scorecardresearch
 

PM Surya Ghar Yojana: 300 यूनिट फ्री बिजली... सब्सिडी भी जोरदार, 18 लाख घरों का बिल 'Zero'

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: पीएम नरेंद्र मोदी ने 300 यूनिट फ्री बिजली वाली इस सरकारी स्कीम को 13 फरवरी 2024 को लॉन्च किया था और अब इस Govt Scheme से जुड़कर 48 लाख परिवार फायदा उठा रहे हैं.

Advertisement
X
48 लाख परिवारों को मिल रहा फ्री बिजली स्कीम का फायदा. (Photo: ITG/File)
48 लाख परिवारों को मिल रहा फ्री बिजली स्कीम का फायदा. (Photo: ITG/File)

गर्मी लोगों को झुलसा रही है और सूरज की तपिश ने घर से निकलना दूभर कर दिया है. इससे बचने के लिए लोग अपने घरों में AC, कूलर, पंखों और फ्रिज का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन साथ ही बढ़े हुए बिजली के बिल की चिंता भी उन्हें सता रही है. लेकिन ऐसे परिवार जो केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojna) से जुड़कर अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा चुके हैं, वो बिल के झंझट से मुक्त होकर इस गर्मी में ठंडक का ऐहसास ले रहे हैं. 

दरअसल, ऐसा इसलिए क्योंकि 300 यूनिट बिजली तो इस योजना में बिल्कुल फ्री मिलती है. सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें, तो मुफ्त बिजली वाली इस योजना के लाभार्थियों की संख्या में जबरदस्त तरीके से उछाल आ रहा है और अब तक करीब 40 लाख घरों की छत पर सोलर पैनल इंस्टॉल किए जा चुके हैं. 

40 लाख सोलर पैनल, 48 लाख फैमिली खुश
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojna) यानी PMSG: MBY योजना से जुड़े लेटेस्ट सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें, तो फरवरी 2024 में इसकी शुरुआत के बाद से बीते 22 जुलाई 2026 तक देश भर में कुल 39,72,447 आरटीएस सिस्टम स्थापित किए गए हैं, जिसके चलते 48,02,717 परिवारों को लाभ हुआ है. इनमें देश के सभी आवासीय उपभोक्ता शामिल हैं, जिनमें ग्रामीण परिवार भी हैं, जिनके पास स्थानीय डिस्कॉम से ग्रिड-कनेक्टेड बिजली कनेक्शन है.

Advertisement

18 लाख लोगों को बिजली बिल 'Zero'
पीएम सूर्यघर योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने वाले लोगों की संख्या जहां करीब 40 लाख पर पहुंच गई है, तो वहीं इस योजना के बेनेफिट्स का अंदाजा सिर्फ इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश भर के डिस्कॉम्स द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, ग्रामीण परिवारों समेत 18.93 लाख से ज्यादा लाभार्थियों ने RTS System लगवाने के बाद शून्य बिजली बिल (Zero Bijli Bill) की रिपोर्ट दी है. 

300 यूनिट फ्री बिजली के साथ तगड़ी सब्सिडी
सरकार की ओर इस स्कीम में जहां 300 यूनिट फ्री बिजली (300 Unit Free Bijli) दी जाती है और लाभार्थी करीब 25 साल के लिए बिल की टेंशन से मुक्त हो जाते हैं. दरअसल, ऐसा इसलिए क्योंकि स्कीम के तहत लगाए जाने वाले Solar Panel की लाइफ अनुमानित इतनी मानी जाती है. इस स्कीम में अपनी खपत के अनुसार 1, 2, 3 या फिर इससे ज्यादा क्षमता का सोलर पैनल लगवाया जा सकता है. 

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojna को सिर्फ 300 यूनिट फ्री बिजली ही लोकप्रिय नहीं बनाती, बल्कि इसकी पॉपुलैरिटी में एक बड़ा रोल सरकार की ओर से स्कीम में आने वाले खर्च पर दी जाने वाली सब्सिडी भी है. 1-2 किलोवाट के सोलर पैनल इंस्टॉलेशन पर केंद्र सरकार 30-60 हजार रुपये की सब्सिडी दे रही है, तो वहीं 3 किलोवॉट या फिर इससे ज्यादा के सोलर पैनल इंस्टॉल कराने पर 78,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलती है. 

Advertisement

अप्लाई करना है बेहद आसान

  • वेबसाइट https://pmsuryaghar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर 'अप्लाई फॉर रूफटॉप सोलर' ऑप्शन चुनें.
  • नए पेज पर राज्य-बिजली वितरण कंपनी का चयन करें.
  • अब बिजली उपभोक्ता नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल डालें.
  • नए पेज पर कंज्यूमर नंबर और मोबाइल डालकर लॉगइन करें.
  • अब फॉर्म पर दिशा-निर्देशों के तहत RTS पैनल अप्लाई करें.
  • इसके बाद आपको फीजिबिलिटी अप्रूवल मिलेगा.

ये अप्रूवल मिलने के बाद आवेदक अपने DISCOM के साथ रजिस्टर्ड वेंडर से सोलर पैनल इंस्टॉल करा सकेंगे. इंस्टालेशन के बाद आपको प्लांट डीटेल के साथ नेट मीटर के लिए आवेदन करना होगा. मीटर इंस्टॉल होने और DISCOM से जांच के बाद कमीशनिंग सर्टिफिकेट जारी होगा. इसके जारी होने पर आप पोर्टल से बैंक खाता डीटेल और कैंसिल चेक देंगे, जिसमें सब्सिडी आएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement