scorecardresearch
 

पाकिस्तान में ऐसे होती है एयर होस्टेस की भर्ती, एक शर्त हैरान कर देने वाली है!

पाकिस्तान में एयर होस्टेस की भर्ती के लिए कुछ एयरलाइंस ऐसे शर्त भी रखते हैं, जिनके बारे सुनकर आप हैरान रह जाए. ऐसे में समझते हैं वहां केबिन क्रू बनने के क्या योग्यता और शर्तें होती हैं.

Advertisement
X
पाकिस्तान में एयर होस्टेस बनने की ऐसी होती है शर्तें
पाकिस्तान में एयर होस्टेस बनने की ऐसी होती है शर्तें

पाकिस्तान में भी कई सारे एयरलाइंस हैं और इनमें सैकड़ों केबिन क्रू और एयर होस्टेस काम करती हैं. वहां भी एयर होस्टस बनने के लिए कम्युनिकेशन स्किल सहित फिजिकल फिटनेस और एकेडमिक एलिजिब्लिटी एविएशन स्टैंडर्ड के मुताबिक होती है, लेकिन वहां के एयरलाइंस में एयर होस्टेस की भर्ती के लिए कुछ और भी शर्तें होती हैं. 

पाकिस्तान में कुछ एयरलाइन ने केबिन क्रू या एयर होस्टेस की नौकरियों के लिए केवल कुछ ऐसी पैरामीटर रखे हैं, जो सुनने में थोड़ा अटपटा लगे. वहां एयर होस्टेस बनने के लिए महिला उम्मीदवारों का अविवाहित होना जरूरी है. एविएशन इंडस्ट्री में खासकर केबिन क्रू की जॉब में महिला या पुरुष उम्मीदवारों से जरूरी फिजिकल फिटनेस आपेक्षित होती है, लेकिन विवाहित या अवविवाहित होने जैसी शर्त कम ही रखे जाते हैं. 

पाकिस्तान में ऐसे होती है एयर होस्टेस की भर्ती
गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की प्रमुख निजी एयरलाइंस में एक एयरसियाल ने केबिन क्रू बनने के लिए महिला उम्मीदवारों को  विशिष्ट शारीरिक और शैक्षिणिक मानदंडों को पूरा करने के साथ ही उनका अविवाहित होने को एक महत्वपूर्ण शर्त बताया है.  पिछले साल इस पाकिस्तानी एयरलाइन ने महिला केबिन क्रू पदों के लिए वॉक-इन भर्ती अभियान शुरू किया था. इसमें यह स्पष्ट किया गया था कि केवल अविवाहित महिलाएं ही आवेदन करने के लिए पात्र होंगी. जब एयर होस्टेस का काम और उनकी लाइफ स्टाइल हमेशा चर्चा रहती है. ऐसे में किसी देश में एयरहोस्टेस की भर्ती से जुड़ी ऐसी अजीब शर्तों के बारे में कम ही सुनने को मिलता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: एयर होस्टेस ने बताया... जब प्लेन से सब यात्री उतर जाते हैं तो क्या करते हैं फ्लाइट अटेंडेंट?

इससे पता चलता है कि पाकिस्तान में एयर होस्टेस बनना कितना मुश्किल है. इस नौकरी के लिए जो विज्ञापन निकाले गए थे, उसके अनुसार उम्मीदवारों के लिए जरूरी योग्यता के तौर पर सबसे पहली शर्त थी उनका सिंगल होना. इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता सिर्फ इंटरमीडिएट बताया गया था. उम्र भी 18 से 25 थी. यह पद सिर्फ महिलाओं के लिए था. वहीं न्यूनतम लंबाई 5 फीट 2 इंच थी. साथ ही  उम्मीदवार  अंग्रेजी और उर्दू में धाराप्रवाह संवाद करने में सक्षम होने चाहिए. उनका बॉडी मास इंडेक्स और रंग भी वहां के एविशन इंडस्ट्री के स्टैंडर्ड के अनुरूप बताया गया था. 

यानी पाकिस्तान में एयर होस्टेस बनने के लिए कम्युनिकेशन स्कील के साथ उनका रंग और वैवाहिक स्टेटस काफी मायने रखता है. हालांकि, विज्ञापन में रंग को लेकर ज्यादा स्पेसिफिकेशन नहीं था. इंटरव्यू का आयोजन भी पाकिस्तान के एक 5 स्टार होटल में किया गया था. इंटरव्यू में सेलेक्शन के बाद केबिन क्रू को एक लाख पाकिस्तानी रुपये यानी भारत के 32 हजार रुपये के बराबर सैलरी दी जाती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement