scorecardresearch
 

बार-बार टच कर रहा था फ्लाइट में पीछे बैठा पैसेंजर... महिला ने बताई आपबीती

एक महिला ने फ्लाइट में हुए अपने असहज अनुभव का वीडियो शेयर किया, जिसमें पीछे बैठा यात्री बार-बार उसकी सीट छू रहा था. वीडियो वायरल होने के बाद यात्रियों के व्यवहार और महिलाओं की सुरक्षा पर बहस शुरू हो गई.

Advertisement
X
फ्लाइट में यात्री की हरकत से महिला हुई असहज. ( Photo: Instagram/ @Urvi kothari)
फ्लाइट में यात्री की हरकत से महिला हुई असहज. ( Photo: Instagram/ @Urvi kothari)

एक महिला का फ्लाइट में हुआ खराब अनुभव इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि पब्लिक जगहों, खासकर हवाई जहाज में, यात्रियों का व्यवहार कैसा होना चाहिए. यह मामला तब सामने आया जब इंस्टाग्राम पर कंटेंट क्रिएटर उर्वी कोठारी ने एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में वह फ्लाइट में अपनी सीट पर बैठी नजर आ रही हैं. उन्होंने बताया कि उनके पीछे बैठा एक यात्री बार-बार अपना हाथ उनकी सीट पर रख रहा था, जिससे उन्हें बहुत असहज महसूस हो रहा था.

महिला ने परेशान होकर सीट बदली
महिला के अनुसार, शुरुआत में उन्होंने इसे नजरअंदाज करने की कोशिश की, लेकिन जब यह बार-बार होने लगा तो उन्हें परेशानी होने लगी. इसके बाद उन्होंने फ्लाइट के केबिन क्रू से इसकी शिकायत की. क्रू मेंबर ने उस यात्री से बात की और उसे ऐसा न करने के लिए कहा. लेकिन हैरानी की बात यह रही कि समझाने के बाद भी उस व्यक्ति का व्यवहार नहीं बदला. वह बार-बार सीट को छूता रहा, जिससे महिला को लगातार असुविधा होती रही. स्थिति और ज्यादा खराब तब हो गई, जब उस व्यक्ति ने अपने पैर भी महिला की सीट के पास आर्मरेस्ट पर रख दिए. इससे महिला के बैठने की जगह और कम हो गई और उन्हें सही से बैठने में भी दिक्कत होने लगी. उन्होंने बताया कि कुछ समय तक उन्हें आधी सीट पर बैठकर सफर करना पड़ा, जो काफी असहज अनुभव था.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

आखिरकार, स्थिति को देखते हुए महिला को अपनी सीट बदलनी पड़ी. इस पूरे अनुभव ने उन्हें काफी परेशान कर दिया. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि इसी वजह से महिलाएं हर जगह सतर्क रहती हैं, यहां तक कि फ्लाइट में भी. उनका यह बयान कई लोगों को सोचने पर मजबूर कर गया. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने इस पर अपनी-अपनी राय देनी शुरू कर दी. कई यूजर्स ने उस यात्री के व्यवहार को गलत बताया और कहा कि किसी की पर्सनल स्पेस का सम्मान करना बहुत जरूरी है. कुछ लोगों ने महिला की हिम्मत की भी तारीफ की कि उन्होंने इस मुद्दे को खुलकर सामने रखा. उनका कहना था कि ऐसी घटनाओं पर आवाज उठाना जरूरी है, ताकि दूसरे लोग भी सतर्क रहें.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
हालांकि, कुछ यूजर्स ने अलग राय भी दी. उनका कहना था कि हो सकता है वह व्यक्ति जानबूझकर ऐसा नहीं कर रहा हो. कुछ लोगों ने अंदाजा लगाया कि शायद वह पहली बार फ्लाइट में सफर कर रहा हो या उसे उड़ान से डर लग रहा हो, इसलिए वह ऐसा कर रहा हो. फिर भी, ज्यादातर लोगों का मानना है कि चाहे वजह कुछ भी हो, किसी को इस तरह असहज करना सही नहीं है. पब्लिक जगहों पर हर व्यक्ति को दूसरों की सुविधा और निजी जगह का ध्यान रखना चाहिए. यह घटना एक बार फिर यह दिखाती है कि महिलाओं को आज भी कई जगहों पर सावधान रहना पड़ता है. चाहे वह सड़क हो, ऑफिस हो या फ्लाइट उन्हें अपनी सुरक्षा और आराम के लिए हमेशा सतर्क रहना पड़ता है. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement