scorecardresearch
 

UP Board Topper: यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, 10वीं में 90.42और 12वीं में 80.38 प्रतिशत छात्र पास, फिर छा गई यूपी की बेटियां

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, प्रयागराज की ओर से यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही बोर्ड ने टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है. इस साल 10वीं बोर्ड में कुल 90.42 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. वहीं, 12वीं में 80.38 प्रतिशत छात्र उत्तीण हुए हैं. 

Advertisement
X
UP Board Topper
UP Board Topper

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद्, प्रयागराज की ओर से आज 10वीं और 12वीं की यूपी बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. परीक्षा में शामिल 52 लाख छात्र नतीजों का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है. बोर्ड ने इसके साथ टॉपर्स की लिस्ट और पासिंग प्रतिशत के आंकड़े भी साझा किए हैं. इस साल 10वीं में 90.42 और 12वीं में 80.38 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. 

ये है टॉपर्स की लिस्ट

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है. इस बार कुल पास प्रतिशत 90.42 दर्ज किया गया है.  हाईस्कूल टॉपर्स की सूची में कशिश वर्मा (सीतापुर) ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है. वहीं अंशिका वर्मा (बाराबंकी) ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए समान अंक हासिल कर स्टेट टॉपर बनीं. 

कौन है 12वीं की टॉपर्स ? 

1.प्रथम स्थान

नाम: शिखा वर्मा

प्रतिशत: 97.60%

विद्यालय: बाबूराम सावित्री देवी आई.सी. शेखपुर बिलौली बाजार पहला, सीतापुर

2. द्वितीय स्थान (दो छात्र ) 

नाम: नंदनी गुप्ता (97.20%)

विद्यालय: सर्वोदय जनकल्याण आई.सी. खेड़ा, बरेली

नाम: श्रिया वर्मा (97.20%)

विद्यालय: महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल आई.सी., बाराबंकी

3. तृतीय स्थान (दो छात्र )

नाम: सुरभि यादव (97.00%)

विद्यालय: सर्वोदय जनकल्याण आई.सी. खेड़ा, बरेली

नाम: पूजा पाल (97.00%)

विद्यालय: महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल आई.सी., बाराबंकी

Advertisement

.

कैसा रहा है पिछसे 3 सालों का रिकॉर्ड? 

10वीं बोर्ड 2024

कुल छात्र- 25,45,815 
सफल छात्र-22,94,122
ओवरऑल पासिंग प्रतिशत- 90.11 प्रतिशत
लड़कों की संख्या- 13,27,024
छात्र पास- 11,49,884
पास प्रतिशत- 88.66 प्रतिशत
लड़कियों की संख्या- 12,18,791
छात्राएं पास-11,44,138
पास प्रतिशत-93.87 प्रतिशत 

PDF देखें

12वीं बोर्ड

कुल छात्र- 25,98,560
सफल छात्र- 21,08,774
ओवरऑल पासिंग प्रतिशत- 81.15 प्रतिशत
लड़कों की संख्या- 13,87,263
छात्र पास- 10,62,616
पास प्रतिशत- 76.60  
लड़कियों की संख्या- 12, 11,297
छात्राएं पास- 10,46,158
पास प्रतिशत-86.37

देखें लिस्ट- 

.
 
.

2024 

10वीं-89.55 प्रतिशत
12वीं- 82.60 प्रतिशत

2023

10वीं-93.34 प्रतिशत
12वीं- 83 प्रतिशत
कुल पासिंग प्रतिशत-89.78

इस बार बोर्ड रिजल्ट की तैयारी 

बता दें कि इस साल यूपी बोर्ड काफी हद तक हाई टेक रुख अपना रहा है. डिजिटाइजेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड समय से पहले बोर्ड रिजल्ट जारी कर रहा है ताकि बच्चे आगे की करियर का फैसली ले सकें. 

इस तरह चेक कर सकते हैं रिजल्ट 

  • ऐसे चेक करें रिजल्ट 
  • यूपी बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर जाकर 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट पर क्लिक करें. 
  • अब अपना रोल नंबर डालें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें. 
  • रिजल्ट स्क्रीन पर शो होने लगेगा.

52 लाख छात्रों का इंतजार खत्म 

Advertisement

यूपी बोर्ड के 52 लाख से ज्यादा छात्र रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. पहले ऐसे कहा जा रहा था कि  रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी होगा, लेकिन बोर्ड की ओर से आधिकारिक तारीख का ऐलान कर दिया गया है. रिजल्ट के साथ ही बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर सकता है. सचिव भगवती सिंह की तरफ से रिजल्ट की तारीख बताई गई है. पिछले साल के रिजल्ट की बात करें तो हाई स्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र पास हुए, वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15 फीसदी छात्रों ने बाजी मारी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement