सोलर एनर्जी (Solar Power) सूर्य की किरणों से प्राप्त होने वाली ऊर्जा है. इसे सोलर पैनल की मदद से बिजली में बदला जाता है. यह ऊर्जा प्राकृतिक, स्वच्छ और कभी खत्म न होने वाली ऊर्जा मानी जाती है. सबसे बड़ी बात यह है कि इससे पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचता और प्रदूषण भी कम होता है.
आज के समय में ऊर्जा की मांग लगातार बढ़ रही है. बिजली के लिए कोयला, पेट्रोल और डीजल जैसे पारंपरिक संसाधनों का अधिक उपयोग हो रहा है, जिससे प्रदूषण भी बढ़ता है. ऐसे में सोलर एनर्जी यानी सौर ऊर्जा एक बेहतर और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प बनकर सामने आई है.
आज भारत सहित कई देश सोलर एनर्जी को बढ़ावा दे रहे हैं. घरों की छतों, स्कूलों, दफ्तरों और फैक्ट्रियों में सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं. गांवों में भी सौर ऊर्जा से बिजली पहुंचाने का काम तेजी से हो रहा है. इससे बिजली की बचत होती है और लोगों का खर्च भी कम होता है.
सोलर एनर्जी के कई फायदे हैं. यह बिजली के बिल को कम करती है, प्रदूषण घटाती है और ऊर्जा के दूसरे साधनों पर निर्भरता कम करती है. इसके अलावा, दूर-दराज के इलाकों में भी आसानी से बिजली पहुंचाई जा सकती है.
दिल्ली सरकार की नई रूफटॉप सोलर योजना के तहत पात्र परिवारों की छत पर 3 किलोवाट तक का सोलर सिस्टम बिना शुरुआती भुगतान के लगाया जाएगा. 21 सितंबर से आवेदन शुरू हो चुके हैं. मार्च 2027 तक 2.30 लाख घरों को जोड़ने का लक्ष्य है.
PM-KUSUM योजना के तहत उत्तर प्रदेश के किसान डीजल पंप की जगह सोलर पंप अपना रहे हैं. सामान्य और ओबीसी किसानों को 60% तक, जबकि पात्र किसानों को 90% तक सब्सिडी मिल सकती है. यूपी में 53,182 स्वतंत्र सोलर पंप लगाए जा चुके हैं. वीडियो में जानें क्या है ये स्कीम.
PM Surya Ghar Subsidy: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने पर जहां केंद्र सरकार 78000 रुपये तक सब्सिडी देती है, तो यूपी से बिहार तक राज्य सरकारें एक्स्ट्रा फायदा दे रही हैं.
PM Surya Ghar Yojana के तहत रूफटॉप सोलर लगवाने पर केंद्र सरकार से ₹78 हजार तक सब्सिडी मिल सकती है. पात्र परिवारों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ भी मिलता है. यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान और दिल्ली में अतिरिक्त सहायता के प्रावधान बताए गए हैं. वीडियो में जानें इस सब्सिडी के लिए कैसे करें अप्लाई.
दिल्ली के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए रूफटॉप सोलर को लेकर बड़ा ऐलान हुआ है. संशोधित सोलर पॉलिसी के तहत औसतन 400 यूनिट तक मासिक बिजली खपत वाले पात्र परिवार अब बिना किसी शुरुआती खर्च के 3 किलोवाट तक का सोलर सिस्टम लगवा सकेंगे. केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर इसकी लागत वहन करेंगी.
सरकार लोगों को सोलर पैनल लगाने के लिए सपोर्ट कर रही है. कई ऐसी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसके तहत आपको सब्सिडी और अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं. इससे आपके बिजली बिल 'जीरो' हो सकता है.
समुद्र की लहरों में छिपी ताकत अब बिजली बनाने के काम आ सकती है. चीन की ये खास डिवाइस लहरों की मूवमेंट से बिजली बनाती है. आखिर कैसे काम करती है ये टेक्नोलॉजी और कितनी बिजली बना सकती है?
दुनिया के सबसे शक्तिशाली सोलर टेलीस्कोप ने पहली बार सूरज की सतह पर चुंबकीय भंवरों की स्पष्ट तस्वीरें कैद की हैं. वैज्ञानिकों का मानना है कि इससे सोलर तूफानों और कोरोना की गर्मी का रहस्य समझने में मदद मिलेगी. अगर ऐसे सौर विस्फोट पृथ्वी की ओर आते हैं, तो वे सैटेलाइट, जीपीएस, रेडियो संचार और बिजली ग्रिड को प्रभावित कर सकते हैं.
ओडिशा सरकार ने वर्ष 2030 तक 10 गीगावाट (GW) से अधिक रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता विकसित करने का लक्ष्य तय किया है. क्लीन एनर्जी, ग्रीन फ्यूल और लो-कार्बन इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में ओडिशा तेजी से काम कर रहा है. भुवनेश्वर में आयोजित IEEMA के E3 सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री के. वी. सिंह देव ने निवेशकों को राज्य में निवेश का न्योता दिया.
PM Surya Ghar Yojana Crossed Milestone: पीएम सूर्यघर योजना के तहत रोशन होने वाले घरों की तादाद बढ़ते हुए अब 50 लाख के पार निकल गई है. इस स्कीम में 300 यूनिट फ्री बिजली के साथ 78000 रुपये की सब्सिडी भी दी जाती है.
'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में उत्तर प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन किया है. देश के टॉप 100 जिलों में राज्य के 17 जिलों ने जगह बनाई है, जबकि लखनऊ लगातार देश का नंबर-1 जिला बना हुआ है. वाराणसी 10वें और कानपुर 14वें स्थान पर हैं.
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: पीएम नरेंद्र मोदी ने 300 यूनिट फ्री बिजली वाली इस सरकारी स्कीम को 13 फरवरी 2024 को लॉन्च किया था और अब इस Govt Scheme से जुड़कर 48 लाख परिवार फायदा उठा रहे हैं.
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना को मंजूरी दी है. इसमें फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट और एनर्जी स्टोरेज पर 5070 करोड़ रुपये खर्च होंगे. 5000 मेगावाट क्षमता बढ़ाई जाएगी, जिससे रोजगार और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा.
BT Infra Summit 2026: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में भारत तेजी से आगे बढ़ते हुए अपनी क्षमता बढ़ा रहा है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि क्षमता वृद्धि के मामले में देश अब अमेरिका से आगे और चीन के बाद दूसरे नंबर पर आ चुका है.
एयर कंडीशनर (AC) की वजह से गर्मी से राहत मिल जाती है, लेकिन भारी बिजली बिल का सामना करना पड़ता है. घर पर सोलर पैनल लगवाने के बाद भारी बिजली बिल से राहत मिलेगी.
कार निर्माता कंपनी ने अचानक 100 भेड़ों को काम पर रखा है, ताकि वे घास से भरे सोलर प्लांट का मेंटेन कर सकें. यह पहल पोलैंड स्थित प्लांट पर शुरू किया गया है.
मार्केट में सोलर के साथ कंपेटेबल AC के कई ऑप्शन हैं, जिसकी शुरुआती कीमत 20 हजार रुपये है. 3Kw सोलर की मदद से 1 Ton AC को चलाया जा सकता है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
बिजली बिल को कम करने के लिए अपने घर में सोलर पैनल का सिस्टम लगवा सकते हैं. यह आपके घर के पंखा, कूल और AC को पावर देगा. आइये जानते हैं कि कितने Kw का सोलर पैनल चाहिए.
1 जून 2026 से देश में कई बड़े बदलाव लागू हुए हैं. कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा हुआ, मारुति कारों की कीमतें बढ़ीं, UPI नियम बदले और बैंकिंग से जुड़े नए नियम प्रभावी हो गए. अब UPI ट्रांजैक्शन के दौरान भुगतान से पहले प्राप्तकर्ता का बैंक खाते में दर्ज नाम दिखाई देगा, जिससे गलत खाते में पैसे भेजने की संभावना कम होगी
Rule Change From 1st June: तीन दिन बाद जून का महीना शुरू होने वाला है और ये कई बदलाव लेकर आएगा. इनमें एलपीजी सिलेंडर से लेकर जेट फ्यूल तक की कीमतें बदल सकती हैं, तो HDFC Bank से जुड़ा नियम भी बदल रहा है.
Sabse Sasta Solar Panel: सोलर पैनल लगवाने का प्लान बना रहे हैं तो सबसे सस्ता ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम है. आमतौर पर तीन तरह के सोलर पैनल सिस्टम आते हैं, जो ऑन ग्रिड, ऑफ ग्रिड और हाइब्रिड है. ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम की मदद से घर की AC, कूलर, फैन और लाइट्स आदि को चला सकेंगे. इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.