla Roadster की जरूरत क्यों?

Tesla Roadster को रोजमर्रा के ट्रैफिक के लिए जरूरी कार के तौर पर नहीं देखा जा रहा है. इसका मुख्य मकसद हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक कार के तौर पर नई टेक्नोलॉजी और स्पीड को दिखाना है. हवा में छलांग लगाने जैसी क्षमता भी सामान्य ड्राइविंग के बजाय खास परिस्थितियों और टेक्नोलॉजी के प्रदर्शन से जुड़ी है. यानी यह कार जरूरत से ज्यादा फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग का प्रदर्शन है.

यह भी पढ़ें: Tesla Roadster : हवा में छलांग, आसमान में गुलाटी और चारों पहियों पर लैंडिंग, आ गई Elon Musk की फ्लाइंग कार

Tesla Roadster क्या है?

Tesla Roadster को कंपनी की अगली पीढ़ी की इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार के तौर पर पेश किया गया है. Elon Musk ने इसके नए वर्जन को लेकर ऐसे दावे किए हैं, जिनमें कार के बेहद तेज एक्सीलरेशन के साथ हवा में छलांग लगाने की क्षमता भी शामिल है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement