शाजापुर
शाजापुर (Shajapur) भारत के मध्य प्रदेश राज्य (Madhya Pradesh) का एक जिला है और मालवा क्षेत्र का एक शहर है. यह जिले का मुख्यालय भी है. इसका क्षेत्रफल 6,195 वर्ग किलोमीटर है (Shajapur Area). शाजापुर जिले में 1 संसदीय क्षेत्र और 3 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं (Shajapur Assembly constituency)
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक शाजापुर की जनसंख्या (Shajapur Population) 15.13 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 244 लोग रहते हैं (Shajapur Density). यहां का लिंग अनुपात (Shajapur Sex Ratio) 938 है. इसकी 69.09 फीसदी जनसंख्या साक्षर है (Shajapur literacy).
शाजापुर का नाम मुगल सम्राट शाहजहां के नाम पर रखा गया है, जो 1640 में यहां रुके थे. ऐसा कहा जाता है कि मूल नाम शाहजहांपुर था, जो बोलचाल की भाषा में शाजापुर हो गया. जब 1947 में भारतीय स्वतंत्रता के बाद ग्वालियर भारत सरकार में शामिल हुआ, तो शाजापुर जिला, शेष ग्वालियर राज्य के साथ, मध्य भारत का हिस्सा बन गया. 1 नवंबर 1956 को मध्य भारत को मध्य प्रदेश में मिला दिया गया था (Shajapur History).
यहां बोली जाने वाली सबसे आम भाषा हिंदी है, लेकिन लोग अभी भी मालवी बोलते हैं, जो बोली और लिपि में हिंदी के समान ही स्थानीय भाषा है (Shajapur Languages).
यहां का छिल्लर बांध एक बहुत ही महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है जो यह शाजापुर की जीवन रेखा है. यहां स्थित प्रसिद्ध कामधेनु गौ-शाला, गोपाल मंदिर और गांव तिंगाजपुर का बड़ा गणेश मंदिर मुख्य पर्यटक स्थलों में से एक है (Shajapur Tourism).
Shujalpur Boma Technique Blackbuck Rescue: शुजालपुर में दक्षिण अफ्रीका की बोमा तकनीक का सफल प्रयोग. बिना दवा 176 काले हिरणों को रेस्क्यू कर कूनो नेशनल पार्क भेजा गया. किसानों को मिलेगी फसल तबाही से राहत. पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
Shajapur Blackbuck Translocation: शाजापुर में फसलों को बचाने के लिए शुरू हुआ कृष्णमृग स्थानांतरण का दूसरा चरण. पहले दिन 97 ब्लैकबक सुरक्षित पकड़कर कूनो नेशनल पार्क रवाना. कुल 2000 हिरणों को शिफ्ट करने का लक्ष्य. पढ़ें पूरी खबर...
Shajapur Wildlife Rescue: शाजापुर में फसलें बचाने के लिए आसमान से दौड़ा हेलीकॉप्टर! बोमा तकनीक से पहले दिन 97 कृष्णमृगों का रेस्क्यू. दक्षिण अफ्रीका की टीम और वन अमला मुस्तैद. पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
MP BJP MLA Bullet Stunt: कालापीपल से भाजपा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी का दोनों हाथ छोड़कर बुलेट चलाने का वीडियो वायरल. विवाद बढ़ने पर मांगी माफी. कुणाल चौधरी ने साधा निशाना. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ के मुल्लाखेड़ी गाँव के शासकीय प्राथमिक स्कूल में शिक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है. स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए जास्मीन बी नामक शिक्षिका नियुक्त हैं. कागजों में हाजिरी भी वही लगाती हैं और हर महीने सरकारी वेतन भी वही पाती हैं, लेकिन असल में बच्चों को पढ़ाने का काम उनके पति सादिक सिद्दीकी पिछले दो सालों से कर रहे थे.
MP News: शाजापुर जिले की कालापीपल सीट से बीजेपी विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने सड़क न बनने तक जूते-चप्पल त्यागने की कसम खाई. सीएम मोहन यादव ने रोका और कहा- 'हमें जूते छोड़ने की जरूरत नहीं...'पढ़ें पूरी खबर
मध्य प्रदेश के नीमच सोलर पार्क के नाम एक बड़ा वैश्विक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है, जिसका बिजली टैरिफ मात्र 2.14 रुपये प्रति यूनिट है, जो पूरी दुनिया में सबसे कम माना जा रहा है.
Anupam Nalme Shujalpur Organ Donation: शुजालपुर के नालमे परिवार ने अपने युवा बेटे को खोने के गम के बीच 'अंगदान' का जो फैसला लिया, उसने इंदौर और शाजापुर के इतिहास में मानवता का एक स्वर्णिम अध्याय लिख दिया है. 34 वर्षीय अनुपम नालमे अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी बदौलत तीन अन्य परिवारों में खुशियों का चिराग फिर से जल उठा है.
शाजापुर में एक युवक को चिकन खाना महंगा पड़ गया और उसे सर्जरी करानी पड़ गई. क्योंकि युवक के गले में चिकन की हड्डी फंस गई थी. अगर समय रहते उसकी सर्जरी नहीं की जाती तो उसकी जान भी जा सकती थी.
MP News: पुलिस ने छात्रा को एसडीओपी कार्यालय बुलाया और सम्मान के साथ उसका बैग सौंपा. यातायात पुलिस के जवानों ने बच्ची के कंधों पर बैग टांगकर उसे घर के लिए रवाना किया.
इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत, बोमा तकनीक का उपयोग करके 100 नीलगाय और 400 काले हिरणों को पकड़कर गांधी सागर अभयारण्य और राज्य के अन्य वन भंडारों में छोड़ा जाना है.
MP News: हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल कर जंगली जानवरों को घेराबंदी करके पकड़ा जाएगा. पकड़े गए काले हिरण और नीलगायों को विशेष वाहनों के माध्यम से मंदसौर जिले के गांधी सागर सेंचुरी में शिफ्ट किया जाएगा.
MP MLA Viral Video: सड़कों पर मासूम बच्चों को मोटरसाइकिल दौड़ाते देखना कोई अजीब बात नहीं रह गया है. खासकर कुछ नाबालिग बच्चे दो-पहिया और चार-पहिया वाहन तेज रफ्तार में चलाते दिख जाते हैं, जो न केवल उनके लिए बल्कि सड़कों पर हर किसी के लिए खतरा है.
मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल इलाके में हाल ही में ऐसा ही एक वाकया हुआ जिसने सबको हैरान कर दिया. वहां बीजेपी विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने दो बच्चों को तेज रफ्तार में बाइक चलाते देखा तो उनसे मजाकिया अंदाज में पूछा क्या यह बाइक पिताजी ने दी है या चुपचाप घर से लेकर भागे हो.
MP News: होटल के पास वाली गली में कई परिवारों के मकान हैं और होटल के बाहर लगे एयर कंडीशनर भी गिरने के खतरे में हैं. स्थानीय लोगों ने नगरपालिका पर लापरवाही का आरोप लगाया है.
MP News: शाजापुर की कालापीपल सीट से बीजेपी विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता से उपजे देशभक्ति के उत्साह और नागरिकों में आत्मरक्षा की भावना को देखते हुए यह मांग उठाई है.
तीनों लड़के बिना हेलमेट के सवार थे और सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई. बस का चालक, जो लापरवाही से बस चला रहा था, मौके से भाग गया. फिलहाल बस को जब्त कर लिया गया है.
मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में शनिवार तड़के एक निजी बस के डंपर ट्रक से टकराकर खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि 18 अन्य घायल हो गए.
MP के शाजापुर का रहने वाला एक युवक जनरल कोच में सफर कर रहा था और अपने मोबाइल पर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले से जुड़ी रील देख रहा था. इसी दौरान, ट्रेन में सवार कुछ युवकों ने उसकी रील देखने पर आपत्ति जताई. इसी को लेकर विवाद बढ़ गया.
दिग्विजय सिंह के भाषण पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तीखा पलटवार कर 'X' पर लिखा, "काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती... देश विरोधी कांग्रेस पार्टी के नेता चाहे कितने भी मुखौटे पहन लें, सच सामने आ ही जाता है." सिंधिया ने दिग्विजय सिंह के बयान को कांग्रेस की मानसिकता का प्रतीक बताते हुए इसे देश के खिलाफ बताया.
चार लोग एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद मनावर से बीनागंज लौट रहे थे, तभी उनकी कार पुल पर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई. पीड़ित बीनागंज (गुना जिले) के निवासी थे.