Metro Video Viral: दिल्ली मेट्रो में बिकिनी पहनकर सफर करने वाली लड़की का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियोज की बाढ़ आ गई है. किसी वीडियो में कपल मेट्रो में किस (Kiss) करते हुए दिखाई दे रहे हैं तो किसी में एक-दूसरे को चांटे मारते नजर आ रहे हैं. अब इसी कड़ी में एक और वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें चलती मेट्रो के अंदर एक युवक नहा-धो रहा है. घटना अमेरिका के न्यूयॉर्क की है.
हालांकि, ये वीडियो कुछ महीने पुराना है लेकिन एक बार फिर से चर्चा में आ गया है. इसे अब तक 1 करोड़ 40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. हजारों लोग इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
सबके सामने चेंज किए कपड़े
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मेट्रो में सवार एक युवक पहले अपनी शर्ट-पैंट उतारता है फिर सूटकेस खोलकर उसमें बैठ जाता है. इसके बाद बोतल से पानी निकालता है और स्पंज (पानी सोखने वाला) को गीला कर शरीर पर रगड़ने लगता है. इस दौरान वह शैंपू का भी उपयोग करता है.
नहाने के बाद युवक सूटकेस बंद करता है और कपड़े पहन लेता है. इस दौरान उसके आसपास खड़े यात्री भौचक्के रह जाते हैं. कुछ तो उसकी हरकत देख अपनी सीट चेंज कर लेते हैं. यहां देखें मेट्रो में नहाते युवक का वायरल वीडियो-
ये वीडियो न्यूयॉर्क मेट्रो का है. फिलहाल, सोशल मीडिया पर युवक की हरकत को लेकर बहस हो रही है. यूजर्स उसकी आलोचना कर रहे हैं.
दिल्ली मेट्रो में 'बिकिनी गर्ल' के बाद वायरल हुए ये वीडियो
कुछ दिन पहले Delhi Metro में बिकिनी पहनकर सफर कर रही एक लड़की का वीडियो सामने आया था. इस लड़की का नाम रिदम चन्ना (Rhythm Chanana) है. सोशल मीडिया पर उसके पहनावे को लेकर बहस छिड़ी हुई है. रिदम के इंस्टाग्राम पेज पर बोल्ड तस्वीरों की भरमार है.
Another video of Delhi Metro.
— Barkha Trehan 🇮🇳 / बरखा त्रेहन (@barkhatrehan16)
If this is an example of WOMEN EMPOWERMENT, then alas our young generation GIRLS can be victim of such EMPOWERMENT 🤦♂️
And this is exactly what SHAMELESS FEMINISTS want.
I would call it CULTURAL GEN*CIDE.
'बिकिनी गर्ल' के बाद मेट्रो में एक कपल का किस करते हुए वीडियो सामने आ गया. इस वीडियो पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी. किसी ने कहा प्राइवेट मूमेंट को रिकॉर्ड करना गलत है तो किसी ने कहा कि पब्लिक प्लेस पर ये सब करने से बचना चाहिए.

एक अन्य वीडियो दो महिलाएं चलती मेट्रो में आपस में लड़ाई करती दिख रही हैं. इनमें से एक महिला ने तो दूसरी पर पेपर स्प्रे छिड़क दिया. इस दौरान मेट्रो में मौजूद बाकी यात्री भी खांसने लगते हैं.
one more scene in Delhi metro
— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga)
वहीं, एक वीडियो में कपल लड़ाई करता हुआ दिख रहा है. वे मारपीट पर उतारू हो जाते हैं. पहले युवती युवक को चांटे मारती है. फिर युवक भी पलटवार करता है.
Kalesh B/w A Couple Inside Delhi Metro
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh)
मेट्रो के अगले स्टेशन पर रुकते ही दोनों लड़ते-लड़ते उतर जाते हैं. इस दौरान आसपास मौजूद लोग उन्हें देख रहे होते हैं.