scorecardresearch
 

पाकिस्तान में मसाला डोसा... प्राइस देख विदेशी ने दिया ऐसा रिएक्शन, देखें वीडियो

इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक विदेशी व्लॉगर पाकिस्तान की सड़कों पर घूमते हुए वहां के स्ट्रीट फूड को कैमरे में कैप्चर कर रहा था. इस दौरान उसे वहां मसाला डोसा और पाव भाजी का स्टॉल दिखाई दिया. प्राइस देखते ही विदेशी व्लॉगर हैरान रह गया.

Advertisement
X
पाकिस्तान में मसाला डोसा की कीमत सुन व्लॉगर भी रह गया हैरान (Photo - Instagram/@ iamkarlrock)
पाकिस्तान में मसाला डोसा की कीमत सुन व्लॉगर भी रह गया हैरान (Photo - Instagram/@ iamkarlrock)

इन दिनों इंटरनेट पर ऐसे काफी वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें विदेशी टूरिस्ट पाकिस्तान की लाइफस्टाइल दिखाते मिल जाते हैं. कुछ पाकिस्तान के खान- पान को कैप्चर करते हैं, तो कुछ वहां के रहन-सहन को रिकॉर्ड कर बाकी की दुनिया से तुलना करते हैं, तो कुछ वहां के स्ट्रीट फूड और उनकी कीमतों की तुलना भारत और दूसरे देशों से करते दिख जाते हैं. 

ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है. इसमें एक विदेशी व्लॉगर पाकिस्तान के कराची में घूमते हुए वहां के स्ट्रीट फूड और सड़क किनारे लगने वाले फूड कियोस्क पर मिलने वाले खाने की वीडियो बना रहा था. इसी दौरान उसे एक ऐसा स्टॉल दिखाई दिया, जहां भारतीय खाना मिल रहा था. 

पाकिस्तान में भारतीय खाना वह भी साउथ इंडियन फूड देखकर हैरान रह गया. शख्स तुरंत वहां पहुंचा और दिखाना लगा कि यहां डोसा, वडा पाव और पाव भाजी मिल रहे हैं. इसके बाद उसने मेन्यू की तरफ रुख किया. मेन्यू देखते ही उसने डोसा और पाव भाजी की कीमत देख ऐसा मुंह बनाया, जो देखने लायक था. 

शख्स ने दिखाया कि वहां एक मसाला डोसा 800 पाकिस्तानी रुपये का आ रहा है. यानी भारत में इसकी कीमत 250 रुपये के करीब हुई. पाव भाजी भी इतने ही प्राइस की थी. इसके बाद शख्स ने स्टॉल पर पाव भाजी और डोसा बनते हुए दिखाया. फिर वह पाव भाजी बनाने वाले कारीगर से डोसा, पाव भाजी और वडा पाव बनाने को लेकर जानकारी लेने लगा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: नौकरी के साथ 63 लाख की मंथली कमाई... कैसे इतने पैसे कमा रही इंडियन महिला?

इस वीडियो पर लोगों के काफी दिलचस्प रिएक्शंस आए हैं. एक यूजर ने लिखा है - भाई यहां मसाला डोसा 80 रुपये का मिलता है. इस पर व्लॉगर ने रिप्लाई भी किया है कि यह कराची का एक रिहायशी इलाका है और यहां डोसा एक फैंसी फूड है. इस वजह से इसकी कीमत इतनी ज्यादा है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement