scorecardresearch
 

UP Board Result 2026: वेबसाइट क्रैश होने का डर खत्म! 'aajtak.in' पर एक क्लिक में देखें अपना स्कोरकार्ड, यहां हैं लिंक 

UP Board Result 2026: हर साल की तरह इस साल भी aajtak.in यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट होस्ट कर रहा है. आप नीचे दिए गए लिंक पर क्ल‍िक करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं. भारी ट्रैफिक से बचने के लिए अभी ये लिंक बुकमार्क करें.

Advertisement
X
UP Board Result 2026
UP Board Result 2026

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) आज शाम 4:00 बजे राज्य के 54.37 लाख छात्रों का इंतजार खत्म करने जा रहा है. र‍िजल्ट के समय अक्सर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लाखों छात्रों के एक साथ आने से सर्वर डाउन या क्रैश होने की समस्या हो जाती है. छात्रों की इसी परेशानी को दूर करने के लिए aajtak.in ने विशेष व्यवस्था की है. हर साल की तरह इस साल भी आप बिना किसी तकनीकी बाधा के सीधे आजतक की वेबसाइट पर भी अपना र‍िजल्ट चेक कर सकते हैं.

आजतक पर र‍िजल्ट चेक करने के डायरेक्ट लिंक:
बोर्ड ने र‍िजल्ट का डेटा होस्ट करने के लिए आजतक को अधिकृत किया है. छात्र नीचे दिए गए लिंक्स के जरिए सीधे अपना रोल नंबर डालकर मार्कशीट देख सकते हैं:

UP Board 10th Result Direct Link

UP Board 12th Result Direct Link

 

aajtak.in पर कैसे चेक करें र‍िजल्ट?
यहां आपको बस अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा और र‍िजल्ट तुरंत आपकी स्क्रीन पर होगा.
ऊपर दिए गए अपनी कक्षा के लिंक पर क्लिक करें.
निर्धारित बॉक्स में अपना 10 अंकों का रोल नंबर भरें.
12वीं के छात्र अपना स्कूल कोड भी साथ रखें.
'सबमिट' बटन दबाते ही आपका विषयवार र‍िजल्ट सामने आ जाएगा.

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अभी से इन लिंक्स को अपने मोबाइल या लैपटॉप में 'फेवरेट' या 'बुकमार्क' कर लें ताकि शाम 4 बजे उन्हें र‍िजल्ट पोर्टल खोजने में समय बर्बाद न करना पड़े. 

Advertisement

बता दें कि भारत सरकार के UMANG ऐप पर भी यूपी बोर्ड का रिजल्ट लाइव स्ट्रीम होगा. छात्र ऐप के 'All Services' सेक्शन में जाकर 'State Board' सर्च करें. यहां अपना विवरण डालकर आप बिना किसी तकनीकी अड़चन के अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं. शाम 4 बजे जैसे ही लिंक एक्टिव होगा, 27 लाख से ज्यादा छात्र एक साथ वेबसाइट पर लॉगिन करेंगे. ऐसे में आधिकारिक साइट upmsp.edu.in के साथ-साथ छात्र upresults.nic.in को भी टैब में खोलकर रखें ताकि बिना देरी र‍िजल्ट देख सकें.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement