सिया गोयल (Siya Goyal) पुणे के बिबवेवाड़ी की रहने वाली हैं. वह एक प्रतिष्ठित संपन्न कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनका परिवार सामाजिक और व्यावसायिक रूप से स्थापित माना जाता है.
जानकारी के मुताबिक, परिवार ने सिया की शादी केतन नामक युवक के साथ तय की थी. दोनों परिवार इस रिश्ते को लेकर काफी उत्साहित थे और शादी की तैयारियां भी बड़े स्तर पर शुरू हो चुकी थीं. रिपोर्ट्स के अनुसार, विवाह समारोह के लिए राजस्थान के एक शाही पैलेस का चयन किया गया था. मेहमानों के आने-जाने के लिए विशेष उड़ानों की व्यवस्था की जा रही थी और शादी पर करोड़ों रुपये खर्च होने की बात भी सामने आई थी.
हालांकि, पुलिस जांच में दावा किया गया है कि सिया इस रिश्ते से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थीं. जांच एजेंसियों के अनुसार, उनका किसी अन्य युवक के साथ प्रेम संबंध था. पुलिस का कहना है कि यह युवक चेतन चौधरी है, जो पुणे के कोंढवा इलाके का रहने वाला 22 वर्षीय युवक बताया जाता है.
पुलिस के अनुसार, चेतन और सिया पिछले लगभग एक साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे. जांच में यह भी दावा किया गया है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे. पुलिस का आरोप है कि दोनों केतन को अपने रिश्ते में सबसे बड़ी बाधा मानते थे.
मामले की जांच कर रही एजेंसियों का कहना है कि इसी वजह से दोनों ने कथित तौर पर केतन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है और अंतिम सच्चाई अदालत की प्रक्रिया और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.
फिलहाल, सिया गोयल का नाम इस मामले के चलते चर्चा में बना हुआ है और जांच एजेंसियां सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं.
पुणे के चर्चित केतन हत्याकांड में मृतक के पिता ने बड़ा दावा किया है. उनके अनुसार सिया ने केतन को लोहगढ़ किले पर जाने के लिए मजबूर किया था. पिता का आरोप है कि 14 जून को भी सिया ने केतन को धक्का देकर मारने की कोशिश की थी, लेकिन वह झाड़ियों में फंसकर बच गया.
कार में रोमांस, घुटनों पर बैठकर प्रपोज और रोमांटिक डांस... पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल केस में सामने आए पुराने वीडियो देखकर लोग हैरान हैं. वीडियो में सिया गोयल हर पल केतन के साथ खुश नजर आती है, लेकिन जांच में सामने आई कहानी ने सबको चौंका दिया. लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या कैमरे के सामने दिख रही मोहब्बत सिर्फ दिखावा थी ? लोग तो अब सिया को ड्रामेबाज भी कहने लगे.
पुणे का केतन अग्रवाल अपनी मंगेतर के बर्थडे के लिए भव्य तैयारियां कर रहा था. अरबपति फैमिली का ये लड़का बेहद खुद था कि वह मंगेतर सिया के साथ खूबसूरत पल बिता रहा है. केतन ने महाबलेश्वर में एक शानदार रिजॉर्ट बुक किया था. उसकी मंगेतर सिया का बर्थडे 19 जून को था. इसी से एक दिन पहले सिया ने अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी संग मिलकर केतन को किले से धक्का दे दिया.
11 महीने पहले इंदौर की सोनम ने जो शिलॉन्ग में किया था, 11 महीने बाद ठीक वही काम पुणे की सिया ने कर दिया. जैसे सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी को खाई में धक्का दिया था. ठीक वैसे ही पुणे की सिया ने अपने मंगेलर को खाई में धक्का देकर मार डाला. 4 महीने पहले ही केतन और सिया की सगाई हुई थी.
इंदौर सोनम रघुवंशी केस को लोग भूले भी नहीं थे कि महाराष्ट्र के पुणे जिले से भी ठीक उसी तरह का एक मामाला सामने आया है. अंतर सिर्फ इतना था कि सोनम शादी के बाद हनीमून पर पति को मारने का आरोप लगा लेकिन यहां शादी की तैयारियों के बीच बर्थडे मनाने के लिए पहाड़ पर ले जाकर 350 फीट गहरी खाई में ढकेल दिया. अचानक हुई मौत को पहले हादसा माना गया और फिर जांच ने पूरी कहानी को नए मोड़ पर ला खड़ा किया.
महाराष्ट्र के पुणे के लोहागढ़ किले में केतन अग्रवाल की मौत का मामला अब कथित हत्या की जांच में बदल गया है. पुलिस को मृतक की मंगेतर सिया गोयल और उसके परिचित पर साजिश का शक है. मामले की जांच जारी है. फिलहाल ये मामला दुर्घटना से आगे बढ़कर कथित हत्या की जांच का विषय बन गया है.
केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर #MensRights से लेकर रिश्तों में भरोसे तक नई बहस छिड़ गई है. यूजर्स इस मामले की तुलना राजा रघुवंशी और दूसरे चर्चित केसों से करते हुए कई सवाल उठा रहे हैं.
