scorecardresearch
 

'तुमसे तीसरी शादी करूंगा', दूसरी पत्नी के सामने पहली की सहेली से 'मजाक' करना पति को पड़ा भारी!

कानपुर में पति द्वारा पहली पत्नी की सहेली से तीसरी शादी करने के मजाक पर दूसरी पत्नी ने भारी हंगामा कर दिया. विवाद इतना बढ़ा कि मामला मंधाना पुलिस चौकी जा पहुंचा. चौकी इंचार्ज द्वारा चारों को आमने-सामने बैठाकर समझाने पर गलतफहमी दूर हुई, जिसके बाद दोनों पत्नियों ने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा.

Advertisement
X
सांकेतिक फ़ोटो (representational image)
सांकेतिक फ़ोटो (representational image)

उत्तर प्रदेश के कानपुर में करवा चौथ से ठीक पहले एक अजीबोगरीब मामला सामने आया. यहां एक प्राइवेट नौकरी करने वाले पति ने अपनी दूसरी पत्नी के सामने पहली पत्नी की सहेली से तीसरी शादी करने का मजाक क्या किया, घर में भूचाल आ गया. मामला पुलिस चौकी तक पहुंच गया.

दरअसल, मंधाना पुलिस चौकी क्षेत्र में एक युवक ने अपनी दूसरी पत्नी के सामने पहली पत्नी की गोरखपुर से आई अविवाहित सहेली से मजाक कर दिया. उसने कह दिया कि वह उससे तीसरी शादी करेगा. इस बात पर दूसरी पत्नी को शक हो गया और उसने घर में जमकर हंगामा कर दिया. 

विवाद बढ़ने पर बुधवार की रात पहली पत्नी, दूसरी पत्नी, सहेली और पति चारों मंधाना पुलिस चौकी पहुंचे. चौकी इंचार्ज जय नारायण सिंह ने दोनों पक्षों की बात सुनकर गलतफहमी दूर की, जिसके बाद मामला शांत हुआ और सभी अपने घर लौट गए.

मजाक-मजाक में दे दिया तीसरी शादी का बयान

मंधाना पुलिस चौकी के पास रहने वाले निजी कर्मी ने पहली पत्नी के कोई संतान न होने पर उसकी और ससुराल वालों की सहमति से दूसरी शादी की थी, जिससे उसे एक बेटी भी हुई. कुछ दिन पहले पहली पत्नी की गोरखपुर निवासी सहेली उससे मिलने घर आई थी. जीजा-साली के रिश्ते के नाते पति उससे मजाक करता था. दो दिन पहले उसने दूसरी पत्नी के सामने मजाक में कह दिया कि उसका मन तुमसे तीसरी शादी करने का है.

Advertisement

शक के चलते घर में शुरू हुआ हाईवोल्टेज हंगामा

पति के इस मजाक को दूसरी पत्नी ने पूरी तरह गंभीरता से ले लिया और उसे शक हुआ कि पति वाकई तीसरी शादी करने की तैयारी में है. इसके बाद घर में घमासान मच गया. पहली पत्नी और खुद पति ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की कि यह महज एक मजाक था, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई और विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मंधाना पुलिस चौकी जा पहुंचा.

पुलिस चौकी में दो घंटे चली पंचायत, हुआ समझौता

चौकी इंचार्ज जय नारायण सिंह ने चारों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की. पति ने स्पष्ट किया कि उसका कोई चक्कर नहीं है, जबकि पहली पत्नी ने बताया कि दूसरी शादी भी उसकी मर्जी से हुई थी और अब कोई तीसरी शादी नहीं हो रही. सहेली ने भी सफाई दी कि वह वापस गोरखपुर लौट रही है. पुलिस की समझाइश से शक दूर हो गया और गुरुवार को दोनों पत्नियों ने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement