Himachal Pradesh Offbeat Destinations: दशहरे के लॉन्ग वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे हैं लेकिन शिमला और मनाली की भीड़ से बचना चाहते हैं तो हिमाचल प्रदेश की कुछ शांत और खूबसूरत जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. यहां आपको पहाड़ों के शानदार नजारे, घने जंगल और नदी किनारे सुकून के पल बिताने का मौका मिलेगा. तो अगर आप भी परिवार या दोस्तों के साथ नेचर के साथ कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं तो हिमाचल की इन खूबसूरत जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं.
शोजा (Shoja) – देवदार के जंगलों के बीच बिताएं सुकून भरे पल
अगर आप पहाड़ों के बीच शांति और प्राकृतिक खूबसूरती का अनुभव करना चाहते हैं तो शोजा जा सकते हैं. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित यह छोटा-सा पहाड़ी गांव घने देवदार के जंगलों और खूबसूरत पहाड़ी नजारों के लिए जाना जाता है. यहां आप प्रकृति के बीच वॉक कर सकते हैं और आसपास की वादियों को एक्सप्लोर कर सकते हैं.
कैसे पहुंचें: दिल्ली से बस या कार के जरिए औट (Aut) तक पहुंच सकते हैं. वहां से बंजार होते हुए टैक्सी या स्थानीय वाहन से शोझा जा सकते हैं. हवाई यात्रा के लिए भुंतर एयरपोर्ट एक विकल्प है. वहां से आगे सड़क मार्ग से शोझा पहुंच सकते हैं.
बारोट वैली (Barot Valley) – नदी किनारे मिलेगा सुकून
अगर आपको नदी, पहाड़ और हरियाली पसंद है तो बारोट वैली घूमने के लिए अच्छी जगह है. मंडी जिले में स्थित यह घाटी उहल नदी और आसपास की प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जानी जाती है. यहां आप नदी किनारे समय बिता सकते हैं, आसपास के गांवों में घूम सकते हैं और छोटी हाइकिंग का आनंद ले सकते हैं.
कैसे पहुंचें: बारोट वैली आप बाय रोड जा सकते हैं. दिल्ली से बस या कार के जरिए मंडी अथवा जोगिंदरनगर पहुंच सकते हैं. वहां से टैक्सी या स्थानीय बस लेकर बारोट वैली जा सकते हैं. जोगिंदरनगर से घाटी की दूरी लगभग 40 किलोमीटर है.
जिभी (Jibhi) – पहाड़ों में बिताएं यादगार छुट्टियां
हिमाचल प्रदेश की जिभी घाटी उन लोगों के लिए अच्छी जगह है, जो पहाड़ों के बीच शांत माहौल में छुट्टियां बिताना चाहते हैं. यहां लकड़ी के पारंपरिक घर, हरे-भरे जंगल और बहती जलधाराएं इस जगह की खूबसूरती बढ़ाते हैं. आप यहां नेचर वॉक कर सकते हैं और आसपास के खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकते हैं.
कैसे पहुंचें: दिल्ली से बस या कार के जरिए औट तक पहुंच सकते हैं. इसके बाद बंजार होते हुए सड़क मार्ग से जिभी जा सकते हैं. हवाई यात्रा के लिए भुंतर एयरपोर्ट का ऑप्शन चुन सकते हैं. एयरपोर्ट से आगे टैक्सी लेकर जिभी पहुंचा जा सकता है.
तीर्थन वैली (Tirthan Valley) – नेचर लवर्स के लिए है बेस्ट जगह
अगर आपको पहाड़ों के साथ नदी और हरियाली पसंद है तो तीर्थन वैली एक्सप्लोर कर सकते हैं. कुल्लू जिले में स्थित यह जगह अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और शांत वातावरण के लिए जानी जाती है. यहां आप नदी किनारे समय बिता सकते हैं, आसपास के गांवों में घूम सकते हैं और छोटी हाइकिंग का आनंद ले सकते हैं.
यहां ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के आसपास का इलाका भी लोगों को बेहद पसंद आता है.
कैसे पहुंचें: तीर्थन वैली जाने के लिए दिल्ली से बस या कार के जरिए बंजार पहुंच सकते हैं. बंजार से टैक्सी लेकर घाटी के अलग-अलग गांवों और होमस्टे तक पहुंचा जा सकता है. हवाई यात्रा के लिए भुंतर एयरपोर्ट एक ऑप्शन है. वहां से सड़क मार्ग से आगे का सफर तय करना होगा.
कल्पा (Kalpa) – किन्नौर की वादियों में मिलेगा सुकून
हिमाचल की भीड़भाड़ से दूर किसी खूबसूरत जगह पर छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो किन्नौर जिले की कल्पा जा सकते हैं. यहां से किन्नर कैलाश पर्वत श्रृंखला के शानदार नजारे दिखाई देते हैं. सेब के बगीचे, पहाड़ी गांव और शांत वातावरण इस जगह को खास बनाते हैं.
कैसे पहुंचें: कल्पा जाने के लिए पहले शिमला पहुंच सकते हैं. वहां से नारकंडा, रामपुर और रिकांग पिओ होते हुए सड़क मार्ग से कल्पा पहुंचा जा सकता है. दिल्ली से बस या कार के जरिए शिमला पहुंचकर आगे बस या टैक्सी ले सकते हैं.
दशहरे पर हिमाचल घूमने जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान