scorecardresearch
 

यूपी बोर्ड की मार्कशीट में सिक्योरिटी फीचर! कोई नहीं कर पाएगा कॉपी, न फटेगी न गलेगी 

आज 4 बजे यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. ऐसे में छात्रों की धड़कने तेज हो गई है. इस बार यूपी बोर्ड की मार्कशीट में करीब 16 फीचर एड किए गए हैं. इसका उद्देश्य मार्कशीट में ज्यादा सुरक्षित बनाना है. बोर्ड का कहना है कि यह बदलाव फर्जी मार्कशीट बनाने वालों पर पूरी तरह नकेल कसने के लिए किए हैं. 

Advertisement
X
UP Board Marksheet New Security Feature.(Photo:  ITG)
UP Board Marksheet New Security Feature.(Photo: ITG)

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज शाम 4 बजे 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित करने वाला है. इसके बाद से छात्रों की धड़कने तेज हो गई है. बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च 2026 को खत्म हो चुकी है. छात्रों को उनकी मार्कशीट स्कूल से मिलेगी. लेकिन बता दें कि इस साल यूपी बोर्ड की ओर से दी जाने वाली मार्कशीट में 16 नए सिक्योरिटी फीचर एड किए गए हैं. बोर्ड की ये उद्देश्य फर्जी मार्कशीट बनाने वालों पर पूरी तरह नकेल कसने के लिए किए हैं. नई मार्कशीट में ऐसे आधुनिक सुरक्षा एड किए गए हैं जिससे उसकी नकल करना लगभग नामुमकिन है. 

क्या हैं सुरक्षा फीचर? 

इस बार जारी की जाने वाली मार्कशीट में 16 नए तरह के फीचर हैं. इनमें कुछ ऐसे भी फीचर्स हैं जिसे सामान्य आंखों से नहीं देखा जा सकता है. नई मार्कशाट में सिक्योरिटी कोडिंग और होलोग्राम सुरक्षा भी शामिल की जाएगी. इसके अलावा इसमें विशेष वॉटरमार्क और रेनबो प्रिंटिंग का यूज किया जाएगा. बोर्ड का मानना है कि इन तकनीकों के इस्तेमाल से मार्कशीट की नकल करना लगभग असंभव हो जाएगा. 

शेप में भी हुआ बदलाव 

बता दें कि इस बार बोर्ड की मार्कशीट की शेप में भी बदलाव किया जाएगा. अब इसे A-4 साइज में तैयार किया जाएगा. 

पानी में खराब नहीं होगी मार्कशीट 

बोर्ड ने इस साल मार्कशीट की अहमियत समझते हुए इसकी मजबूती पर ध्यान दिया है. इस बार इसे ऐसे तैयार किया गया है कि वह आसानी से फटे नहीं. साथ ही वॉटरप्रूफ भी बनाया जा रहा है. अगर अब मार्कशीट पर पानी गिर जाए तो यह खराब नहीं होगा. 

Advertisement

इन फीर्चस पर किया गया बदलाव 

  • यूपी बोर्ड की मार्कशीट में सिक्योरिटी कोडिंग को किया जाएगा एड.
  • होलोग्राम सुरक्षा होगी.
  • मार्कशीट में लगभग 16 सिक्योरिटी फीचर होंगे.
  • नई मार्कशीट नॉन-टीयर एबल होगी. 
  • मार्कशीट को कोई फाड़ नहीं सकता. 
  • मार्कशीट पूरी से वाटरप्रूफ होगी.
  • मार्कशीट पूरी तरह से ओवरराइटिंग प्रूफ होगी. 
  • नई मार्कशीट का साइज A-4 होगा.  
  • यह नॉन-डिग्रेडेबल होगी और किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं हो सकेगी. 
  • इस पर वाटर मार्क और रेनबो बना होगा.

UP Board Result: aajtak.in पर भी चेक कर पाएंगे र‍िजल्ट

हर साल की तरह इस साल भी aajtak.in रिजल्ट होस्ट कर रहा है. आप नीचे दिए गए लिंक पर क्ल‍िक करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement