scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

PM Surya Ghar Yojna: 300 यूनिट बिजली फ्री... 78000 रुपये की सब्सिडी, पीएम सूर्यघर से 50 लाख घर रोशन

50 लाख घरों को 300 यूनिट फ्री बिजली स्कीम से फायदा
  • 1/7

गर्मी और उमस अपने कड़े तेवर दिखा रही है, लोग राहत के लिए अपने घरों में जमकर AC-कूलर और फ्रिज चला रहे हैं. इसके साथ ही उन्हें भारी-भरकम बिजली बिल की टेंशन भी खूब सता रही है. इस बीच वे लोग, जिन्होंने 300 यूनिट फ्री बिजली वाली प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojna Muft Bijli Yojna) के तहत अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाया है, वो चैन से ठंडक का ऐहसास ले रहे हैं, आखिर उन्हें बिजली बिल की टेंशन जो नहीं, क्योंकि इस सरकारी स्कीम (Govt Scheme) में 300 यूनिट फ्री बिजली (300 Unit Free Bijli) जो मिलती है. (Photo: ITG)

50 लाख घर हुए मुफ्त बिजली स्कीम से रोशन
  • 2/7

50 लाख घर हुए मुफ्त बिजली स्कीम से रोशन 
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली स्कीम का फायदा उठाने वाले लाभार्थियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और अब इस योजना ने एक अहम मुकाम हासिल कर लिया है. जी हां, ताजा आंकड़े देखें, तो अब ये स्कीम देश के 50.06 लाख से ज्यादा घरों तक पहुंचकर उन्हें बिना बिल की टेंशन के रोशन कर रही है. स्कीम के तहत Solar Panel लगवाने वाले लाभार्थियों की 25 साल तक बिजली बिल की टेंशन खत्म हो जाती है. दरअसल, इन पैनल की लाइफ लाइन करीब 25 साल ही मानी जाती है. (Photo: ITG)

हर छह दिन में 1 लाख कनेक्शन 
  • 3/7

हर छह दिन में 1 लाख कनेक्शन 
फरवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने इस फ्री बिजली स्कीम को लॉन्च किया था और अब 2 साल से कुछ ज्यादा समय में ही 50 लाख घरों का आंकड़ा पार कर लिया है. योजना के तहत सरकार का घर 1 करोड़ घरों की छत पर सोलर पैनल इंस्टाल कराने का टारगेट सेट किया है. PM Surya Ghar Yojna आज हर छह दिन में 1 लाख घरों को फायदा पहुंचा रही है, जिससे यह दुनिया में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले क्लीन एनर्जी प्रोग्राम में से एक बन गई है. (Photo: ITG)

Advertisement
जुलाई में ही रिकॉर्ड 5 लाख परिवारों को फायदा
  • 4/7

जुलाई में ही रिकॉर्ड 5 लाख परिवारों को फायदा
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत पिछले 10 सालों में दर्ज 7.94 लाख रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन की तुलना में जोरदार तेजी देखने को मिली है. इस स्कीम पर सरकार का खर्च 75,021 करोड़ रुपये है. बीते 9 महीनों में Solar Panel इंस्टॉलेशन की रफ्तार 3.2 गुना बढ़ी है. अक्टूबर 2025 में रोज 5,038 इंस्टॉलेशन दर्ज किए गए थे, जबकि बीते जुलाई 2026 में यह आंकड़ा करीब 16,328 हो गया, जो लॉन्च के बाद का सबसे बड़ा मासिक आंकड़ा है. सिर्फ जुलाई में ही 5.06 लाख परिवारों को इससे फायदा हुआ है. (Photo: ITG) 

28000 करोड़ से ज्यादा सब्सिडी जारी
  • 5/7

28000 करोड़ से ज्यादा सब्सिडी जारी
सूर्यघर स्कीम के तहत 300 यूनिट फ्री बिजली के साथ ही केंद्र सरकार सोलर पैनल लगवाने पर आने वाले खर्च में 78,000 रुपये तक की तगड़ी सब्सिडी (PM Surya Ghar Subsidy) भी डायरेक्ट बेनिफ़िट ट्रांसफर (DBT) के जरिए लाभार्थियों को सीधे उनके बैंक खाते में देती है. अब तक स्कीम में 28,024 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जा चुकी है. इसके अलावा FY25 में 12 लाख से ज्यादा परिवारों ने एक्स्ट्रा बिजली बेचकर कुल 421 करोड़ रुपये कमाए भी हैं. ग्रिड को बिजली वापस भेजने वाले हर परिवार को इससे सालाना लगभग 3,500 रुपये की अतिरिक्त आमदनी हुई है. (Photo: ITG)

19 लाख परिवारों की बिजली बिल 'Zero'
  • 6/7

19 लाख परिवारों की बिजली बिल 'Zero'
ताजा आंकड़ों पर नजर डालें, तो इस पीएम सूर्यघर योजना के चलते देश के करीब 19 लाख परिवारों का बिजली बिल जीरो आ रहा है और उनका आर्थिक बोझ कम हो गया है. इस स्कीम ने वेंडर और रोजगार का भी एक बड़ा इकोसिस्टम तैयार किया है और देश भर में 34,219 रजिस्टर्ड वेंडर काम कर रहे हैं, जिनमें से 29,469 एक्टिव हैं. (Photo: ITG)

अप्लाई करना है बेहद आसान
  • 7/7

अप्लाई करना है बेहद आसान

  • वेबसाइट https://pmsuryaghar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर 'अप्लाई फॉर रूफटॉप सोलर' ऑप्शन चुनें.
  • नए पेज पर राज्य-बिजली वितरण कंपनी का चयन करें.
  • अब बिजली उपभोक्ता नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल डालें.
  • नए पेज पर कंज्यूमर नंबर और मोबाइल डालकर लॉगइन करें.
  • अब फॉर्म पर दिशा-निर्देशों के तहत RTS पैनल अप्लाई करें.
  • इसके बाद आपको फीजिबिलिटी अप्रूवल मिलेगा.

ये अप्रूवल मिलने के बाद आवेदक अपने DISCOM के साथ रजिस्टर्ड वेंडर से सोलर पैनल इंस्टॉल करा सकेंगे. इंस्टालेशन के बाद आपको प्लांट डीटेल के साथ नेट मीटर के लिए आवेदन करना होगा. मीटर इंस्टॉल होने और DISCOM से जांच के बाद कमीशनिंग सर्टिफिकेट जारी होगा. इसके जारी होने पर आप पोर्टल से बैंक खाता डीटेल और कैंसिल चेक देंगे, जिसमें सब्सिडी आएगी.

Advertisement
Advertisement