9 साल छोटी GF संग रोमांटिक हुआ एक्टर, किया Kiss, लेडी लव संग ऐसे मना रहा वैलेंटाइन वीक
8 FEB 2026
Photo: Instagram @kkundrra
करण-तेजस्वी का रोमांस
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी टाउन के मोस्ट फेमस कपल हैं. इन दिनों दोनों वेकेशन पर हैं और खास अंदाज में वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट कर रहे हैं.
Photo: Instagram @kkundrra
करण कुंद्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वेकेशन से कई वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वो लेडी लव तेजस्वी प्रकाश संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं.
Video: Instagram @kkundrra
इस वीडियो में देख सकते हैं कि करण और तेजस्वी समंदर के बीच एक दूसरे की बांहों में रोमांटिक होते दिखाई दे रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बनती है.
Video: Instagram @kkundrra
रेड एंड ब्लू बिकिनी में तेजस्वी गॉर्जियस लग रही हैं, वहीं, शर्टलेस लुक में करण का स्वैग भी देखने लायक है.
Video: Instagram @kkundrra
करण ने तेजस्वी पर प्यार लुटाते हुए उन्हें गाल पर Kiss भी किया. दोनों एक दूसरे में खोए हुए दिखाई दिए.
Video: Instagram @kkundrra
करण और तेजस्वी ने वॉटर एक्टिविटी भी एन्जॉय कीं. दोनों के वेकेशन वीडियोज देखकर इतना तो साफ हो गया है कि उनका ये वैलेंटाइन डे काफी यादगार होने वाला है.
Video: Instagram @kkundrra
करण और तेजस्वी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. करण 41 साल के हैं, जबकि तेजस्वी 32 साल की हैं, दोनों की उम्र में 9 साल का फासला है, मगर प्यार अटूट है.