वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं. उन्होंने जुलाई 2021 में भारत क्रिकेट टीम के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. और फरवरी 2025 में वनडे डेब्यू किया. वह 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे. वे घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टीम के लिए में भी खेलते हैं.
वरुण ने 20 सितंबर 2018 को 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी में तमिलनाडु के लिए अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की. वह 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी में तमिलनाडु के लिए सबसे ज्दाया विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. उन्होंने नौ मैचों में बाईस विकेट लिए थे.
दिसंबर 2018 में, उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने 2019 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए खिलाड़ी नीलामी में 8.4 करोड़ की कीमत पर खरीदा था. उन्होंने 27 मार्च 2019 को टीम के लिए ट्वेंटी 20 में डेब्यू किया.
वरुण चक्रवर्ती विनोद का जन्म 29 अगस्त 1991 को कर्नाटक के बीदर में हुआ था. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा चेन्नई में केंद्रीय विद्यालय सीएलआरआई और फिर सेंट पैट्रिक एंग्लो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल में की. वहां उन्होंने क्रिकेट खेला. उन्होंने एसआरएम विश्वविद्यालय से वास्तुकला में स्नातक की डिग्री हासिल की. पेशेवर क्रिकेटर बनने के लिए वरुण वास्तुकार के रूप में अपनी नौकरी छोड़ दी.
11 दिसंबर 2020 को, उन्होंने चेन्नई में अपनी लंबे समय से प्रेमिका रही नेहा खेडेकर से शादी की.
अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद KKR नए कप्तान की तलाश में है. मौजूदा स्क्वाड में रिंकू सिंह सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं. UPT20 और उत्तर प्रदेश टीम की कप्तानी का उनका रिकॉर्ड उन्हें IPL 2027 से पहले इस रेस में सबसे आगे खड़ा करता है.
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और जिम्बाब्वे दौरे से ठीक पहले दो खिलाड़ियों का चोटिल होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है. हालांकि, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई इस मौके का फायदा उठाकर टीम में अपनी जगह मजबूत करना चाहेंगे.
जिम्बाब्वे दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा सेटबैक लगा है. स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह रवि बिश्नोई को भारतीय टीम में शामिल किया गया है.
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा. स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण बाहर हो गए हैं. उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला. टॉस जीतकर कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.
IPL 2026 में वरुण चक्रवर्ती को कथित तौर पर फ्रैक्चर वाले पैर के साथ खिलाने पर KKR विवादों में घिर गई है. गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच में वरुण दर्द में नजर आए थे. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि IPL के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस की जिम्मेदारी फ्रेंचाइजी की होती है, हालांकि बोर्ड और NCA लगातार निगरानी रखते हैं.
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 8 विकेट से हराकर IPL 2026 प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखीं. KKR के स्पिनर्स ने दिल्ली को 142/8 पर रोक दिया, जबकि फिन एलन ने 47 गेंदों में नाबाद 100 रन ठोककर मैच एकतरफा बना दिया. दिल्ली की यह 11 मैचों में सातवीं हार रही, जिससे उसकी प्लेऑफ राह लगभग खत्म हो गई.
विजय ने पहली बार चुनाव में हाथ आजमाया और उन्हें जीत मिल गई. ये जीत बताती है कि जनता को अपने अभिनेता पर कितना भरोसा है.
IPL 2026 में गेंदबाजी का ट्रेंड पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है, जहां स्पिनर्स की जगह पेसर्स का दबदबा देखने को मिल रहा है. भुवनेश्वर कुमार और अंशुल कंबोज पर्पल कैप की रेस में आगे हैं, जबकि कगिसो रबाडा और जोफ्रा आर्चर जैसे तेज गेंदबाज अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों पर दबाव बना रहे हैं. इस सीजन में 145+ की स्पीड या स्विंग की कला ही सफलता की कुंजी बन गई है, जबकि राशिद खान को छोड़ अधिकांश स्पिनर्स का असर सीमित रहा है.
कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच 19 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती ने बड़ा मुकाम हासिल किया. वरुण चक्रवर्ती अब T20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर बन गए हैं.
कोलकाता नाइट राइडर्स को एक बार फिर 17 अप्रैल को आईपीएल में हार झेलनी पड़ी. उसे गुजरात की टीम ने हराया.इस मुकाबले में हार के बावजूद कोलकाता टीम के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया.
GT vs KKR IPL 2026 मैच वरुण चक्रवर्ती ने बड़ा कारनामा करते हुए टीम के लिए 100 विकेट पूरे कर लिए हैं. वह KKR के लिए ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ी IPL 2026 में उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं. जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या जैसे स्टार्स का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है.
मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह IPL 2026 में अब तक 3 मैच खेल चुके हैं, लेकिन उनके खाते में अभी तक एक भी विकेट नहीं आया है.चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर नूर अहमद ने भी IPL 2026 में 3 मैच खेले हैं, लेकिन वह अब तक कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए हैं.
आईपीएल 2026 के पहले हफ्ते में कुछ बड़े नाम पूरी तरह फीके नजर आए. करोड़ों में खरीदे गए और टीम के भरोसेमंद माने जाने वाले ये खिलाड़ी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके. स्टार खिलाड़ियों की खराब शुरुआत ने फैन्स और टीम मैनेजमेंट दोनों की चिंता बढ़ा दी हैं.
वरुण चक्रवर्ती की कहानी इस वक्त एक तेज मोड़ पर खड़ी है- जहां 'मिस्ट्री' की चमक फीकी पड़ती दिख रही है और बल्लेबाज अब खुलकर पलटवार कर रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के बाद से उनके आंकड़े तेजी से बिगड़े हैं- इकोनॉमी आसमान पर, विकेट कम और हर ओवर में दबाव साफ नजर आता है...
वरुण चक्रवर्ती ने अभिषेक शर्मा का कैच लिया, जिसे लेकर बवाल खड़ा हो गया. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम तीसरे अंपायर के फैसले से नाराज दिखी. इस कैच के चलते अभिषेक शर्मा अपना अर्धशतक नहीं पूरा कर सके.
IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है. टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं.इस बीच KKR के हेड कोच अभिषेक नायर ने इसे टीम के लिए बड़ा नुकसान बताया.और कहा कि टीम अब नए गेंदबाज की तलाश में जुटी है और जल्द ही रिप्लेसमेंट पर फैसला लिया जाएगा.
ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने भले हीं न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम किया हो. लेकिन आईसीसी की ताजा गेंदबाजों की रैकिंग में भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने नंबर-1 की कुर्सी गंवा दी है और अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद ICC की नई टी20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा दिखा. अभिषेक शर्मा नंबर-1 बल्लेबाज बने रहे और ईशान किशन दूसरे नंबर पर पहुंच गए. गेंदबाजों में राशिद खान नंबर-1 बन गए, जबकि वरुण चक्रवर्ती दूसरे स्थान पर खिसक गए.
सुनील गावस्कर ने कहा कि मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की जगह कुलदीप यादव को टीम में मौका दिया जा सकता है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के मैदान में उतरेगी.