scorecardresearch
 

Best Places to Visit in Monsoon: बारिश के मौसम में घूमने के लिए बेस्ट हैं साउथ इंडिया की ये 10 जगहें, परिवार के साथ बनाएं प्लान

Best Places to Visit in Monsoon: अगर आप मानसून में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो साउथ इंडिया आपके लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन हो सकता है. यहां की कई जगहें बारिश के मौसम में और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती हैं. आज हम आपको साउथ इंडिया की ऐसी ही कुछ शानदार जगहों के बारे में बताएंगे, जहां मानसून के दौरान घूमने का मजा कई गुना बढ़ जाता है.

Advertisement
X
क्षिण भारत की 10 सबसे खूबसूरत जगहें (Photo-ITG)
क्षिण भारत की 10 सबसे खूबसूरत जगहें (Photo-ITG)

Best Places to Visit in Monsoon: बारिश के मौसम में घूमने-फिरने का अपना अलग ही मजा होता है. अगर आप भी मानसून में कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो दक्षिण भारत की कई खूबसूरत जगहें इस मौसम में और भी ज्यादा आकर्षक हो जाती हैं. कहीं बारिश के बाद झरनों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है तो कहीं चाय के बागान और बादलों से ढकी पहाड़ियां पर्यटकों का मन मोह लेती हैं. आइए जानते हैं दक्षिण भारत की ऐसी ही कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में, जो मानसून में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन मानी जाती हैं.

तमिलनाडु का वालपराई
लगभग 3,500 फीट की ऊंचाई पर बसा वालपराई मानसून में बेहद खूबसूरत नजर आता है. यहां के चाय के बागान, घने जंगल, झरने और बांध बारिश के मौसम में और भी मनमोहक हो जाते हैं. ट्रैकिंग, वन्यजीवों को देखने और नेचर के बीच समय बिताने के लिए यह बेहतरीन जगह है.

कर्नाटक का अगुम्बे
अगुम्बे को दक्षिण भारत का 'चेरापूंजी' भी कहा जाता है क्योंकि यहां सबसे ज्यादा बारिश होती है. मानसून के दौरान यहां के झरने, घाटियां और घने जंगल देखने लायक होते हैं. अगर आप नेचर लवर्स है तो यह जगह मानसून में आपके घूमने के लिए बेस्ट है.

केरल का वायनाड
पश्चिमी घाट में बसा वायनाड बारिश के मौसम में हरियाली से भर जाता है. यहां एडक्कल गुफाएं, रेनफॉरेस्ट ट्रेक और जीप सफारी का मजा लिया जा सकता है. कभी-कभी यहां आपको जंगली हाथी भी देखने को मिल सकते हैं.

Advertisement

केरल का अथिरापल्ली (Athirappilly)
अथिरापल्ली वॉटरफॉल मानसून में अपने सबसे खूबसूरत रूप में दिखाई देता है. लगभग 80 फीट की ऊंचाई से गिरता यह झरना बारिश के समय बेहद विशाल और आकर्षक नजर आता है. इसकी खूबसूरती कई लोगों को नियाग्रा फॉल्स की याद दिलाती है.

तमिलनाडु का ऊटी
नीलगिरि की पहाड़ियों में बसा ऊटी मानसून में किसी पोस्टकार्ड जैसा दिखाई देता है. चारों तरफ फैली हरियाली, ठंडी हवा और बादलों से घिरी वादियां इसे कपल्स और फैमिली ट्रिप के लिए शानदार बनाती हैं.

केरल का अल्लेप्पी
अगर आपको बैकवॉटर का अनुभव लेना है तो अल्लेप्पी जरूर जाएं. मानसून में यहां की हरियाली और हाउसबोट की सैर एक अलग ही अनुभव देती है. नेचर लवर्स के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है.

आंध्र प्रदेश का लांबासिंगी (Lambasingi)
विशाखापट्टनम जिले में स्थित लांबासिंगी अपेक्षाकृत कम भीड़ वाली जगह है. इसे आंध्र प्रदेश का 'कश्मीर' भी कहा जाता है. मानसून में यहां का मौसम बेहद सुहावना रहता है और प्राकृतिक नजारे दिल जीत लेते हैं.

कन्याकुमारी
भारत के सबसे दक्षिणी छोर पर स्थित कन्याकुमारी मानसून में अलग ही खूबसूरती बिखेरती है. समुद्र, पहाड़ियां, चट्टानें और बादलों का संगम यहां का नजारा यादगार बना देता है.

लक्षद्वीप
अगर आप बीच वेकेशन पसंद करते हैं तो लक्षद्वीप भी शानदार ऑप्शन हो सकता है. यहां के साफ समुद्र, कोरल रीफ और शांत समुद्र तट प्रकृति के बेहद करीब होने का अहसास कराते हैं. हालांकि ट्रैवल से पहले मौसम और समुद्री सेवाओं की जानकारी जरूर जांच लें.

Advertisement

तमिलनाडु का मेघामलाई
'हाई वेवी माउंटेंस' के नाम से मशहूर मेघामलाई मानसून में बेहद खूबसूरत दिखाई देता है. चाय और इलायची के बागानों के बीच से गुजरती घुमावदार सड़कें और शांत माहौल इसे वीकेंड ट्रिप के लिए बेहतरीन बनाते हैं.

मानसून ट्रिप पर जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

  • मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही यात्रा की योजना बनाएं.
  • फिसलन से बचने के लिए अच्छे ग्रिप वाले जूते पहनें.
  • रेनकोट, छाता और अतिरिक्त कपड़े साथ रखें.
  • पहाड़ी इलाकों में यात्रा करते समय स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करें.
  • झरनों और तेज बहाव वाले इलाकों में सावधानी बरतें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement