scorecardresearch
 

कभी भारत में था इस मोबाइल कंपनी का जलवा, अब 7000mAh बैटरी के साथ कर रही वापसी

स्वदेशी ब्रांड Karbonn एक बार फिर से स्मार्टफोन मार्केट में वापसी कर रहा है. इस बार कंपनी GenZ को ध्यान में रख कर दो नए और सस्ते स्मार्टफोन्स लॉन्च की तैयारी कर रही है.

Advertisement
X
Karbonn Mobile
Karbonn Mobile

Karbonn Rebel 5G, Rebel Pro Launch: कभी भारत में सस्ते मोबाइल फोन के लिए मशहूर रही देसी कंपनी Karbonn एक बार फिर स्मार्टफोन बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है. कंपनी Karbonn Rebel और Karbonn Rebel Pro नाम से दो नए स्मार्टफोन लाने वाली है. इनमें 7000mAh तक की बड़ी बैटरी, Android 16 और बिना फालतू ऐप्स वाला सॉफ्टवेयर मिलेगा. दोनों फोन Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. इनकी कीमत और बिक्री की तारीख का ऐलान अभी बाकी है.

एक समय था जब नया मोबाइल खरीदने के लिए लोगों के पास Micromax, Lava और Karbonn जैसे भारतीय ब्रांड्स के कई विकल्प हुआ करते थे. लेकिन धीरे-धीरे Xiaomi, Vivo, Oppo और Realme जैसी चीनी कंपनियों ने बाजार पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली. इसका असर भारतीय मोबाइल ब्रांड्स पर भी पड़ा और Karbonn जैसे नाम स्मार्टफोन बाजार से लगभग गायब हो गए.

अब Karbonn एक बार फिर वापसी की तैयारी में है. कंपनी ने अपने दो नए स्मार्टफोन Karbonn Rebel और Karbonn Rebel Pro के फीचर्स और डिजाइन की जानकारी सामने रखी है. इन दोनों फोन की सबसे बड़ी खासियत इनकी बड़ी बैटरी और Android 16 सॉफ्टवेयर है. कंपनी इस बार खासतौर पर युवाओं और Gen Z को ध्यान में रखकर अपने फोन बाजार में उतार रही है.

Karbonn Rebel और Rebel Pro कब होंगे लॉन्च?

Advertisement

Karbonn ने दोनों स्मार्टफोन को जल्द भारत में लॉन्च करने की पुष्टि की है. इनकी जानकारी Amazon पर बने खास पेज के जरिए सामने आई है. दोनों फोन 2 नवंबर को लॉन्च हो सकते हैं. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

Karbonn Rebel में मिलेगी 7000mAh की बड़ी बैटरी

Karbonn Rebel की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है. आजकल स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी की मांग तेजी से बढ़ रही है. खासकर ऐसे लोग जो दिनभर फोन पर वीडियो देखते हैं, सोशल मीडिया चलाते हैं या ऑनलाइन काम करते हैं, उनके लिए यह बैटरी उपयोगी हो सकती है.

इस फोन में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा. कंपनी बॉक्स में चार्जर और USB Type-C केबल भी देगी. फोन में 6.75 इंच की HD+ स्क्रीन मिलेगी. यह स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट और 650 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी.

Karbonn Rebel Pro में 120Hz स्क्रीन और 6000mAh बैटरी

Karbonn Rebel Pro को सामान्य Rebel से थोड़ा बेहतर मॉडल बनाया गया है. इसमें 6.7 इंच की HD+ स्क्रीन मिलेगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी. इसकी ब्राइटनेस 720 निट्स तक होगी.

फोन में 6000mAh की बैटरी दी जाएगी. इसके साथ 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा. कंपनी बॉक्स में चार्जिंग अडैप्टर और USB Type-C केबल भी देगी.

Advertisement

डिजाइन की बात करें तो Rebel Pro में पीछे की तरफ अलग कैमरा मॉड्यूल मिलेगा. इसे नीले, बरगंडी, गोल्ड और ग्रे रंग में पेश किया जाएगा. वहीं सामान्य Rebel मॉडल नीले, गोल्ड और सिल्वर रंग में आएगा.

दोनों फोन में मिलेगा Android 16, नहीं होंगे फालतू ऐप्स

Karbonn अपने नए स्मार्टफोन में सॉफ्टवेयर को लेकर भी बड़ा दावा कर रही है. दोनों फोन Android 16 पर चलेंगे. कंपनी का कहना है कि इनमें जीरो ब्लोटवेयर मिलेगा.

आसान भाषा में समझें तो फोन में पहले से बेकार ऐप्स की भरमार नहीं होगी. कई स्मार्टफोन में कंपनी की ओर से ऐसे ऐप्स दिए जाते हैं जिनका इस्तेमाल यूजर शायद ही कभी करता है. ये ऐप्स फोन की स्टोरेज घेरते हैं और कई बार नोटिफिकेशन की परेशानी भी पैदा करते हैं. Karbonn का दावा है कि उसके नए फोन में ऐसा एक्सपीरिएंस नहीं मिलेगा.

कंपनी दोनों फोन के लिए दो बड़े Android अपडेट और दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है. इसका मतलब है कि यूजर्स को आगे भी कुछ समय तक नए एंड्रॉयड वर्जन और सुरक्षा से जुड़े अपडेट मिलेंगे.

AI फीचर्स और Gemini का भी मिलेगा सपोर्ट

कंपनी AI फीचर्स पर भी ध्यान दे रही है. दोनों फोन में Google Gemini का सपोर्ट मिलने की जानकारी सामने आई है.

Advertisement

इससे यूजर्स AI की मदद से सवाल पूछ सकेंगे, जानकारी हासिल कर सकेंगे और रोजमर्रा के कई काम आसान बना सकेंगे. हालांकि, कंपनी ने अभी तक सभी AI फीचर्स की पूरी जानकारी नहीं दी है.

क्या होगी Karbonn Rebel और Rebel Pro की कीमत?

इन दोनों फोन की कीमत का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है. कंपनी ने इन्हें कम कीमत वाले स्मार्टफोन बाजार को ध्यान में रखकर तैयार किया है. 91मोबाइल्स ने Rebel Pro की कीमत 20,000 रुपये से कम होने का अनुमान लगाया है. लेकिन इसे कंपनी की घोषित कीमत नहीं माना जाना चाहिए.

अगर Karbonn इन फोन को सही कीमत पर लॉन्च करती है तो इसकी टक्कर Redmi, Realme, Lava और दूसरे बजट स्मार्टफोन ब्रांड्स से होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement