भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा स्पिनर श्री चरणी ने इतिहास रच दिया है. महज एक साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाली 21 वर्षीय बाएं हाथ की स्पिनर अब आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी रैंकिंग में दुनिया की नंबर-1 गेंदबाज बन गई हैं.
श्री चरणी ने इंग्लैंड की स्पिनर लिन्से स्मिथ को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है. महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनके शानदार प्रदर्शन का उन्हें बड़ा इनाम मिला है. टूर्नामेंट में लगातार विकेट चटकाने वाली चरणी फिलहाल सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल हैं.
आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्री चरणी ने 3 मैचों में 10 विकेट झटके हैं. आंध्र प्रदेश की रहने वाली श्री चरणी ने जून 2025 में भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था.
यह भी पढ़ें: 'मैं गारंटी लेता हूं...' रोहित-विराट को लेकर मोहम्मद कैफ का बड़ा दावा
डेब्यू के सिर्फ एक साल के भीतर नंबर-1 रैंकिंग तक पहुंचना उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक माना जा रहा है. महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्री चरणी ने अपनी सटीक लाइन-लेंथ और बेहतरीन स्पिन से बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया है.
The rise to the 🔝 is complete 💥
— ICC (@ICC) June 23, 2026
Sree Charani becomes the new No.1 ranked T20I bowler 😍
More ➡️ https://t.co/DnIQiTQLPq pic.twitter.com/YpbdyI5rD9
उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत को कई अहम मुकाबलों में सफलता मिली और अब वह दुनिया की नंबर-1 टी20 गेंदबाज बन चुकी हैं. श्री चरणी ने भारत के लिए 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 38 विकेट लिए हैं.
आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज रैंकिंग (23 जून 2026)
1. श्री चरणी (भारत)- 753 रेटिंग अंक
2. चार्ली डीन (इंग्लैंड)- 733 रेटिंग अंक
3. लिन्से स्मिथ (इंग्लैंड)- 726 रेटिंग अंक
4. सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)- 722 रेटिंग अंक
5. सादिया इकबाल (पाकिस्तान)- 714 रेटिंग अंक
6. नोनकुलुलेको म्लाबा (दक्षिण अफ्रीका)- 713 रेटिंग अंक
7. लॉरेन बेल (इंग्लैंड)- 710 रेटिंग अंक
8. दीप्ति शर्मा (भारत)- 708 रेटिंग अंक
9. एनाबेल सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया)- 704 रेटिंग अंक
10. नाशरा संधू (पाकिस्तान)- 687 रेटिंग अंक