युगांडा (Uganda), पूर्वी अफ्रीका (East Africa) में एक लैंडलॉक देश है. देश की सीमा पूर्व में केन्या, उत्तर में दक्षिण सूडान, पश्चिम में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, दक्षिण-पश्चिम में रवांडा और दक्षिण में तंजानिया से लगती है. देश के दक्षिणी भाग में केन्या और तंजानिया के साथ साझा विक्टोरिया झील का एक बड़ा हिस्सा शामिल है. युगांडा अफ्रीकी ग्रेट लेक्स क्षेत्र में है और नील बेसिन में स्थित है (Uganda Geographical Location).
इसकी आबादी लगभग 4.96 करोड़ है (Uganda Population), जिनमें से 85 लाख राजधानी और सबसे बड़े शहर कंपाला (Kampala) में रहते हैं (Uganda Capital).
यहां की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है, हालांकि संविधान के अनुसार किसी भी अन्य भाषा का उपयोग स्कूलों या अन्य शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा के माध्यम के रूप में या विधायी, प्रशासनिक, या न्यायिक उद्देश्यों के लिए कानून द्वारा निर्धारित किया जा सकता है. लुगंडा, एक केंद्रीय क्षेत्र-आधारित भाषा है, जो व्यापक रूप से बोली जाती है (Uganda Language).
युगांडा का राष्ट्रीय खेल फुटबॉल है. युगांडा की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम, जिसका उपनाम 'द क्रेन्स' है, को युगांडा फुटबॉल संघों के संघ द्वारा नियंत्रित किया जाता है. उन्होंने कभी भी फीफा विश्व कप फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं किया है (Uganda Sports).
अफ्रीका में एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया गया, जिस पर 38 कत्ल का आरोप है. इसके साथ- साथ उस पर लोगों को मारकर उनके बॉडी पार्ट को खाने का भी आरोप है. उसे इतिहास का सबसे खूंखार सीलियर किलर माना जा रहा है.
अफ्रीका में इबोला का प्रकोप तेजी से फैलने से स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है. कांगो से शुरू हुआ संक्रमण कई देशों तक पहुंच चुका है. कमजोर निगरानी, लोगों की आवाजाही और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी इस बीमारी की रोकथाम में बाधा बन रही है.
पुणे के मारुंजी में वीजा अवधि से ज्यादा रहने के आरोप में युगांडा की तीन महिलाओं को हिरासत में लिया गया. मूल दस्तावेजों के बदले फोटो कॉपी मिलने और वीजा अवधी ना बढ़वाने के मामले में अब विदेशी पंजीकरण कार्यालय ने उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू की.
युगांडा के नए राजा के तौर पर चुने गए 56 साल के एडवर्ड रुकिडी की कहानी काफी दिलचस्प है. पहले वह पत्रकार थे लेकिन जड़ें शाही परिवार से जुड़ी थीं. किंग ओयो की मौत के बाद शुरू हुए उत्तराधिकार के विवाद ने आखिर उन्हें गद्दी तक पहुंचा दिया.
युगांडा ने सभी संक्रमितों के संपर्कों का क्वारंटीन पूरा होने और नए सामुदायिक संक्रमण का कोई मामला नहीं मिलने के बाद खुद को आधिकारिक तौर पर इबोला मुक्त घोषित कर दिया है. हालांकि, पड़ोसी कांगो में इबोला का प्रकोप अब भी तेजी से फैल रहा है.
कांगो में इबोला के 'बुंडिबुग्यो' स्ट्रेन के 321 मामले सामने आने और 48 मौतों के बाद हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया गया है. नई वैक्सीन के लिए भारतीय कंपनी सहित 3 समूहों को 570 करोड़ रुपये मिले हैं.
17 मई को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा इबोला को ग्लोबल इमरजेंसी घोषित करने के बावजूद संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों से यात्रियों का भारत आना जारी है. हाल ही में बेंगलुरु और गुजरात में सामने आए दो संदिग्ध मामलों ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.
युगांडा से आई एक महिला में इबोला जैसे लक्षण देखे गए थे. उसके बाद उसे भर्ती किया गया. जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है. उधर, रूस ने दावा किया है कि उसने इबोला का वैक्सीन खोज लिया है.
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2026 के बाद एक बार फिर मैदान पर वापसी करते नजर आ सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 30 मई को ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट की ओर से युगांडा क्रिकेट टीम के खिलाफ टी20 मुकाबले में खेल सकते हैं. यह मुकाबला टी20 मुंबई लीग से पहले खिलाड़ियों के लिए अहम तैयारी माना जा रहा है. एमसीए ने क्रिकेट युगांडा के साथ पांच साल की साझेदारी की भी घोषणा की है.
अफ्रीका में इबोला वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी है. वहीं, भारत सरकार ने भी कांगो, युगांडा और साउथ सूडान की यात्रा से बचने की सलाह दी है. अफ्रीका सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने भी इस वायरस को महाद्वीपीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है.
बुंडीबुग्यो ईबोला वायरस का एक खतरनाक स्ट्रेन है. इसके चलते WHO ने अंतरराष्ट्रीय इमरजेंसी घोषित की है. इसकी मृत्यु दर 30-40% है. कोई विशेष वैक्सीन या दवा नहीं है. समय पर इलाज से मरीज बच सकते हैं.
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने कांगो और युगांडा में फैले इबोला प्रकोप को ग्लोबल इमरजेंसी घोषित किया है. इसके चलते कई लोगों की मौत के मामले सामने आए हैं.
युगांडा आर्मी चीफ मुहूजी कैनेरुगाबा फिर विवादों में हैं. अब तुर्की को उनकी बिना सिर-पैर की धमकी चर्चा में है. इससे पहले इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को गायों के बदले शादी का ऑफर, फिर केन्या पर हमले की धमकी भी वो दे चुके हैं.
युगांडा के सेना प्रमुख मुहूजी कैनेरुगाबा ने तुर्की से 1 अरब डॉलर और शादी की अजीब मांग रखी है, साथ ही 30 दिन में मांग पूरी न होने पर दूतावास बंद करने की चेतावनी दी, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है.
युगांडा के नगोगो जंगल में 200 चिम्पैंजियों का विशाल समूह 20 साल तक शांतिपूर्वक रहता था. 2015 में यह दो गुटों में बंट गया. पुराने दोस्त अब दुश्मन बन गए. 2018 से शुरू हुए खूनी गृहयुद्ध में एक गुट ने दूसरे के 7 वयस्क नर और 17 बच्चों को मार डाला. कुल 24 मौतें हुईं. वैज्ञानिक कहते हैं- वे सभी अपनी सफलता के शिकार बने. भोजन की कोई कमी नहीं थी, फिर भी युद्ध छिड़ा. यह इंसानी गृहयुद्धों की जड़ बताता है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के संभावित बायकॉट की चर्चाओं पर आइसलैंड और युगांडा क्रिकेट ने सोशल मीडिया पोस्ट से हलचल मचा दी है. लगातार ट्रोलिंग के बीच अब संकेत हैं कि पाकिस्तान टूर्नामेंट खेलने को तैयार है और टीम 2 फरवरी को श्रीलंका रवाना होगी. लेकिन आइसलैंड के बाद युगांडा ने महफिल तो लूट ही ली है.
हैदराबाद नारकोटिक्स एन्फोर्समेंट विंग (H-NEW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग तस्करों से संपर्क में पाई गई एक विदेशी महिला को गिरफ्तार कर डिपोर्ट कर दिया है. आरोपी महिला वीजा अवधि खत्म होने के बाद भारत में अवैध रूप से रह रही थी और हैदराबाद और बेंगलुरु के ड्रग नेटवर्क से जुड़ी हुई थी.
युगांडा के जंगल में तीन पैर वाला शेर जैकब (11 साल) चमत्कार कर रहा है. शिकारी के फंदे से पैर और भैंसे के हमले से एक आंख गंवाने के बाद भी वह जीवित है. भाई तिबू के साथ मिलकर नया तरीका अपनाया – तिबू शिकार भगाता है, जैकब छिपकर झपट्टा मारता है. वैज्ञानिक हैरान, इसे अनोखी एम्बुश हंटिंग कहते हैं.
युगांडा के तानाशाह ईदी अमीन को दुनिया के चुनिंदा सबसे रहस्यमयी और बर्बर तानाशाहों में गिना जाता है. एशियाई आबादी, खासकर भारतीयों से नफरत करने वाले इस तानाशाह को लगता था कि उनकी वजह से देश की असल आबादी पीछे चली गई. शासक बनते ही ईदी ने एक सपने का हवाला देते हुए एशियाई लोगों को देश छोड़ने का आदेश दे दिया.
युगांडा में जोहरान ममदानी की शादी के समारोह स्थल पर सैन्य स्तर की सुरक्षा व्यवस्था थी. ममदानी के घर पर स्पेशल फोर्स यूनिट के 20 से ज्यादा गार्ड्स ने सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा थामा. समारोह स्थल की सुरक्षा में तैनात गार्ड्स ने मास्क पहने हुए थे. आयोजन स्थल पर मोबाइल फोन जैमर लगाए गए थे.
Who is Vasundhara Oswal: भारतीय मूल के दिग्गज स्विस उद्योगपति और अरबपति पंकज ओसवाल की बेटी वसुंधरा ओसवाल को बीते साल 1 अक्टूबर को युगांडा में कथित तौर पर हिरासत में लिया गया है और 21 अक्टूबर को जमानत दी गई थी.