scorecardresearch
 

Kashmir Most Beautiful Villages: गुलमर्ग-सोनमर्ग नहीं! इस बार घूमें कश्मीर के ये 5 खूबसूरत गांव, हर तरफ दिखेगा जन्नत जैसा नजारा

Kashmir Most Beautiful Villages: जब भी कश्मीर घूमने की बात आती है तो हमारे दिमाग में गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग जैसी मशहूर जगहों के नाम आते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कश्मीर की असली खूबसूरती वहां के छोटे-छोटे गांवों और घाटियों में छिपी है, जिन्हें अब भी बहुत कम लोगों ने एक्सप्लोर किया है.

Advertisement
X
इस बार कश्मीर में घूमें ये 5 ऑफबीट जगहें, खूबसूरती देखकर भूल जाएंगे सब कुछ (Photo-ITG)
इस बार कश्मीर में घूमें ये 5 ऑफबीट जगहें, खूबसूरती देखकर भूल जाएंगे सब कुछ (Photo-ITG)

Kashmir'S Most Beautiful Villages: कश्मीर को धरती का स्वर्ग यूं ही नहीं कहा जाता. बर्फ से ढकी चोटियां, हरी-भरी वादियां और शांत झीलें हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं. हालांकि, ज्यादातर लोग गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग, युसमर्ग और श्रीनगर जैसी मशहूर जगहों तक ही सीमित रह जाते हैं. जबकि कश्मीर की असली खूबसूरती उन छोटे-छोटे गांवों और घाटियों में छिपी है, जिन्हें अब भी बहुत कम लोगों ने एक्सप्लोर किया है. आइए जानते हैं कश्मीर की कुछ ऐसी अनछुई और खूबसूरत जगहों के बारे में, जहां की प्राकृतिक सुंदरता आपका दिल जीत लेगी.

बंगस वैली (Bangus Valley)
कुपवाड़ा जिले में स्थित बंगस वैली कश्मीर की सबसे कम एक्सप्लोर की गई जगहों में से एक है. घने देवदार के जंगल, ऊंचे पहाड़ और तिलवान कुल, डौडा कुल व रोशन कुल जैसी सुंदर धाराएं इस घाटी की खूबसूरती को और बढ़ा देती हैं. वनस्पतियों और वन्यजीवों से भरपूर यह जगह नेचर लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से अक्टूबर के बीच माना जाता है.

चटपाल (Chatpal)
अनंतनाग जिले में स्थित चटपाल कश्मीर की सबसे शांत और खूबसूरत जगहों में गिना जाता है. घने जंगलों और हरे-भरे पहाड़ों से घिरी यह जगह प्रकृति के बीच सुकून के पल बिताने के लिए बेस्ट है. यहां आसपास के जंगलों में छोटी ट्रेकिंग भी की जा सकती है. गर्मियों का मौसम यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा होता है. वहीं, बर्फबारी का आनंद लेने के लिए दिसंबर और जनवरी में यहां आ सकते हैं.

Advertisement

दक्सुम (Daksum)
भृंगी नदी के किनारे स्थित दक्सुम वैली प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांच का बेहतरीन संगम है. यहां ट्रेकिंग, फिशिंग, कैंपिंग और पिकनिक का आनंद लिया जा सकता है. परिवार, कपल्स और एडवेंचर प्रेमियों के लिए यह जगह खास मानी जाती है. गर्मियों में यहां घूमना सबसे अच्छा रहता है, जबकि बर्फबारी देखने के लिए नवंबर से फरवरी का समय बेस्ट है.

करनाह वैली (Karnah Valley)
कुपवाड़ा जिले में स्थित करनाह वैली अपनी हरी-भरी वादियों और बर्फीली चोटियों के लिए प्रसिद्ध है. तंगधार, तीथवाल, अमरोही और सैदपुरा जैसे गांव इस घाटी की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं. हरी-भरी वादियों का आनंद लेने के लिए गर्मियों और बर्फबारी देखने के लिए सर्दियों का मौसम सबसे बेहतर है.

लोलाब वैली (Lolab Valley)
लोलाब वैली को 'वादी-ए-लोलाब' के नाम से भी जाना जाता है. सेब के बाग, झरने और हरे-भरे धान के खेत इस घाटी को बेहद खास बनाते हैं. यहां हिमालयी काला भालू, कश्मीरी बारहसिंगा और स्नो लेपर्ड जैसे वन्यजीव भी पाए जाते हैं. अप्रैल से जून के बीच यहां घूमना सबसे अच्छा माना जाता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement