scorecardresearch
 

'1 अरब डॉलर और सुंदर दुल्हन दो वरना...', तुर्की से युगांडा के सेना प्रमुख की अजीबोगरीब मांग

युगांडा के सेना प्रमुख मुहूजी कैनेरुगाबा ने तुर्की से 1 अरब डॉलर और शादी की अजीब मांग रखी है, साथ ही 30 दिन में मांग पूरी न होने पर दूतावास बंद करने की चेतावनी दी, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है.

Advertisement
X
युगांडा जनरल मुहूजी कैनेरुगाबा की मांगों पर दुनियाभर में चर्चाएं तेज हो गई हैं (Photo: Reuters)
युगांडा जनरल मुहूजी कैनेरुगाबा की मांगों पर दुनियाभर में चर्चाएं तेज हो गई हैं (Photo: Reuters)

अफ्रीकी देश युगांडा के सेना प्रमुख जनरल मुहूजी कैनेरुगाबा ने तुर्की से दो अजीबोगरीब मांगें रखी हैं. पहली, 1 अरब डॉलर दो यानि लगभग 9 हज़ार करोड़ रुपये. दूसरी, तुर्की की सबसे खूबसूरत लड़की से उनकी शादी करवाओ. और अगर 30 दिन में यह मांगें पूरी नहीं हुईं तो तुर्की का दूतावास बंद कर देंगे. यह मामला पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है.

11 अप्रैल को कैनेरुगाबा ने एक्स पर कई पोस्ट किए. उन्होंने कहा कि युगांडा पिछले करीब 20 सालों से सोमालिया में अल-शबाब नाम के आतंकी संगठन के खिलाफ लड़ रहा है. यह संगठन अल-कायदा से जुड़ा है और सोमालिया में बड़ी तबाही मचाता रहा है. युगांडा ने इस लड़ाई में अपने बहुत से सैनिक लगाए और कई जानें भी गईं.

इस बीच तुर्की ने सोमालिया में बड़े-बड़े काम किए. तुर्की ने वहां सड़कें, बंदरगाह और हवाई अड्डे बनाए और इससे खूब पैसा कमाया. कैनेरुगाबा का कहना है कि तुर्की ने सोमालिया में पैसा बनाया जबकि सुरक्षा का पूरा बोझ युगांडा ने उठाया. इसलिए तुर्की को 1 अरब डॉलर यानी करीब 8500 करोड़ रुपये देने चाहिए जिसे उन्होंने 'सुरक्षा का हिस्सा' कहा.

शादी वाली मांग क्यों रखी?

1 अरब डॉलर के साथ-साथ कैनेरुगाबा ने लिखा कि उन्हें तुर्की की सबसे खूबसूरत लड़की से भी शादी करनी है. उन्होंने लिखा कि यह उनकी व्यक्तिगत मांग है. हालांकि यह बयान मजाक में दिया गया लग रहा है, लेकिन इसने पूरी दुनिया में बड़ी आलोचना खींची.

Advertisement

यह भी पढ़ें: इंसान लड़ते क्यों हैं? गृहयुद्धों का चिम्पैंजियों से कौन सा कनेक्शन जोड़ रहे साइंटिस्ट

30 दिन में नहीं माना तो क्या होगा?

कैनेरुगाबा ने धमकी दी कि अगर तुर्की ने 30 दिन के अंदर उनकी मांगें नहीं मानीं तो युगांडा तुर्की का दूतावास बंद कर देगा. इसके अलावा तुर्की की एयरलाइन जो युगांडा के हवाई क्षेत्र से गुजरती है उसे भी रोक दिया जाएगा. उन्होंने सभी युगांडावासियों को तुर्की न जाने की सलाह भी दे दी.

यह जनरल कैनेरुगाबा कौन हैं?

मुहूजी कैनेरुगाबा युगांडा के सेना प्रमुख हैं यानी पूरी फौज के सबसे बड़े अधिकारी. लेकिन उनकी एक और खास पहचान यह है कि वो युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के बेटे हैं. उन्हें अपने पिता का उत्तराधिकारी यानी अगला राष्ट्रपति भी माना जाता है. वो सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहते हैं और अजीबोगरीब बयानों के लिए पहले से ही मशहूर हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement