scorecardresearch
 

पहले ही गुपचुप शादी कर चुके थे चेतन और सिया? सुराग तलाशने राजस्थान पहुंची पुलिस

पुणे के बिल्डर केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम सबूत तलाशने राजस्थान पहुंची है. आरोपी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी पर केतन को लोहागढ़ किले की खाई से धकेलने का आरोप है.

Advertisement
X
केतन अग्रवाल (बाएं),सिया गोयल और उसका कथित प्रेमी चेतन चौधरी (दाएं) (Photo-ITG)
केतन अग्रवाल (बाएं),सिया गोयल और उसका कथित प्रेमी चेतन चौधरी (दाएं) (Photo-ITG)

पुणे के मशहूर रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच कर रही पुणे ग्रामीण पुलिस की क्राइम ब्रांच की एक विशेष टीम राजस्थान पहुंची है. यह कार्रवाई उस खुलासे के बाद की गई है, जिसमें पता चला था कि मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसका प्रेमी चेतन चौधरी पिछले साल दिसंबर में राजस्थान गए थे. 

पुलिस को शक है कि इन दोनों ने केतन की हत्या की साजिश रचने से पहले राजस्थान के एक मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी. यह सनसनीखेज मामला 18 जून का है, जब सिया गोयल ने अपने मंगेतर केतन अग्रवाल को पुणे जिले के प्रसिद्ध लोहागढ़ किले में ट्रेकिंग के बहाने बुलाया था. 

पुलिस के अनुसार, वहां सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर केतन को एक ऊंची पहाड़ी की खाई से नीचे धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. दोनों आरोपी फिलहाल जेल में हैं.

मंदिर के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुणे ग्रामीण पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि सिया और चेतन के बीच हुए व्हाट्सएप चैट्स और कॉल डिटेल्स की जांच से यह सुराग मिला था कि दोनों ने दिसंबर में राजस्थान के एक मंदिर में गुपचुप शादी रचाई थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पुणे: सिया गोयल की दुकान सील, 4 हजार किलो खाद्य उत्पाद जब्त किए 

इसी की पुष्टि के लिए क्राइम ब्रांच की टीम ने राजस्थान के उस मंदिर का दौरा किया और वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज व रजिस्टर खंगाले, हालांकि फिलहाल पुलिस को वहां से कोई पुख्ता डिजिटल सबूत हाथ नहीं लगा है. पुलिस इस मर्डर मिस्ट्री के सभी पहलुओं को जोड़ने के लिए राजस्थान दौरे की कड़ियों को खंगाल रही है.

फिलहाल मंदिर से ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है जिससे दोनों की शादी की पुष्टि हो सके. इसके बावजूद पुलिस इस पूरे एंगल की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संभावित सबूत जुटाने की कोशिश में लगी है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement