scorecardresearch
 
Advertisement

IND vs NAM Live Score, T20 World Cup 2026: भारत-नामीब‍िया का T20 वर्ल्ड कप में मुकाबला, देखें बॉल बाय बॉल अपडेट

aajtak.in | नई दिल्ली | 12 फरवरी 2026, 7:57 PM IST

द‍िल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप A मुकाबले में भारत और नामीबिया आमने-सामने हैं. मैच का स्कोरकार्ड और लाइव अपडेट यहां देखें. यह ब्लॉग ऑटोमेशन द्वारा अपडेट किया जा रहा है. इसे आजतक डिजिटल की एडिटोरियल टीम द्वारा संपादित नहीं किया जा रहा.

India vs Namibia Live Score, T20 World Cup 2026 India vs Namibia Live Score, T20 World Cup 2026
7:57 PM (2 मिनट पहले)
11.5: तिलक वर्मा को गेरहार्ड इरासमस, विकेट! कॉट जे जे स्मित बोल्ड गेरहार्ड इरासमस|
7:56 PM (2 मिनट पहले)
11.4: तिलक वर्मा को गेरहार्ड इरासमस, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर की ओर ड्राइव कर दिया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं हुआ|
7:56 PM (2 मिनट पहले)
11.3: तिलक वर्मा को गेरहार्ड इरासमस, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
7:56 PM (3 मिनट पहले)
11.2: हार्दिक पंड्या को गेरहार्ड इरासमस, आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाया और एक रन लिय है|
7:55 PM (3 मिनट पहले)
11.1: तिलक वर्मा को गेरहार्ड इरासमस, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
7:54 PM (4 मिनट पहले)
Score 122/3
Batsman हार्दिक पंड्या 1(4b 0*4 0*6)
Bowler बर्नार्ड शॉल्ट्ज 2-0-7-1
10.6: हार्दिक पंड्या को बर्नार्ड शॉल्ट्ज, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
7:54 PM (4 मिनट पहले)
10.5: हार्दिक पंड्या को बर्नार्ड शॉल्ट्ज, विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
7:53 PM (5 मिनट पहले)
10.4: तिलक वर्मा को बर्नार्ड शॉल्ट्ज, पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ है|
7:53 PM (5 मिनट पहले)
10.3: हार्दिक पंड्या को बर्नार्ड शॉल्ट्ज, टैप एंड रन!! सिंगल के साथ हार्दिक ने अपना खाता  खोला है| आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए ऑफ़ साइड के गैप से एक रन चुराया है|
7:53 PM (6 मिनट पहले)
10.2: हार्दिक पंड्या को बर्नार्ड शॉल्ट्ज, इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
7:52 PM (7 मिनट पहले)
अगले बल्लेबाज हार्दिक पंड्या हैं...
7:51 PM (8 मिनट पहले)
10.1: सूर्यकुमार यादव को बर्नार्ड शॉल्ट्ज, आउट!! स्टंप हो गया बल्लेबाज़ यहाँ पर!! भारत को लगा तीसरा झटका!! सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! बर्नार्ड शॉल्ट्ज के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक्स्ट्रा कवर्स की ओर जोर से शॉट लगाना चाहा| तभी बॉल टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले को बीट करती हुई कीपर के दस्तानों में गई| जिसके बाद जेन ग्रीन ने बॉल को पकड़कर स्टंप्स पर लगाया और स्काई क्रीज़ से बाहर रह गए| गेंदबाज़ ने विकेट हासिल करने के बाद अपने अंदाज़ में जश्न मनाया| 120/3 भारत|
7:50 PM (9 मिनट पहले)
Score 120/2
Batsman सूर्यकुमार यादव 12(12b 0*4 1*6)
Bowler गेरहार्ड इरासमस 2-0-11-1
9.6: सूर्यकुमार यादव को गेरहार्ड इरासमस, कैच ड्रॉप!! सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर तेज गति से डाली गई गेंद| स्काई उसकी लाइन में आकर उसपर कट शॉट लगाने गए| गति और लाइन से चकमा खाए| बल्ले का आउट साइड एज लेकर कीपर के दस्तानों से टकराई गेंद और थर्ड मैन की तरफ गई जहाँ से एक रन का मौका बन गया है|
7:49 PM (9 मिनट पहले)
9.5: सूर्यकुमार यादव को गेरहार्ड इरासमस, एक बार फिर से स्लिंगी एक्शन से ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| स्काई कट शॉट इस गेंद पर खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
7:49 PM (10 मिनट पहले)
9.4: सूर्यकुमार यादव को गेरहार्ड इरासमस, छक्का!!! स्काई स्पेशल स्वीप शॉट जो छह रन के लिए निकल गया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर जाकर अपना घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को फाइन लेग बाउंड्री के बाहर भेजने में कामयाब हुए|
7:48 PM (10 मिनट पहले)
9.3: तिलक वर्मा को गेरहार्ड इरासमस, ओह इस बार स्लिंगी एक्शन से डाली गई गेंद| तिलक वर्मा ने उसे सामने की तरफ पंच किया जहाँ से एक रन मिला है|
7:48 PM (11 मिनट पहले)
9.2: सूर्यकुमार यादव को गेरहार्ड इरासमस, सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया है|
7:47 PM (11 मिनट पहले)
9.1: सूर्यकुमार यादव को गेरहार्ड इरासमस, इस बार तेज गति से पैड्स पर डाली गई गेंद| फ्लिक लगाने गए| इन साइड एज लेकर पैड्स को लगी और शॉर्ट फाइन लेग की तरफ गई जहाँ से रन का मौका नहीं बन सका|
7:47 PM (11 मिनट पहले)
9.1: सूर्यकुमार यादव को गेरहार्ड इरासमस, वाइड!!! बल्लेबाज से दूर रखने के चक्कर में वाइड डाल बैठे| स्काई ने उसे लीव कर दिया| अम्पायर की तरफ से वाइड का इशारा आया है|
7:46 PM (12 मिनट पहले)
Score 110/2
Batsman सूर्यकुमार यादव 4(7b 0*4 0*6)
Bowler बर्नार्ड शॉल्ट्ज 1-0-5-0
8.6: सूर्यकुमार यादव को बर्नार्ड शॉल्ट्ज, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स पर डाली गई गेंद| स्काई ने ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए फाइन लेग की तरफ स्वीप किया| फील्डर ने अपने दाहिने तरफ जाते हुए उसे फील्ड किया और डाईव लगाकर बाउंड्री बचाई| एक ही रन मिला है|
7:46 PM (13 मिनट पहले)
8.5: तिलक वर्मा को बर्नार्ड शॉल्ट्ज, सिंगल से बार काम चलाया है| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक गैप से रन हासिल किया है|
7:45 PM (13 मिनट पहले)
8.4: सूर्यकुमार यादव को बर्नार्ड शॉल्ट्ज, क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को वाइड लॉन्ग ऑफ़ की तरफ चिप किया| ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई गेंद| एक टप्पा खाकर फील्डर तक गई जहाँ से एक रन का मौका बन पाया है|
7:45 PM (14 मिनट पहले)
8.3: तिलक वर्मा को बर्नार्ड शॉल्ट्ज, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है!! शरीर पर आई गेंद को बल्लेबाज़ ने टर्न के साथ लेग साइड पर खेला| गैप मिला जहाँ से एक रन हासिल हो गया है|
7:44 PM (14 मिनट पहले)
8.2: सूर्यकुमार यादव को बर्नार्ड शॉल्ट्ज, सिंगल!! फुलर लेंथ गेंद| ऑफ़ ड्राइव किया इसपर लॉन्ग ऑफ़ की तरफ जहाँ से एक रन का मौका बन गया है|
7:44 PM (14 मिनट पहले)
8.1: सूर्यकुमार यादव को बर्नार्ड शॉल्ट्ज, इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए सामने की तरफ खेला| गेंदबाज ने खुद ही उसे फील्ड कर लिया| कोई रन नहीं होगा|
7:43 PM (16 मिनट पहले)
Score 105/2
Batsman तिलक वर्मा 20(13b 3*4 0*6)
Bowler गेरहार्ड इरासमस 1-0-1-1
7.6: तिलक वर्मा को गेरहार्ड इरासमस, डॉट बॉल के साथ एक सफल ओवर की समाप्ति हुई है| इस बार कवर ड्राइव किया गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया है| 8 के बाद 105/2 भारत|
7:42 PM (17 मिनट पहले)
7.5: तिलक वर्मा को गेरहार्ड इरासमस, गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ|
7:41 PM (17 मिनट पहले)
7.4: सूर्यकुमार यादव को गेरहार्ड इरासमस, सिंगल!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लॉन्ग ऑन की तरफ पुश करते हुए सिंगल लिया|
7:41 PM (18 मिनट पहले)
7.3: सूर्यकुमार यादव को गेरहार्ड इरासमस, आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर स्वीप शॉट खेला| ऐसे में फील्डर के पास गई गेंद| रन नहीं आ सका|
7:40 PM (18 मिनट पहले)
7.2: सूर्यकुमार यादव को गेरहार्ड इरासमस, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
7:40 PM (19 मिनट पहले)
सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं....
7:39 PM (20 मिनट पहले)
7.1: ईशान किशन को गेरहार्ड इरासमस, आउट!! कैच आउट!! कॉट बेन शिकोंगो बोल्ड गेरहार्ड इरासमस| कप्तान ने आते ही बड़ी सफलता हासिल की है| 79 रनों की साझेदारी का अंत कर दिया है| 61 रन बनाकर ईशान किशन बने गेरहार्ड इरासमस का पहला शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई आर्म बॉल| बल्लेबाज की उम्मीद से ज्यादा तेजी से आई| ईशान उसपर पुल शॉट लगाने गए और मिस टाइम कर बैठे| बल्ले से लगते हुए सीधा फील्डर की तरफ डीप में गई जहाँ से कैच को पूरा किया गया| 104/2 भारत|
7:37 PM (21 मिनट पहले)
Score 104/1
Batsman ईशान किशन 61(23b 6*4 5*6)
Bowler मैक्स हेन्गो 1-0-18-0
6.6: ईशान किशन को मैक्स हेन्गो, सिंगल के साथ एक महंगे ओवर की समाप्ति हुई है| सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया है|
7:37 PM (22 मिनट पहले)
6.5: ईशान किशन को मैक्स हेन्गो, चौका!!! इसी के साथ भारत का 100 रन बोर्ड पर लग गया है| एक और बार बड़े शॉट के लिए गए और उसमें सफल भी हुए हैं| ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई|
7:36 PM (23 मिनट पहले)
6.4: ईशान किशन को मैक्स हेन्गो, छक्का!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| इसी बीच बॉल गई सीधा मैदान के बाहर छह रनों के लिए|
7:35 PM (23 मिनट पहले)
6.3: तिलक वर्मा को मैक्स हेन्गो, कैच ड्रॉप!! इसी बीच तिलक वर्मा को मिला जीवनदान यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर हवा में कट शॉट लगाया| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर के दाहिने ओर बॉल गई जिसको उन्होंने कैच करना चाहा| तभी बॉल फील्डर के हाथों में लगकर छिटकी और ज़मीन पर गिर गई| बल्लेबाजों ने इसी दौरान एक रन भागकर पूरा किया|
7:35 PM (24 मिनट पहले)
6.2: तिलक वर्मा को मैक्स हेन्गो, 2 रन मिलेगा यहाँ पर| इस गेंद पर पुल शॉट लगाकर दो रन ले लिया है|
7:34 PM (24 मिनट पहले)
6.1: तिलक वर्मा को मैक्स हेन्गो, फ्रेंच कट और चौका मिल गया!!! भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़ बोल्ड होने से बचे यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा, कीपर को बीट करते हुए फाइन लेग पर गई जहाँ से बाउंड्री का मौका बन गया|
7:31 PM (28 मिनट पहले)
Score 86/1
Batsman ईशान किशन 50(20b 5*4 4*6)
Bowler जे जे स्मित 2-0-38-0
5.6: ईशान किशन को जे जे स्मित, चौका!! इसी के साथ ईशान किशन ने अपना अर्धशतक पूरा किया है यहाँ पर!! शानदार अंदाज़ में ईशान ने अभी तक बल्लेबाज़ी की है| इस ओवर से आए कुल 28 रन| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
7:30 PM (28 मिनट पहले)
5.5: ईशान किशन को जे जे स्मित, छक्का!! चार गेंद और चार सिक्स लगाने में कामयाब हो गए ईशान किशन यहाँ पर!! छोटी डाली गई गेंद को परखा और ईशान ने इस बार मिड विकेट फील्डर के ऊपर से गेंद को भेज दिया छह रनों के लिए|
7:29 PM (29 मिनट पहले)
5.4: ईशान किशन को जे जे स्मित, छक्का!! ईशान किशन ने लगाया हैट्रिक सिक्स यहाँ पर!! ऊपर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ जोर से शॉट लगाया और गेंद को मैदान के बाहर भेया छह रनों के लिए|
7:28 PM (30 मिनट पहले)
5.3: ईशान किशन को जे जे स्मित, छक्का!! ईशान किशन के बल्ले से आता हुआ एक और सिक्स यहाँ पर!! इस बार आगे आकर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ हवा में शॉट लगाया| जिसके बाद गेंद गई दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
7:28 PM (31 मिनट पहले)
5.2: ईशान किशन को जे जे स्मित, छक्का! वाओ!! ये बॉल तो सीमा रेखा पार कर गई| बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप करते हुए उसे मैदान के बाहर भेजा|
7:27 PM (31 मिनट पहले)
