scorecardresearch
 
Advertisement

UP Board 12th Result 2026 Live: आज आएगा यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, कैसे सबसे पहले देख पाएंगे अपना स्कोरकार्ड

आनंद राज | प्रयागराज/नई दिल्ली | 23 अप्रैल 2026, 8:45 AM IST

UPMSP UP Board 12th Result 2026 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् आज इंटरमीडिएट के नतीजे जारी करेगा. 24 लाख छात्रों की धड़कनें तेज हो चुकी हैं. रि‍जल्ट से जुड़ी हर अपडेट के ल‍िए aajtak.in के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें.

UP Board Result Today UP Board Result Today

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) आज साल 2026 की इण्टरमीडिएट (12वीं) परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर घोषित करने जा रहा है. बोर्ड सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी सूचना के अनुसार, नतीजे आज शाम 4:00 बजे प्रयागराज स्थित मुख्यालय से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किए जाएंगे. इस साल 12वीं की परीक्षा में लगभग 24.79 लाख छात्र शामिल हुए थे, जो अब बेसब्री से अपने स्कोरकार्ड का इंतजार कर रहे हैं.

बोर्ड ने इस बार रिकॉर्ड समय में कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा किया है. परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की गई थी और कॉपियों की जांच 4 अप्रैल तक पूरी कर ली गई थी. छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकेंगे.

भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो होने की स्थिति में छात्र DigiLocker (results.digilocker.gov.in), Umang ऐप और SMS सेवा का भी उपयोग कर सकते हैं. पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं. रिजल्ट के साथ-साथ बोर्ड आज टॉपर्स की लिस्ट और जिलेवार प्रदर्शन के आंकड़े भी साझा करेगा.

8:45 AM (18 मिनट पहले)

UPMSP Class 12th Result: 33% पासिंग क्राइटेरिया अनिवार्य

Posted by :- Mansi Mishra

छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे. अगर प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों हैं, तो दोनों के अंकों को मिलाकर उत्तीर्ण होना अनिवार्य है.
यह भी पढ़ें: UP Board 10th 12th Result 2026 Tomorrow: वेबसाइट क्रैश हो तो घबराएं नहीं! DigiLocker, Umang और SMS से ऐसे देखें रिजल्ट

8:29 AM (34 मिनट पहले)

UPMSP UP Board 12th Result: सप्लीमेंट्री परीक्षा की जानकारी

Posted by :- Mansi Mishra

जो छात्र एक या दो विषयों में असफल रहेंगे, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. यूपी बोर्ड जुलाई 2026 में सप्लीमेंट्री (कम्पार्टमेंट) परीक्षा आयोजित करेगा. इसका फॉर्म रिजल्ट के कुछ दिनों बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा.
यह भी पढ़ें: UP Board 10th 12th Result 2026: रोल नंबर से ऐसे चेक करें र‍िजल्ट, यहां है स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

8:02 AM (एक घंटा पहले)

UP Board Class 12th Result 2026: जान‍िए ग्रेस मार्क्स की पॉलिसी

Posted by :- Mansi Mishra

यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में कुछ नंबरों से फेल हो रहा है, तो बोर्ड की ग्रेस मार्क्स पॉलिसी के तहत उसे पास किया जा सकता है. हालांकि, यह केवल सीमित अंकों के अंतर पर ही लागू होता है. पूरी जानकारी आज प्रेस ब्रीफिंग में दी जाएगी.
 

6:16 AM (2 घंटे पहले)

UP Board Class 12th Result: SMS के जरिए ऐसे चेक करें नंबर

Posted by :- Mansi Mishra

अगर इंटरनेट नहीं चल रहा है, तो अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में लिखें: UP12 <Roll Number> और इसे 56263 पर भेज दें. आपका विषयवार रिजल्ट तुरंत आपके इनबॉक्स में आ जाएगा. यह सेवा ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए काफी मददगार है.

यह भी पढ़ें: UP Board 10th Result 2026 Live: 27 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बस कुछ घंटे में...

Advertisement
6:15 AM (2 घंटे पहले)

UP Board Class 12th Result Live: टॉपर्स को मिलेगा सम्मान

Posted by :- Mansi Mishra

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शिक्षा मंत्री ने घोषणा की है कि बोर्ड के मेधावी छात्रों को विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा. आज रिजल्ट के साथ ही टॉप-10 मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी. प्रयागराज मुख्यालय पर इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.

6:15 AM (2 घंटे पहले)

UP Board Result 2026: सुरक्षा के लिए मार्कशीट में QR कोड

Posted by :- Mansi Mishra

बोर्ड ने फर्जीवाड़े को रोकने के लिए इस साल मार्कशीट में डिजिटल QR कोड जोड़ा है. छात्र इसे स्कैन करके अपनी जानकारी सत्यापित कर सकते हैं. यह तकनीक पारदर्शिता बढ़ाने के लिए इस बार विशेष रूप से लागू की गई है.

यह भी पढ़ें: UP Board 10th Topper: कौन है यूपी बोर्ड की वो टॉपर, नहीं टूट पा रहा जिसका रिकॉर्ड, IAS बनना है सपना

6:15 AM (2 घंटे पहले)

UP Board Result Live: डिजिलॉकर (DigiLocker) से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

Posted by :- Mansi Mishra

वेबसाइट क्रैश होने पर छात्र DigiLocker का सहारा लें. ऐप में जाकर 'UP State Board' चुनें और अपना रोल नंबर दर्ज करें. यहां से आप अपनी डिजिटल साइन की गई मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं, जो हर जगह मान्य होगी.

6:14 AM (2 घंटे पहले)

UP Board Result: कब और कहां देखें रिजल्ट?

Posted by :- Mansi Mishra

UPMSP आज शाम 4 बजे 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा. छात्र अपना रोल नंबर और स्कूल कोड तैयार रखें. रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक पोर्टल upmsp.edu.in और upresults.nic.in सबसे सुरक्षित विकल्प हैं. बोर्ड सचिव खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे.

Advertisement
Advertisement