ट्रेविस माइकल हेड (Travis Head) एक ऑस्ट्रेलियाई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर हैं. वह दक्षिण ऑस्ट्रेलिया और एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ-साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में टीम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं. वह एक आक्रामक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. वह टेस्ट में मध्य क्रम में ओपनिंग करते हैं. वह दाहिने हाथ के ऑफ स्पिनर हैं.
वह जनवरी 2019 से नवंबर 2020 तक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया नेशनल टीम के सह-उप-कप्तान थे, लेकिन फिर पाकिस्तान के खिलाफ 2023 सीरीज की शुरुआत में स्टीव स्मिथ के साथ उन्हें फिर से सह-उप-कप्तान बना दिया गया. 2023 आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में हेड ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल थे. कप जीतने वाले इस मैच में 163 रनों की पारी के साथ प्लेयर ऑफ द मैच बने. 2023 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप फाइनल में, हेड ने 120 गेंदों पर 137 रनों की शानदार पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई.
ICC Test Rankings: आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने जो रूट को पछाड़कर नंबर-1 बल्लेबाज का स्थान हासिल कर लिया है. अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ने वाले भारतीय कप्तान शुभमन गिल आठवें और ऋषभ पंत 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं. गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह नंबर-1 बने हुए हैं, जबकि गस एटकिंसन टॉप-10 में दाखिल हो गए हैं.
विराट कोहली सिर्फ एक शानदार क्रिकेटर से बढ़कर बहुत कुछ हैं. वो एक बड़ी युवा खेप के हीरो हैं, लोग उन्हें मानते हैं पूजते भी हैं. अगर वही मैदान पर कुछ ऐसा करेंगे, जो खेल मर्यादा से कोसो दूर होगा तो फिर उसका असर उनके फैन्स पर भी पड़ेगा. जब अनुष्का को भला-बुरा कहा गया, तब हर किसी ने विराट का साथ दिया क्यूंकि वही सही था. लेकिन किसी दूसरे क्रिकेटर की पत्नी को कुछ कहा जा रहा है तब विराट की चुप्पी चुभती है.
IPL 2026 Eliminator, RR vs SRH: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत आज (27 मई) मुल्लांपुर में होगी. लगातार हार के बाद वापसी करने वाली RR के सामने SRH की विस्फोटक बल्लेबाजी और 6 मैचों की जीत की लय चुनौती बनकर खड़ी है. मुकाबले में ट्रेविस हेड-जोफ्रा आर्चर और वैभव सूर्यवंशी-पैट कमिंस की टक्कर सबसे बड़ी नजर रहेगी.
आईपीएल में विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच मैदान पर हुई तीखी नोकझोंक अब सोशल मीडिया विवाद में बदल गई है. ट्रेविस हेड की पत्नी जेसिका हेड ने खुलासा किया कि उनके परिवार और दोस्तों को ऑनलाइन गालियां और नफरत भरे मैसेज भेजे जा रहे हैं. जेसिका ने इसे क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल के बाद मिली ट्रोलिंग जैसा बताया.
विराट कोहली से तकरार के बाद ट्रेविस हेड ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट डाली है. इस पोस्ट ने फैन्स के बीच नई चर्चा छेड़ दी है. अब यह सिर्फ एक पोस्ट था या विराट कोहली को दिया गया जवाब, इसका फैसला फैन्स अपने-अपने अंदाज में कर रहे हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया मुकाबला सिर्फ बड़े स्कोर और विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए ही नहीं, बल्कि विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच मैदान पर दिखी तकरार के लिए भी लंबे समय तक याद रखा जाएगा.
Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad, IPL: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने हुईं. इस मुकाबले को हैदराबादी टीम ने 5 विकेट से जीता. प्लेऑफ के नजरिए से दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण था.
Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad IPL: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने हुईंं. इस मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने 82 रनों से शानदार जीत हासिल की. अंकतालिका में गुजरात अब आरसीबी को पछाड़ पहले पायदान पर आ चुकी है.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान और बांग्लादेश दौरे का शेड्यूल जारी कर दिया है, लेकिन IPL 2026 प्लेऑफ से टकराव के कारण कई बड़े खिलाड़ी शुरुआती मुकाबलों से बाहर रह सकते हैं. पाकिस्तान के खिलाफ पहला ODI IPL फाइनल के आसपास खेला जाएगा. कमिंस, स्टार्क, हेज़लवुड और ट्रेविस हेड जैसे खिलाड़ियों को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम मिल सकता है.
IPL 2026 प्लेऑफ और पाकिस्तान दौरे की टक्कर से ऑस्ट्रेलिया के कई स्टार खिलाड़ी शुरुआती वनडे से बाहर रह सकते हैं. वर्कलोड मैनेजमेंट भी टीम चयन पर असर डाल सकता है.
ट्रेविस हेड का IPL 2026 सीजन अब तक निराशाजनक रहा है. 7 मैचों में सिर्फ 180 रन उनके बल्ले से निकले हैं. 2024 और 2025 में शानदार आंकड़े देने वाले हेड इस बार ना टिक पा रहे हैं और ना ही बड़ी पारियां खेल पा रहे हैं, जिससे टीम की चिंता बढ़ गई है.
आईपीएल 2026 के 31वें मैच में हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केवल 47 गेंदों में शतक जड़कर तहलका मचा दिया है. टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी हैदराबाद को ट्रेविस हेड और अभिषेक ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई. दिल्ली की ओर से कप्तान अक्षर पटेल ने हेड का विकेट लेकर साझेदारी तोड़ी लेकिन अभिषेक के प्रहार जारी रहे. हैदराबाद की नजरें अब अपने घरेलू मैदान पर जीत की हैट्रिक लगाने पर टिकी हैं
IPL के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च को होने जा रहा है. इस सीजन का ओपनर मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन RCB और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. ये मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा.
जिम्बाब्वे से हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ट्रैविस हेड ने बताया कि उनके बल्लेबाज पिच पर टिककर बल्लेबाजी नहीं कर सके. लगातार विकेट गिरने से दबाव बना और टीम को हार मिली.
बिग बैश लीग (BBL) 2026-27 सीजन से ‘Designated Hitter Fielder’ नियम लागू करेगी, जिसके तहत एक खिलाड़ी सिर्फ बल्लेबाजी और दूसरा सिर्फ फील्डिंग करेगा. इससे सीनियर और बड़े नामों वाले खिलाड़ियों को चोट से बचाने और लीग में लंबे समय तक बनाए रखने में मदद मिलेगी. रिकी पोंटिंग और ग्लेन मैक्सवेल ने इस फैसले का समर्थन किया है.
एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट में सरप्राइज एंट्री, इसके बाद नौवें नंबर पर अर्धशतक और फिर चतुर गेंदबाजी... ये बात ब्यू वेबस्टर से जुड़ी कहानी बयां कर रहे हैं. जो सिडनी के एशेज टेस्ट में कंगारू टीम की जीत के छुपे रुस्तम साबित हुए.
Ashes 2025-26: ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में खेले गए पांचवें एशेज टेस्ट में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज 4-1 से जीत ली. पूरी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम ज्यादा संतुलित और प्रभावशाली रही. इंग्लैंड ने बीच-बीच में वापसी की कोशिश की, लेकिन अहम मौकों पर चूक गई.
ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. हेड ने ऑस्ट्रेलिया के सात मैदानों पर टेस्ट शतक लगाने का खास कीर्तिमान रचा है. हेड का मौजूदा एशेज सीरीज में ये तीसरा शतक रहा.
हेड ने एशेज इतिहास का दूसरा सबसे तेज़ शतक लगाकर इंग्लैंड को दो दिनों में हरा दिया. उनकी विस्फोटक बल्लेबाज़ी ने मैच को सिर्फ छह सेशन में खत्म कर दिया, जिससे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को टिकट और प्रसारण में 3 मिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ.
एशेज सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से धूल चटाई और 5 मैचों की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. खास बात ये रही की पर्थ में हुआ ये मुकाबला केवल 2 दिन में ही खत्म हो गया, जो टेस्ट फॉर्मट में बहुत ही कम बार देखने को मिलता है.
एशेज सीरीज 2025 का पहला मैच पर्थ के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को धूल चटाई और 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इंग्लैंड ने इस टेस्ट मैच में 205 रनों का लक्ष्य मेजबान ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा था. जिसे हेड की तूफानी पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने चेज कर लिया.