5.1: ईशान किशन को जे जे स्मित, क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे| रन नहीं हुआ|
7:24 PM (34 मिनट पहले)
Score 58/1
Batsman तिलक वर्मा 13(8b 2*4 0*6)
Bowler रूबेन ट्रम्पेलमैन 2-0-23-0
4.6: तिलक वर्मा को रूबेन ट्रम्पेलमैन, गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से सामने की ओर पुश किया| बॉल टप्पा खाकर सीधा गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं आ सका|
7:24 PM (35 मिनट पहले)
4.5: तिलक वर्मा को रूबेन ट्रम्पेलमैन, चौका!! तिलक वर्मा के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को देखा और डीप कवर्स की ओर हवा में शॉट लगाया| तभी गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
7:23 PM (35 मिनट पहले)
4.4: तिलक वर्मा को रूबेन ट्रम्पेलमैन, दुग्गी!! ऊपर डाली गई गेंद पर तिलक ने डीप कवर्स की ओर हलके हाथों से ड्राइव किया| ऐसे में लॉन्ग ऑफ से फील्डर गेंद को पकड़ने आए| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से भागकर 2 रन ले लिया|
7:23 PM (36 मिनट पहले)
4.3: तिलक वर्मा को रूबेन ट्रम्पेलमैन, चौका!! शानदार फ्लिक शॉट बल्लेबाज़ के द्वारा खेला गया यहाँ पर!! पैरों पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फाइन लेग बाउंड्री की तरफ फ्लिक किया| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
7:22 PM (36 मिनट पहले)
4.2: ईशान किशन को रूबेन ट्रम्पेलमैन, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट लगाकर एक रन हासिल किया है|
7:22 PM (37 मिनट पहले)
4.1: ईशान किशन को रूबेन ट्रम्पेलमैन, चौका!! ईशान के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
7:21 PM (38 मिनट पहले)
Score 43/1
Batsman ईशान किशन 17(12b 3*4 0*6)
Bowler बेन शिकोंगो 2-0-25-1
3.6: ईशान किशन को बेन शिकोंगो, सिंगल!! इसी के साथ अगले ओवर में भी स्ट्राइक ईशान किशन अपने पास रखेंगे!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया है|
7:20 PM (38 मिनट पहले)
3.5: ईशान किशन को बेन शिकोंगो, इस दफ़ा विकेट लाइन पर पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| गेंदबाज़ ने गेंद पर अपनी नज़रें जमाई रखी थी| जिसके कारण उन्होंने गेंद को फील्ड कर लिया|
7:19 PM (39 मिनट पहले)
3.4: तिलक वर्मा को बेन शिकोंगो, विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|
7:19 PM (40 मिनट पहले)
3.3: ईशान किशन को बेन शिकोंगो, सिंगल!! जड़ में डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया गया है| फील्डर तेजी से गेंद पर आये लेकिन रन लेने से नहीं रोक सके|
7:18 PM (41 मिनट पहले)
3.2: ईशान किशन को बेन शिकोंगो, चौका!! शानदार फ्लिक शॉट ईशान के बल्ले से निकलता हुआ!!! मिड विकेट बाउंड्री की तरफ!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
7:17 PM (41 मिनट पहले)
3.1: तिलक वर्मा को बेन शिकोंगो, धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन| शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| बड़ा शॉट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी देखने को मिली यहाँ पर| इस बीच फील्डर का थ्रो बल्लेबाजी एंड पर आया लेकिन ईशान तब तक अंदर आ गए थे| थ्रो विकेट्स को मिस करते हुए भी निकल गया था|
7:15 PM (43 मिनट पहले)
Score 35/1
Batsman ईशान किशन 11(8b 2*4 0*6)
Bowler जे जे स्मित 1-0-10-0
2.6: ईशान किशन को जे जे स्मित, नॉट आउट!! भारत का रिव्यु हुआ सफल!! आगे डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर स्लॉग शॉट खेलने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर बल्ले के काफी करीब से होती हुई पैड्स को लग गई| इसी बीच गेंदबाज़ ने की एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने आउट दिया| तभी बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया| जिसके बाद अल्ट्रा एज में देखने के बाद पता लगा कि बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर बॉल पैड्स को लगी थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
7:15 PM (44 मिनट पहले)
2.5: ईशान किशन को जे जे स्मित, चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को शॉर्ट मिड विकेट और मिड ऑन फील्डर के बीच से बल्लेबाज़ ने पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
7:14 PM (44 मिनट पहले)
2.4: ईशान किशन को जे जे स्मित, चौका!! ईशान किशन के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट खेला| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
7:13 PM (45 मिनट पहले)
2.3: तिलक वर्मा को जे जे स्मित, सिंगल!! गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| बैक फुट से उसे ऑफ़ साइड पर खेला| पॉइंट फील्डर को छोड़ते हुए डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया है|
7:13 PM (46 मिनट पहले)
2.2: तिलक वर्मा को जे जे स्मित, अच्छे टप्पे पर पड़कर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से ऑन साइड पर खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया|
7:12 PM (47 मिनट पहले)
2.1: ईशान किशन को जे जे स्मित, क्विक सिंगल ईशान के द्वारा लिया गया है!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे कवर पॉइंट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| फील्डर जबतक गेंद पर आते तब तक बल्लेबाजों ने रन पूरा कर लिया था|
7:11 PM (48 मिनट पहले)
तिलक वर्मा नए बल्लेबाज हैं...
7:10 PM (49 मिनट पहले)
Score 25/1
Batsman संजू सैमसन 22(8b 1*4 3*6)
Bowler बेन शिकोंगो 1-0-17-1
1.6: संजू सैमसन को बेन शिकोंगो, आउट!! कैच आउट!! भारत को लगता हुआ पहला झटका यहाँ पर!! संजू सैमसन 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! बेन शिकोंगो के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुश करते हुए सिंगल लेने का प्रयास किया था| ऐसे में कुछ ज्यादा अची तरह से टाइम कर बैठे इस वजह से डीप मिड विकेट की ओर हवा में गई| फील्डर लौरेन स्टीनकैंप वहां मौजूद थे जिन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| 25/1 भारत|
7:09 PM (50 मिनट पहले)
1.5: संजू सैमसन को बेन शिकोंगो, चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| ऐसे में गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा की ओर चार रनों के लिए|
7:08 PM (50 मिनट पहले)
1.4: संजू सैमसन को बेन शिकोंगो, छक्का!! संजू सैमसन के बल्ले से आता हुआ तीसरा सिक्स यहाँ पर!! इस पर पुल शॉट लगाकर गेंद को मैदान के बाहर भेजा है!! इस बार पटकी हुई गेंद पर मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गेंद स्टैंड्स में काफी दूर गई छह रनों के लिए|
7:07 PM (51 मिनट पहले)
1.3: संजू सैमसन को बेन शिकोंगो, छक्का!! एक और सिक्स संजू के बल्ले से आता हुआ यहाँ पर!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर फ्लिक किया| गेंद गई सीधा दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
7:06 PM (52 मिनट पहले)
1.2: ईशान किशन को बेन शिकोंगो, सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाकर एक रन लिया है|
7:06 PM (53 मिनट पहले)
1.1: ईशान किशन को बेन शिकोंगो, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर की ओर ड्राइव कर दिया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं हुआ|
7:05 PM (53 मिनट पहले)
बेन शिकोंगो दूसरे छोर से गेंद लेकर आये हैं...
7:04 PM (54 मिनट पहले)
Score 8/0
Batsman संजू सैमसन 6(4b 0*4 1*6)
Bowler रूबेन ट्रम्पेलमैन 1-0-8-0
0.6: संजू सैमसन को रूबेन ट्रम्पेलमैन, छक्का!! इसी के साथ संजू ने अपना खाता सिक्स लगाकर खोला है!! इस मुकाबले का पहला सिक्स सैमसन ने लगा दिया है यहाँ पर!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
7:04 PM (54 मिनट पहले)
0.5: संजू सैमसन को रूबेन ट्रम्पेलमैन, लेग स्टंप पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को जा लगी| रन नहीं हुआ|
7:03 PM (55 मिनट पहले)
0.4: संजू सैमसन को रूबेन ट्रम्पेलमैन, प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप के बाहर पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट लगाने का मन बनाया| इसी बीच गेंद की लाइन से पूरी तरह बीट हो गए| बॉल सीधा कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं मिला|
7:03 PM (56 मिनट पहले)
0.3: संजू सैमसन को रूबेन ट्रम्पेलमैन, डॉट गेंद!! बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से इस बार ऑफ साइड की ओर पुश किया लेकिन गेंद टप्पा खाती हुई वहां मौजूद फील्डर तक गई| रन नहीं मिल पाया|
7:02 PM (56 मिनट पहले)
0.2: ईशान किशन को रूबेन ट्रम्पेलमैन, सिंगल!! इसी के साथ ईशान किशन ने अपना और टीम का खाता खोला है!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
7:01 PM (57 मिनट पहले)
0.1: ईशान किशन को रूबेन ट्रम्पेलमैन, गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने रोकने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले के स्टीकर को जा लगी| रन नहीं हुआ|
7:01 PM (58 मिनट पहले)
0.1: ईशान किशन को रूबेन ट्रम्पेलमैन, वाइड!! इसी के साथ हुई मुकाबले की शुरुआत!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को फील्ड अम्पायर ने वाइड दिया|
6:58 PM (एक घंटा पहले)
राष्ट्रगान के बाद दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ नामीबिया टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है जबकि भारत के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का भार संजू सैमसन और ईशान किशन के कन्धों पर होगा| वहीं नामीबिया के लिए पहला ओवर लेकर रूबेन ट्रम्पेलमैन तैयार...
6:54 PM (एक घंटा पहले)
...राष्ट्रगान जारी है...
6:37 PM (एक घंटा पहले)
पिच रिपोर्ट - पिच के बारे में बात करने आये इयान स्मिथ जिन्होंने सबसे पहले बताया कि ये सतह काफी अच्छी लग रही है| बाउंड्री के बारे में कहा कि एक तरफ 59 तो दूसरी तरफ 66 और सामने की तरफ 73 मीटर है| निक नाईट उनके साथ जुड़ते हैं और बताते हैं कि ये एक फ्लैट विकेट है जो काफी चमक भी रही है| हाँ इसपर असमतल उछाल देखने को मिल सकती है लेकिन गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आएगी| कुछ क्रैक्स भी इसपर दिखाई दे रहे हैं जिसकी वजह से गेंदबाजों को टर्न भी मिल सकती है| अंत में कहा कि ड्यू यहाँ पर एक अहम भूमिका निभा सकती है|
6:35 PM (एक घंटा पहले)
नामीबिया (प्लेइंग इलेवन) - लौरेन स्टीनकैंप, जैन फ्राइलिंक, निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरासमस (कप्तान), जे जे स्मित, जेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मलान क्रूगर, बर्नार्ड शॉल्ट्ज, बेन शिकोंगो, मैक्स हेन्गो|
6:35 PM (एक घंटा पहले)
भारत (प्लेइंग इलेवन) - संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह|
6:35 PM (एक घंटा पहले)
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस पर बात करते हुए कहा कि हम पहले बल्लेबाजी ही करते| हम टॉस हार रहे हैं लेकिन मुकाबला जीतते जा रहे हैं वो ज्यादा अच्छी बात है| हम बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर लगाना चाहते हैं| सतह अच्छी है इस वजह से हम बड़ा स्कोर लगाने को देखेंगे| संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह आज का मुकाबला खेल रहे हैं|
6:33 PM (एक घंटा पहले)
टॉस जीतकर बात करने आए नामीबिया टीम के कप्तान गेरहार्ड इरासमस ने बताया कि हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं| आगे गेरहार्ड इरासमस ने बोला कि पिच गेंदबाज़ी के लिए बेहतर नज़र आ रही है जिसको देखते हुए हमने चेज़ करने का सोचा है| अजते-जाते उन्होंने बोला कि हमने अपनी टीम में तीन बदलाव किया है|
6:33 PM (एक घंटा पहले)
टॉस – दिल्ली के मैदान पर काफ़ी ज्यादा शोरो गुल के बीच सिक्का उछला, नामीबिया ने जीत लिया टॉस और पहले गेंदबाज़ी करने का ही फैसला किया है|
6:02 PM (एक घंटा पहले)
फिलहाल दोनों ही दल के खिलाड़ी वार्म अप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टॉस और प्लेइंग-XI आने में ज्यादा देरी नहीं...
6:01 PM (एक घंटा पहले)
हालाँकि उनका पूरा साथ ईशान किशन और हार्दिक पंड्या देने की कोशिश करेंगे| वहीँ गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह के टीम में वापिस आ जाने से अर्शदीप सिंह को उनका साथ मिलेगा और दोनों ही गेंदबाज़ शुरुआती विकटों को निकालने की रणनीतियों को बनायेंगे| वहीं दूसरी तरफ नामीबिया टीम के कप्तान गेरहार्ड इरासमस अपने बल्ले से रन बनाने की कोशिश करेंगे जबकि उनके अलावा लौरेन स्टीनकैंप, जैन फ्राइलिंक, निकोल लॉफ्टी-ईटन, जे जे स्मित और जेन ग्रीन पर काफी कुछ निर्भर करेगी वहीँ गेंदबाजी में डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम माईबर्ग, बर्नार्ड शॉल्ट्ज और मैक्स हेन्गो अपनी गेंदों से विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाते हुए नजर आ सकते हैं| तो बने रहिएगा इस रोमांचक मुकाबले का पूरा आनंद उठाने के लिए हमारे साथ|
6:01 PM (एक घंटा पहले)
वहीं पॉइंट्स टेबल की तरफ नज़र डाले तो ग्रुप ए में भारतीय टीम 2 अंको के साथ बेहतर रनरेट अपने हाथों में रखते हुए नंबर दो पर मौजूद है जबकि नामीबिया टीम का खाता अभी तक अंक तालिका में नहीं खुला है| ऐसे में स्काई की सेना जीत के साथ पाकिस्तान से बेहतर रनरेट को अपने पास रखते हुए पॉइंट्स टेबल में नंबर एक पर जाने की कोशिश करेगी जबकि नामीबिया टीम 2 पॉइंट्स को लेकर इस प्रतियोगिता में अपना खाता खोलना चाहेगी| तो अब देखना होगा कि कौन सी टीम मैदान पर बेस्ट खेल दिखाते हुए मुकाबले को अपने नाम करती है| तो अब दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों की बात की जाए तो भारत टीम के लिए पिछले मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जिस तरह की पारी खेली थी दर्शकों को वैसी ही बल्लेबाज़ी की उम्मीद होगी|
6:00 PM (एक घंटा पहले)
हैलो एंड वेलकम दोस्तों स्वागत है आपका आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप का 18वें मुकाबले में हमारे साथ जो अब से कुछ ही देर में भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा| तो छक्के और चौके की बौछार हमें इस मुकाबले में देखने को मिलने वाली है क्योंकि हार्दिक पंड्या, ईशान किशन और इनफॉर्म बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव हमें मैदान पर बल्लेबाज़ी करते हुए दिखाई देने वाले हैं| तो जब ये मैदान पर होंगे तो गेंद ग्राउंड के बाहर ही नज़र आएगी| वैसे तो दोनों ही टीमें अपना-अपना दूसरा मैच खेलने को तैयार हैं लेकिन भारत के लिए अच्छी बात ये है कि वो अपना पिछला मैच जीतकर आ रही है जबकि नामीबिया की टीम अपना पहला मुकाबला गंवाकर इस मैच में उतर रही है| 
5:59 PM (2 घंटे पहले)
...मैच डे...
*यह ब्लॉग ऑटोमेटेड फीड के ज़रिए अपडेट हो रहा है. इसे आजतक डिजिटल की एडिटोरियल टीम की ओर से एडिट नहीं किया जा रहा.
Advertisement
Advertisement