श्री गंगानगर
श्री गंगानगर (Sri Ganganagar) भारत (India) के राजस्थान राज्य (Rajasthan) का एक जिला है जो राज्य के सबसे उत्तरी भाग स्थित है. यह पूर्व में हनुमानगढ़ जिले से घिरा हुआ है, दक्षिण में बीकानेर जिले से और पश्चिम में पाकिस्तानी पंजाब के बहावलनगर जिले से और उत्तर में पंजाब के फाजिलिका जिले से घिरा हुआ है (Sri Ganganagar Location). इसका क्षेत्रफल 11,154 वर्ग किलोमीटर है (Sri Ganganagar Area). श्री गंगानगर जिले में 6 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं (Sri Ganganagar Assembly constituency)
बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह के नाम पर, इस शहर का नाम श्री गंगानगर पड़ा. जिला बीकानेर राज्य का हिस्सा था. यह ज्यादातर निर्जन क्षेत्र था. इस जिले का इतिहास महाराजा गंगा सिंह के प्रयासों का प्रमाण है. उन्होंने 1899-1900 के भारतीय अकाल के बाद गंगा नहर का निर्माण किया था. सतलुज नदी का पानी 1927 में 89 मील लंबी गंगा नहर के माध्यम से इस क्षेत्र में लाया गया था, जिससे यह क्षेत्र राजस्थान के खाद्य स्थान में बदल गया (Sri Ganganagar History).
इस जिलें में कुछ दार्शनिक स्थल है जो सैनानियों का ध्यान आकर्षित करत हैं, उनमें शिवपुर प्रधान, गुरुद्वारा बुद्ध जोहर, बिश्नोई मंदिर और अमृता देवी पार्क, लैला मजनू मजार और एयरफोर्स सूरतगढ़ प्रमुख है (Sri Ganganagar Tourism).
राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय बालिका के कथित यौन शोषण मामले में अब तक 19 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. पुलिस नेटवर्क, होटल संचालकों की भूमिका और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है.
श्रीगंगानगर में नाबालिग बच्ची से रेप के मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पुलिसकर्मी एक व्यक्ति को पीटते दिख रहे हैं. इस वीडियो को गलत तरीके से श्रीगंगानगर मामले से जोड़ा जा रहा है, जिससे भ्रम फैल रहा है फैक्ट चेक में पाया गया कि ये वीडियो राजस्थान का नहीं बल्कि महाराष्ट्र के कल्याण का पुराना वीडियो है.
राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 साल की बच्ची के साथ कथित गैंगरेप और खरीद-फरोख्त के मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है. पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार होटलों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है. जानिए इस शर्मनाक मामले की पूरी कहानी.
राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक नाबालिग से जुड़े गंभीर अपराध ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. जांच में कई ठिकानों और संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा हुआ है. घटना के बाद लोगों में आक्रोश है और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग तेज हो गई है.
राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 साल की बच्ची से गैंगरेप के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. जिन होटलों में बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न हुआ था, उन पर देर रात बुलडोजर चला दिया गया. पुलिस अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि मामले की जांच जारी है.
राजस्थान के श्रीगंगानगर में नाबालिग से जुड़े गंभीर अपराध के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. घटना से जुड़े स्थान पर कार्रवाई करते हुए अवैध गतिविधियों के आरोपों के बीच ढांचा हटाया गया. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ जारी रखते हुए कानूनन कार्रवाई आगे बढ़ा रही है.
राजस्थान के श्रीगंगानगर में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए लाई गई 10.419 किलो हेरोइन बरामद की है. करीब 50 करोड़ रुपये कीमत की इस खेप के साथ एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने नकदी और तस्करी में इस्तेमाल कार भी जब्त कर नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है.
Rajasthan News: राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 साल की मासूम से होटलों में गैंगरेप के बाद बवाल. रिक्शा चालक ने बच्ची को होटल मालिक को बेचा था. 150 अवैध होटलों को बंद करने और फांसी की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना जारी. पूरी रिपोर्ट...
राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक निजी बैंक के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी है. करीब 24 घंटे से लापता चल रहे 32 वर्षीय मुकेश सुथार का शव उनकी ही बंद कार के अंदर मिला. परिजनों ने कार का शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.
श्रीगंगानगर में पुलिस ने नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे दो तस्करों को पीछा कर गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 1.50 किलो हेरोइन, 1 किलो अफीम, 5 विदेशी पिस्टल और 72 कारतूस बरामद हुए, जो पाकिस्तान से भेजे गए थे. एसपी हरिशंकर के अनुसार मामले में अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है.
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. समेजा कोठी थाना क्षेत्र में पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश कर रहे दो तस्करों को पीछा कर गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के कब्जे से पाकिस्तान से भेजी गई ड्रग्स और हथियारों की बड़ी खेप बरामद हुई है.
राजस्थान के श्रीगंगानगर में बुधवार तड़के हुए सड़क हादसे में महिला थाना प्रभारी सीआई ज्योति नायक की मौत हो गई. गश्त के दौरान पुलिस की जीप को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन पलट गया और ज्योति नायक गाड़ी के नीचे दब गईं. हादसे में एक पुलिसकर्मी और कार चालक भी घायल हुए हैं.
राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक युवक की मौत को पहले हादसा समझा गया, लेकिन जांच ने चौंकाने वाली साजिश से पर्दा उठ गया. तीन महीने पहले हुई शादी के बाद ही पत्नी अंजली ने अपने प्रेमी के साथ पति आशीष की हत्या की प्लानिंग की. उसने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया. इस वारदात ने इंदौर के सोनम रघुवंशी मामले की याद दिला दी.
राजस्थान में श्रीगंगानगर में तीन दिन पहले हुई आशीष की मौत का मामला हादसा नहीं, बल्कि हत्या निकला. पुलिस के अनुसार, आशीष की शादी 3 माह पहले अर्जु उर्फ अंजली से हुई थी, लेकिन वह अपने प्रेमी संजय उर्फ संजू के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच चुकी थी. घटना वाली रात अंजली अपने पति आशीष को घूमने के बहाने सुनसान सड़क पर ले गई. वहां पहले से छिपे आरोपियों को इशारा किया. आरोपियों ने डंडों से हमला कर उसे बेहोश किया और मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी. वारदात को हादसा और लूट दिखाने के लिए मोबाइल और झुमके भी गायब किए गए. पुलिस ने पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
राजस्थान के श्रीगंगानगर में शादी के तीन महीने बाद दुल्हन ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दी. आरोप है कि पत्नी घूमने के बहाने पति को सुनसान सड़क पर ले गई, वहां प्रेमी और उसके अन्य साथी पहले से मौजूद थे, जिन्होंने हमला कर हत्या कर दी. इसके बाद दुर्घटना और लूट जैसा दिखाने की कोशिश की. पुलिस ने पत्नी समेत चार आरोपियों को पकड़ लिया है.
राजस्थान के मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने श्रीगंगानगर में बीज बनाने वाले गोदामों पर छापेमारी की, जहां डुप्लीकेट खाद और बीज की जांच की गई. मंत्री के अनुसार, बीज को चमकाने के लिए केमिकल डाला जाता है और उन्होंने कहा कि किसान उसको चमकीला समझ के आकर्षक होता है और उस महंगे बीज को खरीद के अपने खेत में डालता है.
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक संदिग्ध ड्रोन मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. करीब 7 फीट लंबा यह ड्रोन गुरुवार सुबह खेत में देखा गया. ड्रोन का कैमरा मॉड्यूल टूटा हुआ और अलग था. पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मौके पर पहुंचकर ड्रोन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ सुपर थर्मल पावर प्लांट की सुपर क्रिटिकल इकाई के परिक्षेत्र में कोयले की मालगाड़ी के इंजन से सीआईएसएफ की बोलेरो गाड़ी टकरा गई. जिससे बोलेरो गाड़ी पटरियों में फंस गई.
राजस्थान के गंगानगर में पुलिस ने लाजपत आर्य और उसके बेटे दीपक आर्य को गिरफ्तार किया, जो 10 हजार करोड़ रुपये की साइबर ठगी में शामिल थे. इनके खिलाफ 76 हजार शिकायतें और 5 हजार एफआईआर दर्ज हैं. पुलिस ने 85 लाख की गाड़ियां, 10 लाख कैश और करोड़ों की संपत्ति बरामद की हैं.
राजस्थान के श्रीगंगानगर स्थित भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है. घुसपैठिए के पास से पाकिस्तानी मुद्रा , तंबाकू और बीड़ी भी बरामद हुई है.
राजस्थान के गंगानगर शहर में केंद्रीय विद्यालय के पास रेलवे ट्रैक के बिजली के खंभे पर गुरुवार को 24 साल के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. रेलवे लाइन के ट्रैक पर बिजली के खंबे से झूलता हुआ मिला. परिजनों ने शव को लेने से इंकार करते हुए उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया.