scorecardresearch
 

पुणे: सिया गोयल की दुकान सील, 4 हजार किलो खाद्य उत्पाद जब्त किए

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड से जुड़े मामले में एफडीए ने सिया गोयल के पिता की मार्केट यार्ड स्थित दुकान पर छापा मारकर उसे सील कर दिया. अधिकारियों के अनुसार, दुकान नए स्थान पर बिना वैध खाद्य लाइसेंस के संचालित की जा रही थी. कार्रवाई के दौरान करीब 4 हजार किलोग्राम खाद्य सामग्री, जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपये है, जब्त की गई. खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
X
जिस स्थान पर दुकान शुरू की जा रही थी, वहां का वैध लाइसेंस उपलब्ध नहीं था. File Photo ITG
जिस स्थान पर दुकान शुरू की जा रही थी, वहां का वैध लाइसेंस उपलब्ध नहीं था. File Photo ITG

पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड से जुड़े मामले में अब सिया गोयल के परिवार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई सामने आई है. खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने सिया गोयल के पिता की मार्केट यार्ड स्थित दुकान पर छापा मारते हुए उसे सील कर दिया है.

एफडीए के अधिकारियों के अनुसार, जिस स्थान पर दुकान शुरू की जा रही थी, वहां का वैध लाइसेंस उपलब्ध नहीं था. बताया गया कि दुकान को पहले के स्थान से दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया था, लेकिन नए पते के लिए आवश्यक खाद्य व्यवसाय लाइसेंस नहीं लिया गया. इसी आधार पर एफडीए ने कार्रवाई करते हुए दुकान को अगले आदेश तक बंद कर दिया है.

छापेमारी के दौरान एफडीए की टीम ने दुकान से करीब 4 हजार किलोग्राम खाद्य सामग्री, जिसकी अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये बताई जा रही है, जब्त कर ली. अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में कुछ खाद्य सामग्री की गुणवत्ता भी संदिग्ध पाई गई है. इसलिए विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है.

एफडीए का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यदि खाद्य सामग्री मानकों के अनुरूप नहीं पाई जाती है, तो संबंधित प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

यह पूरी कार्रवाई मंगलवार शाम को मार्केट यार्ड क्षेत्र में की गई. फिलहाल दुकान को सील कर दिया गया है और अगले आदेश तक वहां किसी भी प्रकार का व्यापार नहीं किया जा सकेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement