क्रिकेटर स्टीव स्मिथ (Steve Smith) का पूरा नाम स्टीवन पीटर डेवेरेक्स स्मिथ हैं. वे ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय टीम के पूर्व कप्तान हैं. उन्हें अपनी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माना जाता है. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले स्टीव स्मिथ ने सुनील गावस्कर और वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. स्मिथ 2015 और 2023 क्रिकेट विश्व कप, 2021 आईसीसी टी20 विश्व कप और 2023 आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीमों का हिस्सा रहे हैं.
टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत 50 से ऊपर है, जो उन्हें महान बल्लेबाजों की श्रेणी में रखता है. आईपीएल करियर: स्टीव स्मिथ ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी विभिन्न टीमों का प्रतिनिधित्व किया है, जैसे राजस्थान रॉयल्स और पुणे सुपरजायंट्स.
2018 में "बॉल टैंपरिंग" विवाद में उनका नाम आया, जिसके कारण उन्हें कप्तानी से हटाया गया और एक साल तक बैन रहे. इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की.
उनका जन्म 2 जून 1989 को सिडनी में हुआ था.
सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर के बीच हुए मुकाबले में बाबर आजम सुर्खियों में रहे थे. सिडनी सिक्सर्स के ओपन स्टीव स्मिथ ने बाबर को सिंगल लेने से मना कर दिया था, जिसने विवाद पैदा कर दिया. बाबर साथी बल्लेबाज स्मिथ से काफी खफा हो गए.
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बिग बैश लीग में सिडनी थंडर के खिलाफ मुकाबले में छक्के-चौकों की बारिश कर दी. स्मिथ ने तूफानी शतक लगाकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी. स्टीव हालिया एशेज सीरीज में पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में कंगारू टीम की कप्तानी करते नजर आए थे.
BBL 2026: BBL15 के सिडनी स्मैश में स्टीव स्मिथ ने 'पावर सर्ज'के दौरान बाबर आज़म को सिंगल लेने से रोका और एक ओवर में 32 रन ठोक दिए. बाबर की नारा जगी कैमरे में कैद हुई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें स्लो स्ट्राइक रेट को लेकर ट्रोल किया गया.
उस्मान ख्वाजा के संन्यास के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एशेज जीत के जश्न में शैंपेन का इस्तेमाल न कर उन्हें सम्मान दिया. ख्वाजा ने 88 टेस्ट में 6,229 रन बनाकर करियर समाप्त किया और एशेज जीत के साथ विदाई ली. अंतिम टेस्ट के दौरान उन्हें इंग्लैंड टीम से गार्ड ऑफ ऑनर भी मिला.
स्टीव स्मिथ ने सिडनी में खेले जा रहे एशेज सीरीज 2025-26 पांचवें और आखिरी टेस्ट में इतिहास रच दिया है.
विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने निराशा और दुख जताया है. उनका मानना है कि कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को बहुत जल्दी अलविदा कह दिया.
स्टीव स्मिथ एशेज में रनों के मामले में जैक हॉब्स से आगे निकल गए हैं. अब उनसे आगे केवल डॉन ब्रैडमैन हैं. स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में 37 शतक लगा चुके हैं. स्मिथ और ट्रेविस हेड के शतकों ने सिडनी क्रिकेट टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत कर दी है.
टेस्ट से संन्यास लेने के सवाल पर कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि मेरे पास अभी काफी समय है और मैं अभी संन्यास नहीं ले रहा हूं क्योंकि हमारे पास वाकई एक बेहतरीन टीम है.
ऑस्ट्रेलिया ने एशेज तो अपने नाम कर ली, लेकिन लगातार दो टेस्ट का 2 दिन में खत्म होना क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए करोड़ों के नुकसान का कारण बन गया. यह मामला अब टेस्ट क्रिकेट की पिच, गेंद और संतुलन पर नई बहस को जन्म दे सकता है.
एशेज 2025–26 के चौथे टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान स्टीव स्मिथ ने एमसीजी की पिच को लेकर कड़ी नाराज़गी जताई. उन्होंने कहा कि दो दिनों में 36 विकेट गिरना ज़रूरत से ज़्यादा है और पिच पर घास कम होती तो संतुलन बेहतर रहता. इसी मैच में इंग्लैंड ने 15 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जीत दर्ज की और सीरीज़ अब सिडनी की ओर बढ़ रही है.
एशेज सीरीज़ के तीसरे टेस्ट से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा. उनके कप्तान पैट कमिंस की जहां इंजरी से वापसी हुई, वहीं अभी तक कप्तानी करते हुए दो मैच जिताने वाले स्टीव स्मिथ तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं.
एशेज 2025-26 के तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड का ऐलान हो गया. पैट कमिंस की वापसी हो गई और उन्हें कप्तान भी बना दिया गया है.
IPL 2026 Auction list: आईपीएल 2026 प्लेयर ऑक्शन लिस्ट जारी हो गई है. कुल 350 खिलाड़ी 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाली नीलामी में उतरेंगे. इसमें कुल 240 भारतीय खिलाड़ी हैं.
एशेज 2025-26 सीरीज के दूसरा मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में है. मैच के दूसरे दिन (5 दिसंबर) को स्टीव स्मिथ ब्रायडन कार्स की गेंद पर विल जैक्स के हाथों लपके गए, इसका वीडियो वायरल है.
AUS vs ENG, Ashes 2nd Test Day 2: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच को मात्र दो दिनों में जीतकर अपनी ताकत दिखा दी थी. अब दोनों टीमों के बीच ब्रिस्बेन में डे-नाइट टेस्ट टेस्ट मैच खेेला जा रहा है.
AUS vs ENG, Ashes 2nd Test Day 1: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच को दो दिनों में ही जीत लिया था. अब ब्रिस्बेन टेस्ट मैच में दोनों टीम्स आमने-सामने हैं. गाबा टेस्ट मैच में पहले दिन गेंद और बल्ले के बीच दिलचस्प संघर्ष देखने को मिला.
AUS vs ENG 1st Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में एशेज सीरीज 2025-26 का पहला टेस्ट है. मैच में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 172 रनों पर आउट हो गई. मिचेल स्टार्क ने 7 विकेट लिए. फिर ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी भी लड़खड़ा गई.
एशेज 2025-26 के पहले मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी प्लेइंग-11 पहले ही घोषित कर दी है. वहीं इंग्लिश टीम 12 खिलाड़ियों के नाम फाइनल कर चुकी है, जिसमें से एक को पर्थ टेस्ट मैच से ड्रॉप किया जाएगा.
ऑस्ट्रेलिया के स्टैंड-इन कप्तान स्टीव स्मिथ ने एशेज से पहले मोंटी पनेसर के Sandpapergate वाले तंज का जवाब उनकी 2019 की वायरल Celebrity Mastermind क्विज़ शो क्लिप उठाकर दिया. स्मिथ ने पनेसर के गलत जवाबों—एथेंस को जर्मनी बताना, ओलिवर ट्विस्ट को सीजन कहना, अमेरिका को शहर मानना... का ज़िक्र कर कहा कि ऐसी टिप्पणियों से उन्हें फर्क नहीं पड़ता...
Jake Weatherald-Brendan Doggett: एशेज सीरीज 2025-26 का ओपनिंग मैच शुक्रवार (21 नवंबर) से पर्थ स्टेडियम में शुरू होगा. इस मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में 2 नए खिलाड़ियों को मौका मिलने वाला है.
England vs Australia Ashes 1st Test: इंग्लैंड ने पर्थ टेस्ट के लिए 12 सदस्यीय एशेज स्क्वॉड की घोषणा कर दी है. इस स्क्वॉड में यंग जैकब बेथेल को जगह नहीं मिली है. उनकी वजह ओली पोप पर भरोसा जताया है.