यामी गौतम, अभिनेत्री
यामी गौतम धर (Yami Gautam Dhar) एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप हिंदी फिल्मों में अभिनय करती हैं. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने 2008 में चांद के पार चलो से टेलीविजन धारावाहिक से की थी (Yami Gautam Debut in TV). इसके बाद, वह कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी दिखाई दीं.
यामी गौतम ने 2012 में रोमांटिक कॉमेडी विक्की डोनर के साथ हिंदी फिल्म की शुरुआत की, जो एक महत्वपूर्ण और व्यावसायिक सफल फिल्म रही (Yami Gautam First Movie). उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया (Filmfare Award for Best Female Debut). उन्होंने बदलापुर (2015), सनम रे (2016), काबिल (2017), उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (2019), बाला (2019), और भूत पुलिस (2021) जैसी फिल्मों में अभिनय किया (Yami Gautam Hit Movies).
यामी गौतम का जन्म 28 नवंबर 1988 को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एक हिंदू ब्राह्मण परिवार में हुआ था और उनका पालन-पोषण चंडीगढ़ में हुआ था (Yami Gautam Date of Birth). उनके पिता मुकेश गौतम एक पंजाबी फिल्म निर्देशक हैं साथ ही पीटीसी नेटवर्क के उपाध्यक्ष हैं (Yami Gautam Parents). उनकी मां अंजलि गौतम हैं. उनकी एक छोटी बहन सुरीली गौतम हैं, जिन्होंने पंजाबी फिल्म पावर कट से बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत की (Yami Gautam Sisiter). यामी ने अपनी स्कूली शिक्षा चंडीगढ़ के यदाविन्द्र पब्लिक स्कूल से की है और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से कानून में स्नातक की डिग्री हासिल की (Yami Gautam Education).
यामी गौतम ने 4 जून 2021 को आदित्य धर से शादी की (Yami Gautam Husband).
Yami Gautam Dussehra 2026: दिल्ली की लव कुश रामलीला में यामी गौतम धनुष-बाण थामे नजर आईं. दशहरे पर उनका खास अंदाज और महिला सम्मान की थीम में उनका बढ़चढ़ का हिस्सा लेना फैंस का दिल जीत गया.
यामी गौतम अपनी फिल्म 'नई नवेली' के प्रमोशन के लिए माधुरी दीक्षित के शो 'कौन होणार करोड़पति' में पहुंचीं। यहां उन्होंने पति आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में अपने कैमियो और मोटी फीस मिलने की खबरों पर बात की।
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. इसके सामने बॉलीवुड और तेलुगू सिनेमा से आई नई फिल्में भी पस्त होती नजर आईं. जेलर 2 ने शुक्रवार को जितनी कमाई की, उसके सामने बाकी सभी फिल्में उतना पैसा मिलाकर भी नहीं कमा पाईं.
यामी गौतम अपनी फिल्म नई नवेली के प्रमोशन के लिए माधुरी दीक्षित के मराठी क्विज कोण होणार करोड़पति में पहुंची. वहां जब माधुरी ने उनसे पति आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में उनके कैमियो और फीस को लेकर सवाल किया, तो जानिए यामी ने इस पर क्या जवाब दिया.
यामी गौतम की नई फिल्म नई नवेली आज सिनेमाघरों में लग चुकी है. ये दशहरा स्पेशल फिल्म है, जिसमें एक्ट्रेस का किरदार उस भाभी का है जो 'डायन' है. एक साथ इतनी फिल्मों के बीच क्या यामी की ये फिल्म थिएटर्स में अपना कमाल दिखा पाएगी? पढ़िए हमारा रिव्यू...
यामी गौतम धर ने अपनी आने वाली फिल्म 'नई नवेली' की रिलीज़ से पहले आशीर्वाद लेने के लिए अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन किए. यह विजिट फिल्म के 16 अक्टूबर को दशहरा से ठीक पहले सिनेमाघरों में आने से कुछ दिन पहले हुई है. पीली साड़ी पहने, एक्ट्रेस ने इस पवित्र मंदिर में पूजा-अर्चना की.
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और धुरंधर डायरेक्टर आदित्य धर की मुलाकात 2019 में फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के सेट पर हुई थी. ये आदित्य की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म थी. इस फिल्म में विक्की कौशल और यामी गौतम लीड रोल नजर आए थे.
यामी गौतम और आदित्य धर के हिमाचल प्रदेश शिफ्ट होने की खबरों पर उनकी टीम ने सफाई दी है। रिपोर्ट्स में दावा था कि दोनों बेटे वेदाविद के साथ हिमाचल में स्थायी रूप से बसने की तैयारी कर रहे हैं और यामी ने गोहर में 25 एकड़ जमीन पर बना 100 साल पुराना हेरिटेज घर खरीदा है।
यामी गौतम और आदित्य धर को लेकर कुछ ही समय पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी. ऐसा दावा किया गया कि कपल मुंबई को छोड़कर हमेशा के लिए हिमाचल प्रदेश में शिफ्ट होने वाला है. लेकिन अब इन दावों से जुड़ी सच्चाई का खुलासा हुआ है.
बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम और निर्देशक आदित्य धर को लेकर रिपोर्ट्स हैं कि दोनों मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश में बस गए हैं. बताया जा रहा है कि यामी ने शादी से पहले गोहर में 25 एकड़ जमीन पर बना करीब 100 साल पुराना विरासत घर खरीदा था. लकड़ी और पत्थर से बने इस घर के आसपास जैविक बगीचे हैं. हालांकि, कपल ने खुद इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि कपल ने मायानगरी मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत हसीन वादियों के बीच घर बसाने का फैसला लिया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम अपनी नई फिल्म 'नई नवेली' में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं. फिल्म के ट्रेलर में कॉमेडी, फैंटेसी, रहस्य का दिलचस्प मेल देखने को मिल रहा है. ट्रेलर ने फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. देखें मूवी मसाला.
यामी गौतम की फिल्म नई नवेली का ट्रेलर 30 सितंबर को रिलीज हो गया है, जो एक अनोखे पारिवारिक रहस्य और धमाकेदार एक्शन से भरपूर है. फिल्म में यामी गौतम एक नई बहू के किरदार में हैं, जो एक अतरंगी परिवार की कहानी को दर्शाती है.
यामी गौतम ने फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीता। अवॉर्ड मिलने पर उन्होंने इसे देश से मिलने वाला सबसे बड़ा सम्मान बताया। समारोह में पति और ‘आर्टिकल 370’ के प्रोड्यूसर आदित्य धर भी पहुंचे।
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का समारोह गुजरात के केवड़िया में एकता नगर में हुआ. बॉलीवुड अदाकारा यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब दिया गया. इस दौरान उनके पति आदित्य धर इमोशनल हो गए.
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें सम्मानित किया. यह यामी का पहला नेशनल अवॉर्ड है. फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार भी मिला, जबकि आदित्य धर समारोह में भावुक नजर आए. वीडियो में जानें डिटेल्स.
इस साल मार्च में रिलीज हुई 'धुरंधर 2' अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्मों में से एक है. अब आदित्य धर ने 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में इस पर एक रिएक्शन दिया है.
Nayyi Navelli Teaser: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी ‘नई नवेली’ का टीजर रिलीज हो गया है. मोहिनी के किरदार में यामी का खतरनाक और मजेदार अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
खबरों के मुताबिक, एक्ट्रेस यामी गौतम 'कहानी 3' में मुख्य भूमिका निभाएंगी और सुजॉय घोष एक बार फिर डायरेक्टर के तौर पर वापसी करेंगे. यह फिल्म इस फ्रेंचाइजी की दुनिया में एक नई कहानी दिखाएगी.
शनिवार के दिन मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ हुआ. आज 72वें नेशनल अवॉर्ड विजेताओं की घोषणा हुई, जिसमें बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस यामी गौतम ने बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीता. वहीं दिल्ली में रामायण फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसमें सनी देओल और यश का जलवा दिखा.
यामी गौतम बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं. सक्सेसफुल होने के बावजूद उन्हें जमीन से जुड़े रहना पसंद हैं. वो एक वर्किंग मदर हैं और ऐसे में उनसे पूछा गया कि एक वर्किंग मदर होने के साथ साथ फिल्मों में काम करना कितना मुश्किल है.