26 Jan 2026
Photo: Instagram @dishapatani, @talwiinder
गॉर्जियस एक्ट्रेस दिशा पाटनी बीते कुछ समय से अपनी डेटिंग को लेकर सुर्खियों में हैं. रिपोर्ट्स हैं कि टाइगर श्रॉफ संग ब्रेकअप के बाद दिशा फिर से प्यार में हैं.
Photo: Instagram @dishapatani
दिशा का नाम फेमस पंजाबी सिंगर तलविंदर संग जुड़ रहा है. दोनों को नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में हाथों में हाथ डाले हुए देखा गया था, तभी से उनके प्यार में होने के कयास लगाए जा रहे हैं.
Video: Social Media
डेटिंग की चर्चा के बीच दिशा अब तलविंदर के साथ कॉन्सर्ट में पहुंचीं. कॉन्सर्ट से दोनों के वीडियो वायरल हो रहे हैं. हालांकि, दोनों अलग-अलग ही दिखाई दिए.
Video: Social Media
मगर कॉन्सर्ट के बाद दिशा और तलविंदर को एक ही गाड़ी में साथ स्पॉट किया गया. दिशा इस दौरान काफी खुश नजर आईं.
Photo: Instagram @dishapatani
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि तलविंदर ने हमेशा की तरह चेहरे पर पेंट किया हुआ है, क्योंकि वो कभी भी पब्लिकली अपना चेहरा नहीं दिखाते. वहीं, दिशा उनके पास बैठी दिखीं.
Video: Social Media
वायरल वीडियो के बाद फैंस का मानना है कि दिशा और तलविंदर वाकई में एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने अपनी डेटिंग की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है.
Photo: Instagram @dishapatani
तलविंदर और दिशा की उम्र में 5 साल का फासला है. तलविंदर 28 साल के हैं, जबकि दिशा पाटनी 33 साल की हैं. वो तलविंदर से 5 साल बड़ी हैं.
Photo: Instagram @talwiinder
वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 'ओ रोमियो' और 'आवारापन 2' में दिखेंगी.
Photo: Instagram @dishapatani