scorecardresearch
 

हजारों फीट ऊपर से मौत को मात! स्काईडाइविंग के लिए दुनिया के 5 बेस्ट देश

दुनिया के अलग-अलग कोनों में कुछ देश ऐसे हैं, जहां आसमान से छलांग लगाना जिंदगी का सबसे बड़ा एडवेंचर माना जाता है. अगर आप भी डर और रोमांच की उस पतली लकीर को पार करना चाहते हैं, तो जानिए उन देशों के बारे में, जहां स्काईडाइविंग का अनुभव आपको जिंदगी भर याद रहेगा.

Advertisement
X
एडवेंचर का वो लेवल जिसे आप कभी नहीं भूल पाएंगे (Photo: Pexels)
एडवेंचर का वो लेवल जिसे आप कभी नहीं भूल पाएंगे (Photo: Pexels)

हवा में तैरना और पंछी की तरह उड़ना भला किसे पसंद नहीं होगा? लेकिन जब बात जमीन से हजारों फीट ऊपर उड़ते जहाज से छलांग लगाने की आती है, तो अच्छे-अच्छों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है. इसे ही कहते हैं स्काईडाइविंग, एक ऐसा खेल जहां डर और रोमांच के बीच की लकीर बहुत पतली होती है. दुनिया में कुछ जगहें ऐसी हैं, जहां ऊपर से कूदना सिर्फ हिम्मत दिखाना नहीं, बल्कि अपनी आंखों से सबसे खूबसूरत नजारा देखना भी है. तो चलिए जानते हैं उन 5 देशों के बारे में जहां की स्काईडाइविंग आपके रोंगटे खड़े कर देगी और आपको ऐसा अहसास कराएगी जो आपने पहले कभी नहीं किया होगा.

1. न्यूजीलैंड

अगर स्काईडाइविंग के लिए किसी जगह को सबसे बढ़िया माना जाता है, तो वो न्यूजीलैंड है. इस देश की खूबसूरती ऐसी है कि जब आप आसमान से नीचे की ओर बढ़ रहे होते हैं, तो आपको महसूस होगा कि आप किसी हॉलीवुड फिल्म के सीन का हिस्सा बन गए हैं. क्वीन्सटाउन और टौपो जैसे शहर स्काईडाइवर्स के सबसे पसंदीदा ठिकाने हैं. इतना ही नहीं, यहां से छलांग लगाने का मतलब है बर्फ से ढकी चोटियां, गहरी घाटियां और नीले रंग की झीलों का वो जादुई नजारा जो जमीन पर रहकर कभी नहीं देखा जा सकता. सबसे अच्छी बात तो यह है कि यहां सुरक्षा के इंतजाम इतने पक्के हैं कि पहली बार कूदने वाला शख्स भी बिना किसी डर के छलांग लगा देता है.

यह भी पढ़ें: रमजान में जेब पर भारी पड़ता है मक्का-मदीना का सफर, इन टिप्स से बचाएं पैसे

Advertisement

2. स्विट्जरलैंड

स्विट्जरलैंड सिर्फ अपनी चॉकलेट और घड़ियों के लिए नहीं, बल्कि साहसिक खेलों के लिए भी पूरी दुनिया में मशहूर है. इसमें भी 'इंटरलेकन' नाम की जगह स्काईडाइवर्स की पहली पसंद मानी जाती है. जब आप स्विस आल्प्स की ऊंची बर्फीली चोटियों के ऊपर से गोता लगाते हैं, तो बर्फीली हवाएं चेहरे से टकराती हैं और मजा दोगुना हो जाता है. इसके अलावा, आसमान से आइगर और जुंगफ्राउ जैसी बड़ी पर्वतमालाओं को करीब से देखना एक ऐसा अनुभव है जिसे आप उम्र भर नहीं भूल पाएंगे.

3. दुबई

अगर आपको आधुनिक शहरों की चमक-धमक और समंदर का विस्तार पसंद है, तो दुबई से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती. दुबई का 'पाम जुमेराह' टापू आसमान से कैसा दिखता है, ये तो हम सब जानते हैं, लेकिन जब आप हजारों फीट ऊपर से सीधे उसी टापू की तरफ गिर रहे होते हैं, तो वो अहसास ही कुछ और होता है. इतना ही नहीं, यहां की ट्रेनिंग और इंतजाम वर्ल्ड क्लास लेवल के होते हैं, जिससे मन का डर पूरी तरह खत्म हो जाता है और आप सिर्फ नजारे का लुत्फ उठाते हैं.

4. नामीबिया

जो लोग कुछ बिल्कुल अलग और अनोखा करना चाहते हैं, उनके लिए नामीबिया का रुख करना सबसे सही रहेगा. यहां नामीब रेगिस्तान के नारंगी रेत के टीले और अटलांटिक महासागर का नीला पानी आपस में मिलते दिखाई देते हैं. यही नहीं, जब आप यहां स्काईडाइविंग करते हैं, तो नीचे की धरती ऐसी नजर आती है मानो आप किसी दूसरे ग्रह पर कदम रख रहे हों. इसके साथ ही, रेगिस्तान की गर्म हवाएं और जमीन का वो अनोखा रंग आपकी इस छलांग को सबसे हटकर बना देता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पैंगोंग झील का असली जादू देखना है, जानें लेह से वहां जाने का सबसे स्मार्ट तरीका

5. अमेरिका

अमेरिका उन लोगों के लिए सबसे परफेक्ट जगह है जो स्काईडाइविंग में अगले लेवल का रोमांच तलाश रहे हैं. यहां कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा जैसी जगहों पर 25,000 से 30,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने की सुविधा मिलती है. खास बात यह है कि इतनी ऊंचाई पर ऑक्सीजन मास्क की जरूरत पड़ती है, जिसे 'हेलो जंप' कहा जाता है. यही नहीं, चाहे आपको ऊंची पहाड़ियां पसंद हों या समंदर के किनारे, अमेरिका में हर तरह के एडवेंचर के शौकीनों के लिए कुछ न कुछ जरूर है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement