scorecardresearch
 

Dehradun Tourist Places: गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट है देहरादून की ये 7 जगहें, परिवार के साथ बनाएं घूमने का प्लान, ट्रिप बन जाएगी यादगार

Dehradun Tourist Places: अगर आप गर्मियों में किसी ठंडी और सुकून भरी जगह की तलाश में हैं तो देहरादून आपके लिए एक बेहतरीन जगह हो सकता है. आज हम आपको देहरादून की कुछ ऐसी खास जगहों के बारे में बताएंगे, जहां घूमकर आप अपनी ट्रिप को हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं.

Advertisement
X
झरने, गुफाएं और हरियाली... देहरादून की इन जगहों पर जरूर जाएं (Photo-ITG)
झरने, गुफाएं और हरियाली... देहरादून की इन जगहों पर जरूर जाएं (Photo-ITG)

Dehradun Tourist Places: अगर आप गर्मियों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो देहरादून से बेहतर शायद ही कोई जगह हो सकती है. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून अपनी खूबसूरत वादियों, हरियाली, झरनों, गुफाओं और शांत माहौल के लिए जानी जाती है. यहां आप प्रकृति के सुंदर नजारों का आनंद लेने के साथ-साथ ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की सैर भी कर सकते हैं. 

इसके अलावा, देहरादून को मसूरी जैसे फेसम हिल स्टेशन का एंट्री प्वाइंट भी माना जाता है, जिससे यह परिवार, दोस्तों और सोलो ट्रैवलर्स सभी के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन बन जाता है. ऐसे में अगर आप इस गर्मी देहरादून जाने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां  घूमकर आप अपने सफर को हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं.

रॉबर्स केव (गुच्छूपानी) Robber's Cave (Guchhupani)
रॉबर्स केव देहरादून की सबसे फेमस जगहों में से एक है. यहां एक प्राकृतिक गुफा के बीच से ठंडे पानी की धारा बहती है. गुफा के अंदर पानी में चलते हुए घूमने का मजा ही कुछ और होता है. गर्मियों में यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं.

सहस्त्रधारा (Sahastradhara)
सहस्त्रधारा को हजार धाराओं वाला झरना कहा जाता है. यह जगह अपने खूबसूरत झरनों और नेचर की खूबसूरती के लिए जानी जाती है. यहां का शांत माहौल लोगों को काफी पसंद आता है. परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए यह एक शानदार जगह है.

Advertisement

टपकेश्वर महादेव मंदिर
भगवान शिव को समर्पित यह प्राचीन मंदिर एक प्राकृतिक गुफा के अंदर स्थित है. यहां गुफा की छत से लगातार पानी की बूंदें शिवलिंग पर गिरती रहती हैं. धार्मिक महत्व के साथ-साथ यह जगह प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है.

फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (FRI)
देहरादून का फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट अपनी शानदार इमारत और विशाल परिसर के लिए जाना जाता है. यहां की खूबसूरत वास्तुकला और हरियाली लोगों को खूब पसंद आती हैं. फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह एक बेहतरीन जगह है.

मालसी डियर पार्क
अगर आप परिवार के साथ घूमने जा रहे हैं तो मालसी डियर पार्क जरूर जा सकते हैं. यहां हिरण, पक्षियों और कई छोटे जानवरों को करीब से देखने का मौका मिलता है. बच्चों के लिए यह जगह काफी खास मानी जाती है.

माइंडरोलिंग मठ
यह भारत के सबसे बड़े बौद्ध केंद्रों में से एक है. यहां का शांत वातावरण, खूबसूरत स्तूप और रंग-बिरंगी कलाकृतियां लोगों को खूब पसंद आती हैं. अगर आप शांति और सुकून की तलाश में हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट हो सकती है.

लच्छीवाला नेचर पार्क
नेचर लवर्स के लिए लच्छीवाला नेचर पार्क एक शानदार पिकनिक स्पॉट है. साल के घने जंगलों से घिरी यह जगह प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है. यहां बने जलकुंड और चारों ओर फैली हरियाली पर्यटकों को खूब पसंद आती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement