scorecardresearch
 
प्रधानमंत्री की आंखों पर बंधी है काली पट्टी: मनीष सिसौदिया

टीम अन्ना की सदस्य किरण बेदी ने महाभारत का हवाला देते हुए कोयला ब्लाक आवंट में कथित अनियमितता के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को निशाना बनाया. वहीं किरण बेदी की इस बात का टीम अन्ना के दूसरे सदस्य मनीष सिसोंदिया ने भी समर्थन किया है. मनीष सिंसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपनी आंखो पर काली पट्टी बांधी हुई है.

Advertisement
X
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

प्रधानमंत्री को उनके ही दफ्तर से मिले क्लीनचिट पर किरण बेदी ने सवाल खड़े करते हुए ट्विटर पर कहा है कि ये वैसे ही है जैसे महाभारत में धृतराष्ट्र ने किया. द्रौपदी का चीरहरण करने वाले कौरवों की एक तरह से धृतराष्ट्र ने मदद ही की.किरण बेदी ने लिखा है कि लगता है कि ये आदत हमारे जींन्स के अंदर घुसी हुई है.

उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब प्रधानमंत्री कार्यालय ने अन्ना हजारे को पत्र लिखकर उनकी उस मांग को खारिज कर दिया जिसमें सिंह और 14 मंत्रिमंडल सहयोगियों के खिलाफ कथित अनियमितता की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किये जाने की मांग की गई थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement