बुधवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. एक तरफ जहां सिंगर और रैप हनी सिंह ने खुद को बालों को लेकर बड़ा खुलासा किया है. वहीं दूसरी ओर पिक्चर 'चांद मेरा दिल' में अनन्या पांडे को भरतनाट्यम का फ्यूजन वर्जन परफॉर्म को लेकर चंकी पांडे का रिएक्शन आया है.
'मैं पूरी तरह गंजा', हनी सिंह का खुलासा, नशे की लत छुड़ाने में गिरे सारे बाल
सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने खुद को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है. जिसके मुताबिक उन्होंने बताया कि दवाइयों की वजह से उनकी पूरे बाल झड़ गए और अब वो विग पहनते हैं.
अनन्या पांडे का उड़ा मजाक, सपोर्ट में आए पिता चंकी पांडे, खुद हो गए ट्रोल
पिक्चर 'चांद मेरा दिल' में अनन्या पांडे को भरतनाट्यम का फ्यूजन वर्जन परफॉर्म करते देखा गया. ये सीन देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और अनन्या की ट्रोलिंग शुरू हो गई. भारी आलोचना के बीच एक्ट्रेस के पिता और एक्टर चंकी पांडे ने उन्हें सपोर्ट किया है.
'अल्फा' में एजेंट नहीं, किलर बनेंगी आलिया! स्पाई-यूनिवर्स की सबसे अलग कहानी, सामने आईं दिलचस्प डिटेल्स
स्पाई यूनिवर्स की अगली बड़ी फिल्म अल्फा को लेकर एक तगड़ा अपडेट सामने आया है. आलिया भट्ट के किरदार के साथ मेकर्स बड़ा एक्सपेरिमेंट करने जा रहे हैं.
'मेरा पति बकरा है' सुनीता आहूजा ने सरेआम उड़ाया गोविंदा का मजाक, हुईं ट्रोल
शिल्पा शेट्टी का नया कॉमेडी और कुकिंग शो 'मां है ना' का ट्रेलर मुंबई में लॉन्च हुआ, जिसमें कई सेलेब्स अपने बच्चों के साथ नजर आए. ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सुनीता आहूजा ने अपने पति गोविंदा का मजाक बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
अक्षरा सिंह को गाने में घाघरा-चोली पहनाने की थी मांग, अक्षय कुमार ने लिया स्टैंड
अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार की तारीफ की है, और बताया है कि 'वेलकम टू द जंगल' के गाने 'घिस घिस घिस' की शूटिंग के दौरान सेट पर अक्षय ने उनके लिए कैसे स्टैंड लिया था.