scorecardresearch
 

'खा लीजिए सर...' जंतर-मंतर पर RAF जवानों को पिज्जा ऑफर करता दिखा प्रदर्शनकारी

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के बीच एक प्रदर्शनकारी का अलग अंदाज देखने को मिला. वह पिज्जा का डिब्बा लेकर RAF जवानों के पास पहुंचा और उनसे खाने की अपील करने लगा. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर इंसानियत, सम्मान और विरोध के नए तरीके को लेकर बहस छेड़ दी है.

Advertisement
X
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर नितेश कुमार तिवारी ने शेयर किया है  (Photos: @peter_paarkar2.0/Instagram)
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर नितेश कुमार तिवारी ने शेयर किया है (Photos: @peter_paarkar2.0/Instagram)

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से हर दिन कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कभी दुल्हन के लिबास में पहुंची छात्रा चर्चा में रहती है, तो कभी प्रदर्शनकारियों के मजेदार पोस्टर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं. अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर अलग ही बहस छेड़ दी है.

इस बार चर्चा किसी नारे या टकराव की नहीं, बल्कि एक छोटे से मानवीय जेस्चर की हो रही है. वायरल वीडियो में एक प्रदर्शनकारी पिज्जा का डिब्बा लेकर रेपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों के पास पहुंच जाता है. सुरक्षा ड्यूटी पर बैठे जवानों के सामने वह पिज्जा खोलता है और उनसे खाने की गुजारिश करता है.

वीडियो में युवक बार-बार कहता सुनाई देता है कि सर, प्लीज खा लीजिए, सब ठीक है. उसके चेहरे पर मुस्कान होती है और वह एक-एक जवान को पिज्जा ऑफर करता नजर आता है.

यह भी पढ़ें: 'करियर तो अब बनने से रहा, शादी कर लो...' दुल्हन बनकर जंतर-मंतर पहुंची छात्रा, VIDEO वायरल

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर नितेश कुमार तिवारी ने शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि हम वर्दी का सम्मान करते हैं, लेकिन सादे कपड़ों में हमला करने वालों का समर्थन नहीं करेंगे. पुलिस से बस यही अपील है कि लोगों को मत पीटिए.

Advertisement

देखें वीडियो

 

वीडियो पर क्या बोले लोग?

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी. कई लोगों ने लिखा कि विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन इंसानियत सबसे ऊपर होती है. कुछ यूजर्स ने कहा कि प्रदर्शन और ड्यूटी दोनों अपनी-अपनी जगह हैं, लेकिन भूख और सम्मान की कोई राजनीति नहीं होती.हालांकि, कुछ लोगों ने इसे प्रतीकात्मक कदम बताया और कहा कि ऐसे छोटे-छोटे जेस्चर तनावपूर्ण माहौल में भी सकारात्मक संदेश दे सकते हैं. सोशल मीडिया पर इससे पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक लड़की जवानों को फूल देती नजर आई थे.

लगातार वायरल हो रहे हैं जंतर-मंतर के वीडियो

CJP आंदोलन के दौरान जंतर-मंतर से लगातार अलग-अलग तरह के वीडियो सामने आ रहे हैं. किसी वीडियो में छात्र-छात्राएं रील बनाते दिख रहे हैं, कहीं दुल्हन के लिबास में प्रदर्शन हो रहा है, तो कहीं प्रदर्शनकारी पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं. यही वजह है कि यह आंदोलन सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लगातार ट्रेंड कर रहा है.

ताजा अपडेट

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के बीच सरकार और संगठन के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत हुई, लेकिन गतिरोध अब भी बना हुआ है. CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने साफ कहा है कि यदि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं, तो सरकार के साथ आगे की बैठकों का कोई मतलब नहीं रह जाएगा.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement