महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप (Women Cricket World Cup) अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट का सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है, जिसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा आयोजित किया जाता है. यह टूर्नामेंट पहली बार 1973 में इंग्लैंड में खेला गया था, जो कि पुरुषों के क्रिकेट वर्ल्ड कप (1975) से भी पहले हुआ था. इससे यह पता चलता है कि महिला क्रिकेट की परंपरा कितनी पुरानी और समृद्ध रही है.
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत केवल कुछ टीमों के साथ हुई थी, लेकिन आज यह टूर्नामेंट विश्व स्तर पर विस्तारित हो चुका है. प्रारंभिक दौर में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें प्रमुख रूप से हावी थीं, लेकिन धीरे-धीरे भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज और अन्य देशों की टीमें भी प्रतिस्पर्धा में आईं.
ऑस्ट्रेलिया, महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे अधिक खिताब जीतने वाली टीम है. उनका दबदबा हर दशक में देखा गया है. वहीं इंग्लैंड टीम शुरुआती दौर में बहुत मजबूत थी और उन्होंने कई खिताब अपने नाम किए. बात करें भारत की तो भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया है और 2017 के फाइनल तक पहुंचकर इतिहास रचा था. वहीं 2000 में वर्ल्ड कप जीतने वाली न्यूजीलैंड की टीम हमेशा से एक सशक्त दावेदार रही है. दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज की टीमें भी अब लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और सेमीफाइनल तक पहुंच चुकी हैं.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को राष्ट्रपति भवन में पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें भारतीय महिला क्रिकेट में शानदार योगदान और ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया. हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने पिछले साल आईसीसी महिला वर्ल्ड कप खिताब जीता था. यह सम्मान भारतीय महिला क्रिकेट के लिए गर्व का पल माना जा रहा है. समारोह में हरमनप्रीत का एथनिक लुक भी खूब चर्चा में रहा.
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) जून 2026 में अफगानिस्तान की शरणार्थी महिला क्रिकेट टीम की मेजबानी करेगा. तालिबान शासन के बाद देश छोड़ने को मजबूर हुई ये खिलाड़ी इंग्लैंड में T20 मैच, हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनिंग और महिला टी20 विश्व कप ( ICC Women's T20 World Cup 2026) का हिस्सा बनेंगी.
T20 विश्व कप से पहले दीप्ति शर्मा को प्रेमानंद महाराज ने अभ्यास, संयम और एकाग्रता का मंत्र दिया. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी की असली ताकत आशीर्वाद नहीं, निरंतर मेहनत और अनुशासन है.
टीम इंडिया की युवा ओपनर शेफाली वर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दमदार प्रदर्शन के दम पर ICC T20I बल्लेबाज़ी रैंकिंग में छठा स्थान हासिल किया. वहीं स्मृति मंधाना एक पायदान फिसलकर चौथे स्थान पर पहुंच गईं. टीम इंडिया सीरीज में 0-2 से पीछे है, जबकि गेंदबाज़ी रैंकिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों को नुकसान हुआ है.
इस बार कुल इनाम राशि में 10% की बढ़ोतरी की गई है. पिछली बार UAE में खेले गए टूर्नामेंट में यह रकम करीब ₹74 करोड़ थी, जो अब बढ़कर ₹82 करोड़ हो गई है. टूर्नामेंट इस बार और बड़ा होगा, क्योंकि इसमें 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि 2024 में यह संख्या 10 थी.
रोहित शर्मा का मानना है कि भारतीय क्रिकेट अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है. उनका कहना है कि पुरुष और महिला दोनों टीमों के पास इस समय शानदार मोमेंटम है और अगर इसे बरकरार रखा गया तो भारत लंबे समय तक विश्व क्रिकेट पर राज कर सकता है.
WPL में मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच में 20 वर्षीय वैष्णवी शर्मा ने डेब्यू किया. उन्हें गुनालन कामिलिनी की जगह मौका मिला. श्रीलंका के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल खेल चुकीं वैष्णवी के पिता एक ज्योतिषविद हैं और उन्होंने बचपन में ही कुंडली देखकर उनके क्रिकेटर बनने की भविष्यवाणी कर दी थी.
सुनील गावस्कर ने महिला टीम की स्टार खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स को ऐसा तोहफा दिया, जिसे वे हमेशा याद रखेंगी. गावस्कर ने जेमिमा को एक खास गिटार गिफ्ट किया जो क्रिकेट बैट जैसा दिखता है.
कपिल शर्मा, द ग्रेट इंडियन कपिल शो के नए सीजन के साथ लौट आए हैं. शो के अपकमिंग एपिसोड में कपिल भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते दिखेंगे. लेकिन इस एपिसोड में फैन्स स्मृति मंधाना को ना देखकर अपसेट हैं.
द ग्रेट इंडियन कपिल शो में पिछले महीने हिस्टोरिकल वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम का स्वागत हो रहा है.
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेटर श्री चरणी की हेयरस्टाइल बदल गई है. श्री चरणी ने अपने बाल छोटे करवा लिए हैं, ऐसे में उन्हें पहचान पाना फैन्स के लिए आसान नहीं रहा.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि पिछले 12 सालों में जो एक बात उन्हें सबसे साफ समझ आई है वो ये है कि वो क्रिकेट से ज़्यादा किसी और चीज से प्यार नहीं करतीं हैं.
भारत vs श्रीलंका महिला T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. जहां हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में 15 खिलाड़ी का सेलेक्शन BCCI की सेलेक्शन कमेटी ने किया. यह सीरीज 21 दिसंबर से शुरू हो रही है.
डैनी वायट-हॉज ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी और बेबी गर्ल के आने की खुशखबरी दी है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बीच इंग्लैंड की स्टार महिला क्रिकेटर डैनी वायट हॉज ने महिला से ही शादी की थी. डैनी कभी कोहली को लेकर किए गए एक पोस्ट के कारण चर्चा में आई थीं.
सिंगर पलाश मुच्छल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना एक-दूजे के होने जा रहे हैं. सिंगर ने वेडिंग डेट को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जानते हैं कि इसका सच क्या है.
भारत की सुपरस्टार क्रिकेटर स्मृति मांधना के पिता श्रीनिवास को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है. मांधना के पिता को रविवार को हार्ट अटैक आने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक फनी और हल्के-फुल्के अंदाज़ में अपनी सगाई की पुष्टि कर दी है. उन्होंने टीममेट्स के साथ शूट की गई एक रील में डांस करते हुए अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट की. इसके बाद उनका सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
वर्ल्ड चैम्पियन स्मृति मंधाना की शादी टल गई है. रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेटर के पिता की तबीयत खराब होने की वजह से शादी को पोस्टपोन कर दिया गया है. स्मृति मंधाना के मैनेजर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से इसकी पुष्टि की है.
बॉलीवुड इंडस्ट्री में जल्द एक और इंडियन क्रिकेटर की एंट्री होने वाली है. फिल्ममेकर पलाश मुच्छल, महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना संग शादी करने वाले हैं.
टीम इंडिया की स्टार बैटर और वर्ल्ड कप विजेता स्मृति मंधाना ने सगाई की खबर कन्फर्म कर दी है. उन्होंने अपने जीवन के इस खास पल को शेयर करने करने के लिए शानदार तरीका चुना. उन्होंने एक इंस्टाग्राम रील शेयर की.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जल्द ही अपना पहला विदेशी स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच मिल सकता है. बीसीसीआई बांग्लादेश टीम के कोच नाथन कीली से बातचीत कर रहा है, जो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से जुड़ सकते हैं. मौजूदा कोच एआई हर्षा ने वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाई है, लेकिन...