पुणे के लोहगढ़ किले में कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत का मामला लगातार नए खुलासों के साथ सुर्खियों में है. परिवार का दावा है कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि पहले से रची गई साजिश थी. सोशल मीडिया पर सिया को पैंपर करते केतन के वीडियो हैरान करते हैं कि कोई ऐसे मोहब्बत करने वाले को मार कैसे सकता है.
पुणे की सिया गोयल पर आरोप है कि उसने अपने होने वाले पति केतन अग्रवाल को प्रेमी के साथ मिलकर 350 फीट गहरी खाई में धक्का देकर मार डाला और फिर हादसा बताकर सबको गुमराह करती रही. यह मामला इंदौर की सोनम रघुवंशी केस से कई समानताएं रखता है. दोनों मामलों में प्रेमी, ट्रैकिंग, खुशहाल दिखते रिश्ते, वायरल डांस वीडियो और हत्या से पहले साजिश के समान पैटर्न ने लोगों को चौंका दिया है.
केतन हत्याकांड में उनकी बहन की सतर्कता से पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर लिया है. पुलिस ने बताया कि मामले में मुख्या आरोपी सिया और चेतन पहले से एक-दूसरे के संपर्क में थे. पुलिस ने दोनों के बीच एक जनवरी से जून के दौरान हुए 2,004 कॉल्स का रिकॉर्ड खंगाला, जिससे पता चला कि उन्होंने पिछले छह महीनों में कुल 238 घंटे आपस में बात की थी.
पुणे के लोहगढ़ किले में केतन विशाल अग्रवाल की मौत मामले में परिवार ने बड़ा दावा किया है. केतन के पिता का आरोप है कि यह हादसा नहीं, बल्कि पहले से रची गई साजिश थी. उनका कहना है कि 18 जून को सिया गोयल जन्मदिन मनाने के बहाने केतन को किले पर ले गई थी. परिवार को सिया के व्यवहार पर पहले दिन से शक था. आरोप है कि 14 जून को भी सिया ने केतन को धक्का देकर मारने की कोशिश की थी, लेकिन वह बच गया था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पुणे के लोहगढ़ किले पर हुई 26 वर्षीय कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत ने चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है. जिसे पहले ट्रैकिंग के दौरान हुआ हादसा माना जा रहा था, वह अब कथित हत्या की साजिश के रूप में सामने आया है. परिवार का दावा है कि उन्हें शुरुआत से ही घटना पर संदेह था और कई संकेत पहले से मौजूद थे.
पुणे के केतन हत्याकांड में नया मोड़ आया है. केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने आरोप लगाया कि 19 जून को सिया जन्मदिन के बहाने उसे लोहगढ़ किले ले गई, जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उन्होंने दावा किया कि 14 जून को भी सिया ने कथित तौर पर केतन को धक्का देने की कोशिश की थी, लेकिन वह बच गया था. परिवार ने सिया और चेतन चौधरी के लिए फांसी की सजा की मांग की है.
पुणे के लोहगढ़ किला मामले में 26 वर्षीय केतन विशाल अग्रवाल की मौत के बाद उनके माता-पिता ने सिया गोयल और चेतन चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. केतन के पिता ने कहा कि अगर सिया शादी नहीं करना चाहती थी तो मना कर सकती थी, बेटे की जान लेने की क्या जरूरत थी. परिवार ने मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है.
केतन विशाल अग्रवाल की मौत के बाद उनकी मंगेतर सिया गोयल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर लिखा कि वह उन्हें छोड़कर क्यों चले गए. लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि सिया और चेतन चौधरी के बीच कथित संबंध थे. जांच में 2004 कॉल्स, 238 घंटे की बातचीत और लोहगढ़ ट्रेक से जुड़े कई तथ्य सामने आए हैं.
केतन की मौत के बाद अंतिम संस्कार के चार दिन बाद सिया गोयल उसके घर पहुंची. बातचीत के दौरान मृतक की बहन को उसके जवाबों पर शक हुआ. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच तेज की. जांच में सिया और चेतन चौधरी के बीच 2004 कॉल्स, 238 घंटे की बातचीत, बंद इंटरनेट और संदिग्ध लोकेशन जैसी कई बातें सामने आईं.
शादी से पहले सपनों का संसार बसाने में जुटा 26 वर्षीय कारोबारी केतन अग्रवाल अपनी मंगेतर सिया गोयल का जन्मदिन खास बनाने की तैयारी कर रहा था. लेकिन जिस लड़की के साथ वह भविष्य के सपने देख रहा था, उसी पर अब उसकी हत्या की साजिश रचने का आरोप है. जांच के बीच केतन की ट्रैक करते हुए आखिरी तस्वीर सामने आई है.
इंदौर के चर्चित सोनम रघुवंशी मामले की गूंज के बीच पुणे के लोहागढ़ किले से सामने आई केतन अग्रवाल की मौत ने सनसनी फैला दी है. पहले इसे हादसा माना गया, लेकिन पुलिस जांच में मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी पर साजिश रचकर 350 फीट गहरी खाई में धक्का देने का आरोप सामने आया. अगले महीने शादी होनी थी, लेकिन अब मामला हत्या की जांच में बदल चुका है.