scorecardresearch
 

गर्मी में बारात का अनोखा जुगाड़, बैंड-बाजे के साथ चला कूलर, वीडियो वायरल

भीषण गर्मी में बारातियों ने देसी जुगाड़ निकालते हुए बैंड-बाजे के साथ कूलर भी चलाए, जिससे ठंडी हवा में झूमती बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Advertisement
X
बारात में कूलर को जनरेटर से जोड़ा गया है  (Photo:Insta/@rm_dewas Akbar Khan Akbar Khan)
बारात में कूलर को जनरेटर से जोड़ा गया है (Photo:Insta/@rm_dewas Akbar Khan Akbar Khan)

गर्मी अपनी शिद्दत पर है.दूसरी तरफ शादियों का सीजन भी पूरे जोश में चल रहा है. ऐसे में सबसे बड़ी परेशानी होती है बारात के दौरान पड़ने वाली तेज धूप और उमस. आमतौर पर शादी के ज्यादातर कार्यक्रम इंडोर हो जाते हैं, जहां एसी और कूलर गर्मी को संभाल लेते हैं, लेकिन बारात में वही जोश और रौनक तब कम पड़ जाती है, जब गर्मी लोगों को परेशान करने लगती है.

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक अनोखी 'कूलर वाली बारात' का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों ने गर्मी से बचने का देसी जुगाड़ निकाल लिया. यह वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल @roshni_horse_farm_dewas से शेयर किया गया है.


वीडियो में देखा जा सकता है कि बारात पूरे शान-ओ-शौकत के साथ निकल रही है.बैंड-बाजे, लाइट्स, झूमर और सजे-धजे बाराती. ऊपर तेज धूप है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि बारातियों के चेहरे पर पसीना नजर नहीं आता. इसकी वजह है बारात के साथ-साथ चलते कूलर.

देखें वायरल वीडियो

बारात में कूलर को जनरेटर से जोड़ा गया है, जिससे चलते-चलते ठंडी हवा मिलती रहती है. ढोल-नगाड़ों की धुन के बीच कूलर की ठंडी हवा बारातियों को राहत देती नजर आती है. यही वजह है कि यह जुगाड़ लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ इसे इंडियन जुगाड़ का कमाल बता रहे हैं, तो कुछ कह रहे हैं कि अब गर्मी में भी बारात का मजा डबल हो गया है.

कुल मिलाकर, यह वीडियो दिखाता है कि कैसे भारतीय शादियों में हर समस्या का हल जुगाड़ से निकल ही आता है और इस बार गर्मी से निपटने के लिए कूलर वाली बारात चर्चा में है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement